Friday, February 20News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड की इस बस्ती में घुसा गुलदार, सभासद पर किया जानलेवा हमला देखिये वीडियो..

उत्तराखंड की इस बस्ती में घुसा गुलदार, सभासद पर किया जानलेवा हमला देखिये वीडियो..

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में राजधानी देहरादून से सटे डोईवाला में गुलदार का आतंक जारी है। डोईवाला की सपेरा बस्ती में गुलदार देखा गया है। गुलदार ने सभासद ईश्वर रोथान पर हमला किया है। गुलदार की धमक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। https://youtu.be/iSxGviSGOQc वहीं गुलदार के क्षेत्र में आने और सभासद ईश्वर रोथान पर हमले की सूचना पर पुलिस अधिकारी के साथ बड़कोट वन रेंज के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। रेंजर धीरज रावत ने कहा गिल्डर को पकड़ने के लिए शुरू किया रेस्क्यू। उन्होंने लोगों से  पैनिक ना होने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है।...
उत्तराखंड में शोक की लहर, 23 साल का मनदीप सिंह नेगी देश के लिए शहीद..सलामी दें

उत्तराखंड में शोक की लहर, 23 साल का मनदीप सिंह नेगी देश के लिए शहीद..सलामी दें

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
जम्मू कश्मीर में सीमा पर देश की सुरक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया।  11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी  शहीद हुए हैं,शहादत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। पूरा गांव शोक में डूब गया है ।  मुझे तो़ड़ लेना वनमाली, उस पथ पर तुम देना फेंक...मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ पर जाएं वीर अनेक। माखनलाल चतुर्वेदी की ये कविता मानों आज फिर से सार्थक हो गई है। एक बार फिर से उत्तराखंड का एक वीर सपूत मातृभूमि की बलिवेदी पर चढ़ गया। पहाड़ में शोक की लहर है लेकिन गर्व के साथ हर किसी को मस्तक उठा है। एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। शहीद के परिजनों के साथ हम सदैव खड़े हैं। जय हिंद!...
सावधानः नैनीताल में शातिर ठग गिरोह सक्रिय, लोगों से ऐसे की जा रही ठगी, कही आप भी न हो जाए शिकार.. पढ़े पूरी रिपोर्ट

सावधानः नैनीताल में शातिर ठग गिरोह सक्रिय, लोगों से ऐसे की जा रही ठगी, कही आप भी न हो जाए शिकार.. पढ़े पूरी रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
ऑनलाइन ठगी के कई मामले  आये दिन सामने आते रहते है पिछले दिनों चूंकि पर्यटन व्यवसाय कोरोना संक्रमण की वजह से लगाये कोरोना कर्फ़्यू की वजह से पटरी से उतर गया था इसीलिए पर्यटन कारोबार ठप हो गया था। कर्फ़्यू में मिली ढील के बाद अब धीरे धीरे पर्यटन व्यवसाय पटरी पर वापस आने लगा तो ऑनलाइन ठगी करने वाले लोग भी सक्रिय हो गए। ऐसा ही एक मामला नैनीताल में सामने आया है जहाँ इंद्र पाल सिंह नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि वो ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी करता है उसकी ठगी का शिकार हुए नैनीताल के ही युवक गोपाल सिंह रौतेला ने इंद्र पाल के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है।शिकायती पत्र में लिखा है कि इंद्र पाल सिंह ने फ़ोन कर कहा कि कॉर्बेट पार्क से 20 लोगो का का एक ग्रुप नैनीताल आ रहा है जिनके ठहरने की व्यवस्था करने को कहा। इंद्र पाल की बातों में आकर गोपाल ने उनके ठहरने की व्यवस्था कर दी,फिर इं...
उत्तराखंड में यहां खतरों का खिलाड़ी बन नदी में कूदे दो दोस्त, 5 सेकंड में डूबने से एक की मौत, मच गया कोहराम

उत्तराखंड में यहां खतरों का खिलाड़ी बन नदी में कूदे दो दोस्त, 5 सेकंड में डूबने से एक की मौत, मच गया कोहराम

