Sunday, April 19News That Matters

Author: admin

बॉलीवुड में फिर दिखेगी उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, निर्देशक सौरभ शुक्ला शूटिंग के लिए  लोकेशन तलाशने पहुँचे

बॉलीवुड में फिर दिखेगी उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, निर्देशक सौरभ शुक्ला शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने पहुँचे

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून/अल्मोड़ा – अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लोकेशन तलाशने बॉलीवुड अभिनेता व निर्देशक सौरभ शुक्ला उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जनपद आये हुए हैं।सौरभ शुक्ला कहते हैं कि उत्तराखंड के पहाड़ आपका हमेशा खुले दिल से स्वागत करते है। जब कभी भी समय मिलता है वह उत्तराखंड दर्शन के लिए चले आते हैं। इससे पहले भी कई बार वह दोस्तों और परिवार के साथ उत्तराखंड आ चुके हैं। पहली बार अल्मोड़ा आए निर्देशक व अभिनेता सौरभ शुक्ला ने कहा कि प्रकृति ने पूरे उत्तराखंड पर भरपूर सौंदर्य लुटाया है। जिसके चलते पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड विश्व प्रसिद्ध है। धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से यहां कई ऐसे खूबसूरत स्थान हैं जहां प्रकृति के सभी नजारे देखने को मिलते हैं। मिलनसार लोगों का प्रेम अक्सर उन्हें यहां खींच लाता है। सौरभ शुक्ला ने शनिवार को अल्मोड़ा के मल्ला महल और रानी महल का भी भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन...
पहाड़ मे राहत: कोरोना के संक्रमित और मौत के आंकड़े में गिरावट, आज मिले 619 नए केस

पहाड़ मे राहत: कोरोना के संक्रमित और मौत के आंकड़े में गिरावट, आज मिले 619 नए केस

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
 उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू का बेहतर असर देखने को मिल रहा है। नए मामले काफी कम आ रहे हैं. शनिवार को भी कोरोना (corona case in uttarakhand) के 619 नए केस आए हैं. वहीं 2531 मरीजों ने संक्रमण (uttarakhand corona news) को मात दी है. इसी के साथ बीते 24 घटों में 16 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा 17 मरीजों की मौत पहले हुई थी, जिसकी जानकारी हॉस्पिटलों ने शनिवार को दी है. इन 17 मौतों में 16 हरिद्वार और एक यूएस नगर की है. कोरोना के 619 नए केस मिलने के साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घट 17,305 पर पहुंच गई है. राहत की बात ये है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 91.03% तक पहुंच गई है. हालांकि डेथ रेट अभी भी2.00 % है, जो चिंता का विषय है. प्रदेश में अभीतक कुल 6664 लोगों की कोरोना (uttarakhand covid news) से मौत हो चुकी है. सैंपल पॉजिटिविटी रेट 6.76% है. वहीं कुल आंकड़ों की बात ...
पहाड़ पर खौफनाक वारदात, ससुर ने दो साल के पोते और बहू पर किया तेजधार हथियार से वार, हालात नाजुक

पहाड़ पर खौफनाक वारदात, ससुर ने दो साल के पोते और बहू पर किया तेजधार हथियार से वार, हालात नाजुक

Featured, पहाड़ की बात, हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चड़तगढ़ में ससुर ने बहू व पोते पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर  रूप से घायल हो गए हैं। ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के चलते ससुर ने बहू और दो वर्षीय पोते पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।  ...
पहाड़ पर दर्दनाक हादसा- 800 फीट गहरी खाई में गिरी कार, CRPF जवान समेत पांच की मौत, रेस्क्यू जारी

पहाड़ पर दर्दनाक हादसा- 800 फीट गहरी खाई में गिरी कार, CRPF जवान समेत पांच की मौत, रेस्क्यू जारी

Featured, जमू कश्मीर, जम्मू
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। बताया जा रहा है कि वह भी सीआरपीएफ का जवान है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। जिले के डिगडोल इलाके में एक इनोवा कार करीब आठ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। राजमार्ग पर मौजूद लोगों व राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य सुरक्षबलों ने लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के मुताबिक कार में छह लोग सवार थे। जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। एक अन्य घायल है। कार सवार सभी लोग श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहे थे।    ...
शिक्षक ने पहाड़ को किया शर्मसार, ट्यूशन के बहाने छात्रा को बनाया हवस का शिकार…

शिक्षक ने पहाड़ को किया शर्मसार, ट्यूशन के बहाने छात्रा को बनाया हवस का शिकार…

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
जिस शिक्षक के हाथ में एक बेहतर समाज की रचना है। बच्चों का भविष्य उनके हाथ में है। बच्चें जिस शिक्षक को अपने माता-पिता के बाद बड़ा दर्जा देते है जब वहीं शिक्षक उन बच्चों के भविष्य बर्बाद कर दें तो क्या कहा जाए। पहाड़ को एक बार फिर शर्मसार करता मामला सामने आया है। अल्मोड़ा के जिले की सोमेश्वर विधानसभा के मनान क्षेत्रांतर्गत स्थित एक इंटर कॉलेज में तैनात भौतिक विज्ञान के शिक्षक पर छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीईओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति को रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं. मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के अभिभावकों की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा महानिदेशक से मामले की शिकायत की गई है. शिकायत में सोमेश्वर विधानसभा के मनान क्षेत्र के भौतिक विज्ञान शिक्षक पर ट्यूशन के नाम पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. जिसके बाद शिक्षा महानिदेशक ...
पहाड़ में कोरोना कर्फ्यू में बाजार खुलने से उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम उड़ी धज्जियां

