मुख्यमंत्री तीरथ के निर्देश अब बहाने बाजी नही चलेगी , घोषित योजनायें जब धरातल पर दिखाई दे तभी वह पूर्ण मानी जाय पूरी रिपोर्ट
*घोषणा तभी पूर्ण मानी जाय जब वह धरातल पर दिखाई दे।*
*मुख्यमंत्री ने की जनपद बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपदो के लिये की गई घोषणाओं की समीक्षा।*
*अवशेष घोषणाओं की डीपीआर 15 जुलाई तक की जाय पूर्ण।*
*सड़को पुलो के लम्बित प्रस्तावों के शासनादेश अविलम्ब किये जाएं निर्गत।*
*समूह पंपिंग पेयजल योजनाओं की डीपीआर जल जीवन मिशन के तहत तैयार की जाय।*
*योजनाओं के क्रियान्वयन में सचिव एवं विभागध्यक्ष स्तर पर आपसी समन्वय पर दिया जाय ध्यान।*
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने गुरूवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद बागेश्वर एवं अल्मोड़ा जनपदों के लिये मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणा के तहत अपूर्ण योजनाओं से सम्बन्धित डीपीआर 15 जुलाई तक तैयार कर दी जाय। इसके लिये सचिव एवं विभागाध्यक्ष आपसी समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्...