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक में नदी में नहाने के वीडियो बनाने के चलते दर्दनाक हादसा हो गया । जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी के अनुसार विकासखंड के बख्तल कुलसीवी इलाके के तीन युवक घर से बग्वालीपोखर आए थे । यहां खरेठीखाव में गगास नदी में छलांग लगाकर नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई जबकि उसके साथ नदी में कूदा दूसरा युवक जैसे तैसे बच गया । जबकि तीसरा दोस्त नदी में कूदने का वीडियो बना रहा था । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई । युवक का शव पत्थरों के बीच में फंसने कारण देर शाम तक नहीं निकाला जा सका था । गास नदी में खरेठीखाव में तीनों युवक नहाने निकले , इस दौरान नदी में छलांग लगाने की वीडियो बनाने के लिए एक साथी ऊपर रुक गया । जबकि 2 साथी नदी में कूदे , जिसमें 27 साल के कुंदन सिंह पुत्र भोपाल सिंह की डूबने से मौ...
देखिये विडियो जब उत्तराखंड में तेंदुवा वन कर्मचारी पर झपट पड़ा-

देखिये विडियो जब उत्तराखंड में तेंदुवा वन कर्मचारी पर झपट पड़ा-

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, खबर
उत्तराखंड में जब तेंदुवा वन कर्मचारी पर झपट पड़ा-   अल्मोड़ा जिले के द्वारहाट के जालली गाँव मे वन विभाग की टीम द्वारा जब तेंदुए को बेहोश करने के लिये गन चलाई गई तो उन्हें लगा वो बेहोश हो चुका है लेकिन अचानक वो वन कर्मचारी पर ही झपट पड़ा। काफी हल्ले के बाद वो भाग गया लेकिन बाद में बेहोश हो गया। जिसे पकड़कर वन कर्मचारियों द्वारा पिंजरे के माध्यम से लाया गया https://youtu.be/I5SVTw8b7m8 ।https://youtu.be/I5SVTw8b7m8...
चमोली में यहां मिली संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश, गांव में मचा हड़कंप

चमोली में यहां मिली संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश, गांव में मचा हड़कंप

उत्तराखंड, Featured, चमोली
चमोली के थराली में गुरुवार को देवाल मोटर मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है. थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर लोगों से थराली-देवाल मोटर मार्ग पर एक युवक का शव देखे जाने की सूचना मिली थी. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई. शव की शिनाख्त 35 वर्षीय भाष्कर मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा के रूप में की गई है, जो कि गांव पूर्णा देवाल का रहने वाला है. वहीं, थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है....
सेन्ट्रल कमांड के जी.ओ.सी इंचार्ज ने सीएम तीरथ से मुलाकात कर इन मुद्दों पर की बात

सेन्ट्रल कमांड के जी.ओ.सी इंचार्ज ने सीएम तीरथ से मुलाकात कर इन मुद्दों पर की बात

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह से गुरूवार को सचिवालय में सेन्ट्रल कमांड के जी.ओ, सी इंचार्ज लेफ्टि. जनरल वाई डिमरी ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य के सीमान्त क्षेत्रों में संचार सुविधाओं की उपलब्धता एवं सडकों के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री से हुई भेंट के दौरान सेन्ट्रल कमांड के जीओसी ने मुख्यमंत्री से सीमान्त क्षेत्रों में लोकल इन्टेलीजेंस की मजबूती पर भी ध्यान दिये जाने, जोशीमठ-ओली तक सडक चौडीकरण, बडकोट-पुरोला-मोरी से तथा मीनस-अराल-त्यूणी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण एवं सुधारीकरण की भी जरूरत बतायी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सीमान्त क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इन क्षेत्रों को सडक से जोडने तथा संचार सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लिपुलेख, गुंजी, न...
पौड़ी की ये महिला IPS बनी है बेसहाराओ का सहारा, अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे कर रही है लोगों की मदद

पौड़ी की ये महिला IPS बनी है बेसहाराओ का सहारा, अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे कर रही है लोगों की मदद

