Friday, February 20News That Matters

Author: admin

पहाड़ में आज कोरोना आंकड़ा हुआ कम, 388 नए मामले आये सामने, इतनी हुई मौते..

पहाड़ में आज कोरोना आंकड़ा हुआ कम, 388 नए मामले आये सामने, इतनी हुई मौते..

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में आज कोरोना आंकड़ा हुआ कम 388 नए मामले आये सामने 15 मरीजों की हुई मौत आज 3242 मरीज हो गए ठीक प्रदेश में एक्टिव केस रह गए हैं केवल 6641 देहरादून में आज 94 हरिद्वार में 56 नैनीताल में सात पौड़ी गढ़वाल में 14 पिथौरागढ़ में 14 रुद्रप्रयाग में 22 टिहरी गढ़वाल में सात उधम सिंह नगर में 30 उत्तरकाशी में 10 चंपावत में 14 चमोली में 28 बागेश्वर में 15 और अल्मोड़ा में 24 मामले आए सामने...
पहाड़ के इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का रेड़ अलर्ट जारी, अभी और मचेगी तबाही…

पहाड़ के इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का रेड़ अलर्ट जारी, अभी और मचेगी तबाही…

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त है।वहीं, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, देहरादून और टिहरी जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, देहरादून, टिहरी जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो शनिवार को राज्य uttarakhand weather report के पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत जैसे जिलों में 12 जून को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।  वहीं, मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि, बाकी पर्वतीय क्षेत्रों में काले घने बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विज्ञानियों न...
पहाड़ के खतरनाक रास्तों पर कंधे पर स्कूटी लांद चलने को क्यों मजबूर है युवा… पढ़े रिपोर्ट

पहाड़ के खतरनाक रास्तों पर कंधे पर स्कूटी लांद चलने को क्यों मजबूर है युवा… पढ़े रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
सड़क निर्माण के लिए धरना-प्रदर्शन या जाम लगाने की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन कभी ये सुना है कि स्कूटी को कंधे पर उठाकर 8 किलोमीटर का सफर तय कर प्रदर्शन किया जाए?  आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के कुछ युवाओं ने इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में सड़क निर्माण के लिए युवाओं का ये विरोध प्रदर्शन, सरकार और प्रशासन के प्रति इनकी नाराजगी और टूटते सब्र का प्रतीक है. दरअसल, पिथौरागढ़ में क्वीतड़-हल्दू-पंचेश्वर के बीच सड़क बनाने की मांग लंबे अरसे से की जाती रही है. स्थानीय लोगों ने कई  बार प्रशासन के अधिकारियों और सरकार से इसके लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला. इसी का नतीजा है कि यहां के कुछ युवाओं ने विरोध प्रदर्शन के लिए यह नायाब तरीका ढूंढा है. पिथौरागढ़ क...
पहाड़ शर्मसारः 5 माह के भ्रूण को नोच रहे थे आवारा कुत्ते, जिसने भी देखा मुंह को आया कलेजा

पहाड़ शर्मसारः 5 माह के भ्रूण को नोच रहे थे आवारा कुत्ते, जिसने भी देखा मुंह को आया कलेजा

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
उत्तराखंड के हल्द्वानी से  दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लालकुआं कोतवाली के वार्ड नंबर-1 में मानवता को शर्मसार कर दिया है. यहां कपड़े में लिपटा हुआ भ्रूण मिला है, जिसे जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया. भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। भ्रूण मिलने की सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने देखा की कुछ कुत्ते कपड़े में लिपटी किसी वस्तु को नोच रहे हैं। लोगों ने कुत्तों को भगाकर देखा तो उसमें एक बच्ची का भ्रूण लिपटा हुआ था। इस मामले की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।  फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण को यहां किसने फेंका है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि वार्ड नंबर-1 स्थित जंगल किनारे खाली ग्राउंड में एक क्षत-विक्षत भ्...
पहाड़ में खौफनाक वारदात, रिश्तें हुए तार-तार,छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी को मारी गोली

