Friday, February 20News That Matters

Author: admin

कार्यसमिति और चिन्तन शिविर पर केंद्रीय नेतृत्व ने दिए निर्देश, कोरोना को हराने तक प्रदेश में जारी रहेंगे सेवा कार्य : कौशिक

कार्यसमिति और चिन्तन शिविर पर केंद्रीय नेतृत्व ने दिए निर्देश, कोरोना को हराने तक प्रदेश में जारी रहेंगे सेवा कार्य : कौशिक

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन बीएल संतोष ने भाजपा के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सेवा ही संग़ठन के कार्यों में और अधिक गति के निर्देश दिए। साथ सभी प्रदेशों में प्रदेश कार्य समिति,ज़िला कार्य समिति और मंडल कार्य समिति के आयोजन के लिये भी निर्देशित किया। इसमें जिला कार्य समिति एवं प्रदेश कार्यसमितियों की वर्चुअल व मंडल कार्यसमितियों को प्रत्यक्ष बैठक ( फिज़िकल ) करने को कहा। इनके साथ ही जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्गों को भी शीघ्र सम्पन्न कराने के लिए कहा गया है। प्रदेश में आयोजित होने वाले चिन्तन शिविर को इसी माह जून में आयोजित करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कहा गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति तथा ज़िला कार्य समिति की बैठक वर्चुअल होगी। इ...
पहाड़ के इस जिले के पहली बार भारतीय सेना में अफसर बने तीन होनहार,गांव में दौड़ी खुशी की लहर

पहाड़ के इस जिले के पहली बार भारतीय सेना में अफसर बने तीन होनहार,गांव में दौड़ी खुशी की लहर

Uncategorized
उत्तरकाशी : शनिवार का दिन उत्तरकाशी जनपद के लिए खास रहा। जनपद के तीन होनहार युवा भारतीय सेना में अफसर बने हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) पासिग आउट परेड में यह पहला अवसर रहा है, जब उत्तरकाशी के तीन युवा परेड का अंतिम पग पार करते ही भारतीय सेना के अभिन्न अंग बने हैं। अमन रमोला के पिता राकेश रमोला भी शिक्षक थे। लेकिन 2012 में एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। अमन रमोला ने आठवीं तक की पढ़ाई भागीरथी शिशु मंदिर चिन्यालीसौड़ से की, जिसके बाद देहरादून में बलूनी क्लासेस में 12वीं तक की पढ़ाई की। जिसके बाद अमन रमोला का चयन आइआइटी रुड़की में हुआ। आइआइटी करने के दौरान अमन ने एनडीए की परीक्षा पास की, जिसके बाद अमन ने सेना में जाने की राह चुनी। शनिवार को अमन ने पासिग आउट परेड में अंतिम पग भरे तो ये पल अमन की माता के लिए बड़े अनमोल खुशी भरे रहे। सेना में अफसर बनने पर अमन के गांव में खुशी का माहौल ...
जज्बे को सलामः बेटे के गम में डूबे दादा दादी को पोते ने दी खुशी,स्वर्ण पदक के साथ मिला ब्रिगेड ऑफ गार्ड अवार्ड

जज्बे को सलामः बेटे के गम में डूबे दादा दादी को पोते ने दी खुशी,स्वर्ण पदक के साथ मिला ब्रिगेड ऑफ गार्ड अवार्ड

उत्तराखंड, Featured, पहाड़ की बात
दीपक सिंह को देख कुमाऊं वालों का सीना गर्व से हुआ चौड़ा, हल्द्वानी से ऑनलाइन दादा दादी को दिखाई परेड  भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पासिंग आडट परेड के जरिये कमांडर दीपक सिंह बिनौली ने ड्रिल स्क्वायर पर जैसे ही कदम रखे, कुमाऊं वालों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। पश्चिमी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने दीपक सिंह को स्वर्ण पदक व ब्रिगेड ऑफ गार्ड अवार्ड भेंट किया, पैतृक गांव अनोली मानू (धौलादेवी ब्लॉक) में गांव बिरादरी के लोग खुशी से झूम उठे। कोरोना से बेटे को खो देने के गम में डूबे दादा दादी का दुख प्रतिभावान पोते की उपलब्धि से कुछ कम हुआ। दीपक सिंह को फौज में अधिकारी बनने की प्रेरणा नाइन-कुमाऊं रेजिमेंट (केआरसी) से अवकाश प्राप्त ऑनरी नायब सूबेदार त्रिलोक सिंह बिनौली से विरासत में मिली। उसकी मां उमा देवी बिनौली भी उसे जज्बा दिया। दीपक की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्...
कोरोना रोकथाम के लिए सीएम तीरथ ने की बैठक, अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश