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात, पौड़ी
उत्तराखंड की एक ऐसी महिला आईपीएस जो की पौड़ी जिले की कप्तान है कोविड 19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के साथ-साथ गरीबों व बेसहाराओ कि मसीहा बनकर साबित हो रही है अपनी जान की परवाह किए बगैर।और इतना ही नही अपने गनर को छोड़ते हुए अपने आप ही गाड़ी ड्राइव कर पहुंच जाती है बेसहाराओ को सहारा देने के लिए। उत्तराखंड में एक ऐसी आईपीएस और जिले की कप्तान भी हैं जो कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कर रही है जी हां बता देंगे यह आईपीएस कोविड-19 को लेकर इतनी सख्त हैं। कि वह 2 महीने से बिना गनर के हैं। और तो और कभी-कभी वह खुद ही गाड़ी चला कर अपने कार्यालय पहुंचती है जो कि तमाम अधिकारियों के लिए एक मिसाल कायम कर रही हैं। आपको बता दें यह आईपीएस अधिकारी हैं पौड़ी गढ़वाल जिले के एसएसपी पी. रेणुका देवी जो पिछले दो महीने से गनर का प्रयोग भी नहीं कर रही हैं। इतना ही नहीं कई बार तो खुद ही कार चलाकर आवास स...
ब्रेकिंगः अल्मोड़ा में हंसी- खुशी जा रहा था परिवार, गहरी खाई में गिरी कार, दो मासूम सहित पांच घायल

ब्रेकिंगः अल्मोड़ा में हंसी- खुशी जा रहा था परिवार, गहरी खाई में गिरी कार, दो मासूम सहित पांच घायल

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात
पहाड़ पर हादसों का सिलसिला जारी है। आज सुबह अल्मोड़ा रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक और एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी भवाली में प्राथमिक उपचार दिया गया। गनीमत रही हादसे में किसी को अधिक चोट नहीं आई और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुरुवार को 46 वर्षीय चालक चंदन सिंह दिल्ली से कार संख्या एचआर 61 डी 2951 में एक परिवार के चार सदस्यों को लेकर बागेश्वर की ओर जा रहा था। निगलाट के समीप कार अनियंत्रित हो गई और बैरियर तोड़कर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी। शुक्र रहा कि कार नीचे ढलान में अटक गई। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में चालक 46 वर्षीय चालक चंदन सिंह, विसम्‍भर दत्त सती उम्र 42, सीता पत्नी विसम्‍भर दत्त उम्र 40, खुशबू पुत्री विसम्‍भर दत्त उम्र 14, नीरज पुत्र विसम्‍भर दत्त उम्र 11 घायल हो गए। सूचना पर कोत...
चमोली में बादल फटने से मची भारी तबाही,फसले तबाह, कई मार्ग बंद , ग्रामीणों में दहशत

चमोली में बादल फटने से मची भारी तबाही,फसले तबाह, कई मार्ग बंद , ग्रामीणों में दहशत

Featured, उत्तराखंड, खबर, चमोली, पहाड़ की बात
चमोली: पहाड़ों में लगातार बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है. बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, चमोली जिले के परसारी गांव के पास गौर सिंह नाले में रात 8 बजकर 30 मिनट में बादल फटा. बादल फटने के कारण जोशीमठ-नीती बॉर्डर मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बाधित हो गया है, जिसे खोलने का कार्य जारी है. जानकारी के मुताबिक, घटना में अभी तक किसी भी तरह की जनहानि, पशुहानि या भवन के नुकसान की जानकारी नहीं है. हालांकि काश्तकारों को कृषि भूमि में नुकसान पहुंचा है. बता दें कि चमोली जिले के निकट जोशीमठ विकाखंड के स्थित औली और बुग्याल क्षेत्रों के निकट परसारी गांव के पास गौर सिंह नाले में बादल फटा है. बादल फटने के कारण जोशीमठ-नीती बॉर्डर मार्ग पर गौर सिंह नाले के समीप सड़क पर मलबा, पत्थर आ गए. जिस कारण म...