पहाड़ के इस जिले के पहली बार भारतीय सेना में अफसर बने तीन होनहार,गांव में दौड़ी खुशी की लहर
उत्तरकाशी : शनिवार का दिन उत्तरकाशी जनपद के लिए खास रहा। जनपद के तीन होनहार युवा भारतीय सेना में अफसर बने हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) पासिग आउट परेड में यह पहला अवसर रहा है, जब उत्तरकाशी के तीन युवा परेड का अंतिम पग पार करते ही भारतीय सेना के अभिन्न अंग बने हैं।
अमन रमोला के पिता राकेश रमोला भी शिक्षक थे। लेकिन 2012 में एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। अमन रमोला ने आठवीं तक की पढ़ाई भागीरथी शिशु मंदिर चिन्यालीसौड़ से की, जिसके बाद देहरादून में बलूनी क्लासेस में 12वीं तक की पढ़ाई की। जिसके बाद अमन रमोला का चयन आइआइटी रुड़की में हुआ। आइआइटी करने के दौरान अमन ने एनडीए की परीक्षा पास की, जिसके बाद अमन ने सेना में जाने की राह चुनी। शनिवार को अमन ने पासिग आउट परेड में अंतिम पग भरे तो ये पल अमन की माता के लिए बड़े अनमोल खुशी भरे रहे। सेना में अफसर बनने पर अमन के गांव में खुशी का माहौल ...