कोरोना रोकथाम के लिए सीएम तीरथ ने की बैठक, अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्र तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय से कोविड -19 के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्देश दिए कि टेस्टिंग, माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कोविड अप्रोप्रियेट बिहेवियर और इंफोर्समेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में तैयारियां अच्छी हैं, लेकिन इन व्यवस्थाओं को कैसे और आगे बढ़ाया जा सकता है, इस पर ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लेने और अटल आयुष्मान कार्ड का लाभ न दिए जाने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसा करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की जाय। समय समय पर अस्पतालों का निरीक्षण भी किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन को और बढ़ाया जाए। इसके लिए...
पहाड़ का वीर सपूत बना सेना में लेफ्टिनेंट, गांव में दौड़ी खुशी की लहर

पहाड़ का वीर सपूत बना सेना में लेफ्टिनेंट, गांव में दौड़ी खुशी की लहर

Uncategorized
देहरादून: जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है, जिंदगी के कई इम्तिहान अभी बाकी हैं, अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन, आगे अभी सारा आसमान बाकी है...यही पंक्तियां भारतीय सेना में शामिल हुए युवा जांबाज अफसरों के लिए सटीक बैठती हैं. भारतीय सेना के जांबाज अफसरों ने आज अकादमी के कठिन प्रशिक्षण को तो सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, मगर अब नई चुनौतियों के साथ सरहदें उनका इंतजार कर रही हैं। उत्तराखंड से आज 37 जवानों ने देश के लिए मर मिटने की कसम खाई है। इन्ही जवानों ने तल्ला चांदपुर पटी के ग्राम कुकडै के रजत नेगी भी शामिल है। रजत नेगी आज IMA देहरादून की पासिंग परेड में सेन्य अधिकारी बन गये है ' जिससे गाँव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। देहरादून में पासिंग परेड के बाद लेफ्टिनेट रजत नेगी के पिता सुजाना सिंह नेगी प्रवक्ता राजकिय इंटर कॉलेज केदारूखाल तथा माता  विमला नेगी खुशी के इस क्षण में आशीवाद देते देहराद...
पहाड़ की 71 वर्षीय बीजा देवी ऐसे दे रही  बड़े-बड़े विशेषज्ञों को भी मात, जानिए कौन है ये …

पहाड़ की 71 वर्षीय बीजा देवी ऐसे दे रही बड़े-बड़े विशेषज्ञों को भी मात, जानिए कौन है ये …

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
 नाम बीजा दीदी, उम्र 71 साल। उम्र के इस पड़ाव में भी एक ही चिंता कि उत्तराखंड में पारंपरिक फसलों की अनदेखी हो रही है। खासकर, इनके बीज बचाने के मामले में। खेती-किसानी के पारंपरिक ज्ञान को आगे बढ़ने का हथियार बनाकर 26 साल तक बीजों के संरक्षण में जुटी रहीं बीजा देवी पढ़ी-लिखी तो नहीं हैं, मगर पारंपरिक बीजों के मामले में वह विशेषज्ञों को भी मात देती हैं। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डा. वंदना शिवा की संस्था नवधान्या से जुड़कर उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र की विभिन्न फसलों की करीब 500 किस्म के बीजों के संरक्षण में मुख्य भूमिका निभाई। नतीजतन, उन्हें नाम मिला बीजा दीदी। वह कहती हैं कि पहाड़ की परिस्थितियों के अनुसार खेती में पारंपरिक बीजों को तवज्जो मिलनी चाहिए। इसके लिए बीजों का संरक्षण बेहद आवश्यक है। इससे खाद्य सुरक्षा की दिशा में तो नए आयाम जुड़ेंगे ही, आबोहवा भी सशक्त बनी रहेगी। मूल रूप से टिहरी ज...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़को के निर्माण के लिये दी वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़को के निर्माण के लिये दी वित्तीय स्वीकृति

Uncategorized
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई सड़क निर्माण से सम्बन्धित घोषणाओं के लिये प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पुरोला के डामटा कण्डारी मोटर मार्ग के ग्राम ढूईक से तिनतुनियाथात तक नये मोटर मार्ग निर्माण हेतु 21.32 लाख, विकासखण्ड जयहरीखाल के मोलखण्डी अकरी एवं मोलखण्डी सकरी के नये मोटरमार्ग निर्माण हेतु 56.33 लाख, विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के ख्यासी से डाण्डा तक नये मोटर मार्ग के लिये 78.20 लाख, नरेन्द्रनगर में मुन्नाखाल-किरौंड-बौंठ नये मोटर मार्ग निर्माण हेतु 40.49 लाख, रामनगर में मालधनचौड़ न0 2 में सड़क निर्माण हेतु 80.15 लाख, विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के मेहूंवाला में तेलपुर चौक से हरभजवाला तक सड़क चौड़ीकरण हेतु 2.65 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाला के ग्वीलाणी-त...
हरक की मेहनत लाई रंग, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने दी लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग की स्वीकृति

