जरूरतमंदों को राशन किट वितरण के अलावा काशीपुर और हल्द्वानी रक्तदान शिविरों में त्रिवेन्द्र ने किया रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन
आज अपने 03 दिवसीय कुमाऊं दौर के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत विभिन्न कार्यकर्मों में शामिल हुए। सड़क मार्ग द्वारा कुमाऊं के लिए रवाना पूर्व सीएम का जगह-जगह पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने पहले तय कार्यक्रम जसपुर में उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन-2 के अंतर्गत जरूरतमंदों को राशन किट वितरित किए। उसके बाद पूर्व सीएम काशीपुर के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
काशीपुर में रक्तदान शिविर के बाद पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र हल्द्वानी के लिए निकल पड़े, हल्द्वानी पहुंचने पर उनका पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले जमीनी कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया।...









