केदारनाथ धाम पहुंचे सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, देवस्थानम बोर्ड की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने आज पैदल मार्ग द्वारा केदारनाथ धाम का भ्रमण किया। उन्होंने पैदल मार्ग में स्थित पुलिस चौकियों का भी निरीक्षण किया और वहाँ रजिस्टर आदि की जांच की। जावलकर ने निर्देश दिये कि कोविड प्रोटोकॉल का पूरी गम्भीरता से पालन किया जाए।
सचिव जावलकर ने केदारनाथ मंदिर परिसर में कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर सुनिश्चित करने के लिए देवस्थानम बोर्ड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कोविड को लेकर जारी एसओपी का कङाई से पालन किये जाने के निर्देश दिये।
सचिव जावलकर ने एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा से केदारनाथ धाम से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने पैदल ही केदारनाथ धाम जाकर वहाँ तीर्थ पुरोहितों से भी वार्ता की। जावलकर ने कहा कि अभी भी कोविड को देखते हुए हर जरूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता...