पहाड़ में कोरोना कर्फ्यू में बाजार खुलने से उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम उड़ी धज्जियां

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: कोरोना कर्फ्यू के बीच सप्ताह में 2 दिन 1:00 बजे तक दुकान खुल रही हैं. आज दुकान खुलने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हल्द्वानी के बाजारों में अधिकतर दुकानें पूरी तरह से खुलीं. सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं. ऐसे में सरकार की कोरोना संक्रमण खत्म करने की इस मुहिम को पलीता लगना लाजमी है. हल्द्वानी की मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं. जगह-जगह जाम की स्थिति हो गई. ट्रैफिक और पुलिस के जवानों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हल्द्वानी के सिंधी चौराहा, कालाढूंगी के अलावा बेस हॉस्पिटल चौराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।वहीं सबसे ज्यादा भीड़ सब्जी मंडी, फल मंडी के अलावा कपड़ों की दुकानों पर देखी गई....
पहाड़ से दुःखद खबर, पुल से नीचे गिरी कार, 2 लोगों की मौत, तीन घंटे तड़पती रही घायल महिला

पहाड़ से दुःखद खबर, पुल से नीचे गिरी कार, 2 लोगों की मौत, तीन घंटे तड़पती रही घायल महिला

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीताल के गेठिया में एक कार देर रात खाई में गिर गई जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है, देर रात कार भवाली से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी, बताया जा रहा है की कार अनियंत्रित होकर गेठिया के पुल से नीचे गिर गई, इस हादसे में एक युवती और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है पुलिस ने सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया, घायल युवती को तड़के पुलिस ने रैस्क्यू किया । जानकारी के अनुसार देर रात की घटना के बाद सवेरे जब युवती को होश आया तो तो उसकी चीख पुकार सुनकर मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया । पुलिस सवेरे मौके पर पहुंची तो एक युवक और एक युवती की मौत हो चुकी थी । घायल युवती को रैस्क्यू कर अस्पताल भेज गया,तीनो लोग दिल्ली और गाजियाबाद निवासी बताये जा रहे हैं ।...
सुरकंडा एवं लेन्सडाउन में लगने वाले डॉपलर रडार के लिए हुई समिक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आदेश

सुरकंडा एवं लेन्सडाउन में लगने वाले डॉपलर रडार के लिए हुई समिक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आदेश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड राज्य आपदाओं के प्रती अत्यंत संवेदनशील है, बेहतर तकनीकी के माध्यम से इससे होने वाली क्षती को कम किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान मे ऱखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा विभाग द्वारा मौसम विभाग भारत सरकार के साथ सामंजस्य स्थापित कर के राज्य के सुरकंडा, टिहरी तथा लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल मे डॉपलर रडार स्थापित कर रहा है। विगत मे मुकतेश्वर, नैनीतल मे डॉपलर स्थापित हो गया है और इससे लगातार मौसम संबंधित डाटा प्राप्त हो रहा है। जो की राज्य एवं जनपद प्रशासन द्वारा आपदा पूर्व सफल निर्णय लेने मे कारागार साबित होगा। एस ए मुरूगेशन, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम विभाग के प्रभारी निदेशक रोहित थपलियाल से डॉपलर रडार सुरकंडा, टिहरी साइट की कार्य प्रगती के बारे मे विस्तृत चर्चा करते हुए एयर लिफ्टिंग के माध्यम से रडार के उपकरणो को सुरकंडा साइट पर जल्द से जल्द पहुंचाने के कार्य को...
हरिद्वार में सीएम तीरथ ने किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण,कोविड अस्पतालों  की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

हरिद्वार में सीएम तीरथ ने किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण,कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

Uncategorized
हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राजकीय मेला चिकित्सालय तथा दूधाधारी बाबा बर्फानी कोविड हॉस्पिटलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने करीब 970.74 लाख रूपये लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी किया। कोविड अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने पूरे मेडिकल स्टाफ के कार्य करने की शैली की प्रशंसा की। मुख्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कोविड की रोकथाम के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और महामारी के खिलाफ लड़ाई में जनमानस के बचाव के लिए संकल्पित है। उन्होंने अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोविड के खिलाफ लड़ाई को मिलकर जीतना होगा। सभी को गाइडलाइन का पूरा पालन करना होगा और टीकाकरण ...
पहाड़ से मैदान तक की 24 घंटे की कोरोना अपडेट, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े पूरी रिपोर्ट…

पहाड़ से मैदान तक की 24 घंटे की कोरोना अपडेट, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े पूरी रिपोर्ट…

Uncategorized
देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से कोरोना के नए मामले काफी कम आ रहे हैं. शुक्रवार को भी कोरोना के 892 नए केस आए हैं. वहीं 4006 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है. इसी के साथ बीते 24 घटों में 43 लोगों की मौत हुई है।इसके अलावा 15 मरीजों की मौत पहले हुई थी, जिसकी जानकारी हॉस्पिटलों ने शुक्रवार को दी है. इसमें 15 मौतों में 12 देहरादून और तीन रुद्रप्रयाग की हैं. कोरोना के 892 नए केस मिलने के साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घट 19,283 पर पहुंच गई है. राहत की बात ये है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 90.44% तक पहुंच गई है. हालांकि डेथ रेट अभी भी 1.99% ज्यादा है. प्रदेश में अभीतक कुल 6631 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. जिलेवार रिपोर्ट देहरादून 203 हरिद्वार 112 पौड़ी 44 उतरकाशी 12 टिहरी 46 बागेश्वर 15 नैनीताल 127 अलमोड़ा 96 पिथौरागढ़ 51 उधमसिंह नगर 76 ...