पहाड़ में खौफनाक वारदात, रिश्तें हुए तार-तार,छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी को मारी गोली

Featured, हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दिल दहलाने वाली खबर है. यहां पर मर्डर का मामला सामने आया है. छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को गोली मार दी. फायरिंग में भाई की मौत हो गई है, जबकि गंभीर भाभी को टांडा मेडिकल क़ॉलेज रेफर किया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. गोली लगने से बड़े भाई रूमी कुमार (58) की मौत हो गई, जबकि भाभी पुष्पा देवी (45) गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि पिता की बंदूक को लेकर यह गोलीकांड हुआ है. दोनों भाईयों के पिता की मौत हो चुकी है. छोटा भाई बंदूक पर अपना हक भी जता रहा था. इसी को लेकर बहसबाजी हुई और भाई ने भाई पर गोलियां दाग दी. किस लिए मारी गोली? जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना गगल के तहत, केटलू गांव के रहने वाले पवन कुमार ने आंगन में बैठे अपने बड़े भाई और भाभी तो बंदूक से गोली मारी है.. मामले के बाद इलाके मे...
पहाड़ में दुःखद हादसाः शादी में आए बच्चे नदीं में डूबे, पांच मासूमों की मौत से गांव में मचा कोहराम

पहाड़ में दुःखद हादसाः शादी में आए बच्चे नदीं में डूबे, पांच मासूमों की मौत से गांव में मचा कोहराम

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ Pithoragarh से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां जनपद के सेराघाट से विवाह समारोह में आये 5 बच्चों की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी है। घटना पिथौरागढ़ जनपद के सेराघाट की है यहां गणाई गंगोली क्षेत्र में नहाने गए पांच किशोर नदी में डूब गए। पांचों की मौके पर ही मौत होने की खबरें आ रही है। सभी बच्चे गणाई गंगोली के सिमाली, पूना अैर धौलियाइर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह सभी बच्चे गणाई गांव से शेरा उर्फ बडोली गांव में बारात में दुल्हन को पहुंचाने आए थे। यह सभी दुल्हन परिवार के बताये जा रहे हैं। विधायक मीना गंगोला मौके पर पहुंचने वाली हैं। ग्रामीणों ने सभी डूबे हुए पांचों बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया है। मौके से...
उत्तराखंड  कैबिनेट  में  लिए गए  महत्वपूर्ण 14 फैसले  धन्यवाद मुख्यमंत्री   तीरथ  जी

उत्तराखंड कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण 14 फैसले धन्यवाद मुख्यमंत्री तीरथ जी

Uncategorized
* उत्तराखंड केबिनेट में लिए गए 14 फैसले* 1- सीएम वात्सल्य योजना के तहत ऐसे बच्चों को जिन्होंने माता पिता को खोया हो या आश्रित को खोया उनकी जिम्मेदारी सरकार लेगी, 21 वर्ष तक 3 हजार प्रति माह, निशुल्क राशन, निशुल्क शिक्षा के अलावा सभी तरह की व्यवसायिक शिक्षा में आरक्षण दिया जाएगा। 2- शिल्पकार योजना को 5 वर्ष ओर बढ़ाया जाएगा। 3- उद्योगों को हुए नुकसान की वजह से कर्मियों 2500 रुपये दो महीने के लिए। ट्रेवल्स, टूर ऑपरेटर, राफ्टिंग, गाइड,को आर्थिक सहायता। पर्यटन में नवीनीकरण शुल्क माफ 200 करोड़ से ज्यादा खर्च। 4- हल्द्वानी में अस्पताल में निर्माण को लेकर कार्यदाई संस्था का गठन का फैसला लिया गया। 5- साहुकारी अधिनियम में संशोधन किया। 6- कोविड की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (अतिशुक्ष्म नैनो उद्ध्यम) योजना को स्वीकृति, 20 हजार लोगों को फायदा, 10 करोड़ का खर्च, 5 करो...
पहाड़ पर आफत: यहाँ दरक गया पूरा पहाड़ ,मुसीबत में फंसे सेना के जवान…देंखे आपदा की दिल दहला देने वाली तस्वीर