हरक की मेहनत लाई रंग, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने दी लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग की स्वीकृति

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
नई दिल्ली। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 63 वी बैठक में उत्तराखंड के लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग को स्वीकृति प्रदान की गई । मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वन मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा तथा एलिवेटेड एनिमल पैसेज के निर्माण से वन्यजीव विचरण सुगम होगा। इस बैठक में उत्तराखंड सरकार के वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत द्वारा वर्चुअल प्रतिभाग कर बोर्ड को अवगत कराया की लालढांग- चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग 1980 के पूर्व से निर्मित है जिसका वर्तमान में सुदृढ़ीकरण करने की आवश्यकता है व चमारिया स्रोत व सिगड्डी स्रोत के बीच बनने वाले एलिवेटेड एनिमल पैसेज की लम्बाई 470 मीटर तथा उंचाई 6 मीटर रखी जाए। उनके द्वारा यह भी बताया...
वैज्ञानिकों ने बताई चमोली हादसे की असली वजह, इस कारण मची थी तबाही , गई थी 200 लोगों की जाने

वैज्ञानिकों ने बताई चमोली हादसे की असली वजह, इस कारण मची थी तबाही , गई थी 200 लोगों की जाने

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
7 फरवरी 2021 को उत्तराखंड के चमोली जिले की धौलीगंगा में हुए हादसे की वजह से करीब 200 लोगों की जान गई या लापता हैं. बहुत बड़े इलाके में बाढ़ आई थी. साथ ही 20 फीट गहरा कीचड़ जमा हो गया था. अब जाकर वैज्ञानिकों ने यह पता कर लिया है कि यह हादसा हुआ क्यों? कैसे धौलीगंगा, ऋषिगंगा और अलकनंदा में अचानक बाढ़ आई. कैसे हिमस्खलन हुआ.American Association for the Advancement of Science  की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सिर्फ एक बड़े पत्थर के टूटकर ग्लेशियर पर गिरने की वजह से हिमस्खलन हुआ और यह हिमस्खन नीचे जमा ग्लेशियर से बनी प्राकृतिक झील को तोड़ते हुए नदियों में आ गया. हादसे की शुरुआत हुई रोंटी पीक (Ronti Peak) से. यहां पर करीब आधा किलोमीटर चौड़े पत्थर, जिसके ऊपर भारी मात्रा में बर्फ जमी थी, वह टूटकर नीचे गिरा. 1 जनवरी 2021 को ली गई सैटेलाइट तस्वीर में रोंटी पीक के ऊपरी हिस्से में एक छोटी सी दरार दिखत...
लैंटेना/कुरी को वन क्षेत्रों से हटाकर जंगलों की गुणवत्ता में किया जाएगा सुधार, फलदार पौधों का होगा रोपण 

लैंटेना/कुरी को वन क्षेत्रों से हटाकर जंगलों की गुणवत्ता में किया जाएगा सुधार, फलदार पौधों का होगा रोपण 

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वन विभाग को निर्देश दिए कि लैंटेना/ कुरी जैसी प्रजाति को वन क्षेत्र से हटाते हुए स्थानीय प्रजाति के घास/ बांस तथा फलदार पौधों का मिशन मोड़ में रोपण कर जंगलों की गुणवत्ता बढ़ाई जाए तथा वन्यजीवों की आवश्यकतानुसार वासस्थल विकसित किये जाये। प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) उत्तराखंड राजीव भरतरी ने इस संबंध में सभी डीएफ़ओ को निर्देश पत्र जारी किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लैंटेना / कुरी के वन क्षेत्रों के हज़ारों एकड़ क्षेत्रफल में फैलाव से स्थानीय घास प्रजातियाँ प्रभावित हुई हैं, इन क्षेत्रों से लैंटेना /कुरी प्रजाति हटाने संबंधित कार्य योजना तैयार कर घास नर्सरी बनाई जाए। इसके लिए कैंम्पा परियोजना से 38 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रमुख वन संरक्षक ने कहा कि इन क्षेत्रों से लैंटेना प्रजाति को हटाकर उसकी जगह...