पहाड़ की बेटी रीना राठौर तीन अधिकारी पद की नौकरी ठुकरा कर बनी DSP, पेश कर रही मिसाल… पढ़े रीना के संघर्ष की कहानी…
देहरादून। दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो रास्ते खुद ब खुद बनते जाते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है उत्तराखंड की बेटी रीना राठौर ने। वह तीन अधिकारी पद की नौकरी को छोड़ अब पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि पहाड़ की बेटियों को प्रेरणा देने वाली है।
टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती में किसान परिवार में जन्मीं रीना राठौर की पढ़ाई पहाड़ के आम बच्चों की तरह सरकारी स्कूलों में हुई। पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल होने के चलते वह हर कक्षा में पहले स्थान पर आई। उच्च शिक्षा के लिए वह ऋषिकेश आईं, जहां उन्होंने पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर कालेज से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी होने के कारण रीना के कंधों पर सभी की जिम्मेदारी थी।
कालेज में अच्छे अंक प्राप्त होने के बाद उन्हें उस समय के मुख्यमंत्री रहे भुवनचंद्र खंडूड़ी ने स्कालरशिप...