पहाड़ पर आफत: यहाँ दरक गया पूरा पहाड़ ,मुसीबत में फंसे सेना के जवान…देंखे आपदा की दिल दहला देने वाली तस्वीर

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़
भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली लिपुलेख सड़क पर पहाड़ी दरकने से मार्ग बंद हो गया है। यहां पहाड़ी का एक विशालकाय हिस्सा सड़क पर आ गया।जानकारी के मुताबिक भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट लिपुलेख सड़क के शांतिवन नामक जगह पर पहाड़ी दरकने से मार्ग बंद हो गया है। पहाड़ी दरकने से लिपुलेख से धारचूला आ रहे सेना और लोगों के वाहन शांतिवन में फंस गए। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है। बता दे की कुछ दिन पूर्व इसी स्थान पर पहाड़ी से मलबा गिरने जेसीबी ऑपरेटर सहित तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी । वहीं पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग भी चुपकोट बैंड के समीप बंद है। मंगलवार की रात पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया। देर शाम तक सड़क खुलने की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी में सुनगर के पास भारी भूस्खलन से बंद हुए गंगोत्री हाईवे पर मंगलवार शाम 36 घंटे बाद आवाजाही बहाल हो गई ...
सतपाल महाराज ओर मुख्यमंत्री  को भिड़ाने का षडयंत्र रचा जा रहा है  क्या ?? बोले महाराज  मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश  किया गया

सतपाल महाराज ओर मुख्यमंत्री को भिड़ाने का षडयंत्र रचा जा रहा है क्या ?? बोले महाराज मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*देवस्थान बोर्ड पर पुनर्विचार न किये जाने के बयान को महाराज ने किया खारिज* *मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया: सतपाल महाराज* देहरादून। प्रदेश के पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने देवस्थान बोर्ड पर पुनर्विचार न किये जाने को लेकर विभिन्न मीडिया माध्यमों में चल रहे बयान को खारिज करते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। पर्यटन संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जिसमें कुछ मीडिया माध्यमों में धमक खबर फैलाई जा रही है के उनके द्वारा यह कहा गया है देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार नहीं होगा। श्री महाराज ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि वह तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज को स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि उन्होंने एक न्यूज़ चैनल द्वारा प...
पहाड़ो की रानी मसूरी के आयेंगे अच्छे दिन,  मुख्यमंत्री  तीरथ के निवेदन पर  मसूरी में 2 लेन टनल के लिये मिली 700 करोड़ की स्वीकृति

पहाड़ो की रानी मसूरी के आयेंगे अच्छे दिन, मुख्यमंत्री तीरथ के निवेदन पर मसूरी में 2 लेन टनल के लिये मिली 700 करोड़ की स्वीकृति

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग, हंस फाउडेशन का काम बोलता है।, हिमाचल, ख़बर सूत्रों के हवाले से
*मसूरी में 2 लेन टनल के लिये मिली 700 करोड़ की स्वीकृति।* *केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री का मुख्यमंत्री ने जताया आभार।* *इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्रीय मंत्री से किया गया था अनुरोध।* मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मसूरी शहर की यातायात व्यवस्था की सुगमता एवं आवागमन की सुविधा के लिये माल रोड से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के मध्य 2.74 कि0मी0 लम्बी टनल निर्माण के लिये 700 करोड़ की स्वीकृति के लिये केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से हुई भेंट के दौरान भी अनुरोध किया था। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी द्वारा इस सम्बन्ध में ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 ए पर मसूरी में माल रोड से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी तक 2.74 कि0मी0 लम्बी सुर...