नैनीताल DM ने जारी की लॉकडाउन की नई गाइडलाईन , जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद
हल्द्वानी। – शासन के निर्देशो के क्रम में जनपद मे कोविड कर्फ्यू कुछ रियायतों व शर्तो के साथ कर्फ्यू अवधि बढाई।जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में आठवे चरण का कोविड कर्फ्यू 29 जून से 06 जुलाई प्रातः 06 बजे तक बढा दिया गया है। गर्ब्याल ने बताया कि समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) सप्ताह में छःदिन प्रातः 08 बजे से सांय 07 बजे तक खुलेगे। रविवार को साप्ताहिक बाजार बन्द रहेगा। मगर सरोवर नगरी नैनीताल में बाजार मगंलवार को बन्द रहेगा।
परन्तु सिनेमा हाॅल, शाॅपिंग माॅल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडोटोरियम, समस्त सामाजिक, राजनीतिक, खेल गतिविधयां, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक सामारोह आदि अग्रिम आदेशों तक बन्द रहेगे। कोचिंग संस्थान,खेल संस्थान स्टेडियम एंव खेल मैदान जो 18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों, खिलाडियों को कोचिंग प्रदान करते है वे कोविड नियमों को अनुपालन करते हुए ...









