Thursday, February 19News That Matters

Author: admin

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सीएम एडवाईजरी ग्रुप की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सीएम एडवाईजरी ग्रुप की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सीएम एडवाईजरी ग्रुप की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। गौरतलब है कि, राज्य के विकास में नवाचार और उद्यमिता की भूमिका और कोविड-19 के कारण आने वाली चुनौतियों का सामना करने के साथ ही, रणनीति बनाकर इन चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए एक मुख्यमंत्री सलाहकार समूह गठित किया गया है। मुख्यमंत्री सलाहकार समूह में सरकारी के साथ ही गैर-सरकारी सदस्यों को भी रखा गया है। मुख्यमंत्री सलाहकार समूह की प्रथम बैठक में प्राप्त मुख्य सुझावों में उत्तराखण्ड के उत्पादों की ब्राण्ड आईडेंटिटी विकसित किए जाने, मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने, उत्तराखण्ड की अद्वितीय जैव विविधता का लाभ लेने, छोटे उद्यमों में आने वाली वास्तविक समस्याओं का पता लगाने एवं उनका व्यवस्थित समाधान करने जैसे विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए थे। सभी सुझावों में से चयनित 06 मुख्य सुझावों क...
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इन 200 पदों के लिए करें आवेदन

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इन 200 पदों के लिए करें आवेदन

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने इंजीनियर की 200 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2021 है। इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न पदों पर निकाली गई इस भर्ती पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अब तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वह हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरी कर सकते हैं. जिसके लिए आवेदकों को Hindustanpetroleum.com में लॉग इन करना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के अनुसार 120 पद मैकेनिकल इंजीनियर के हैं, जबकि 30 पद सिविल इंजीनियर के है। इसके अलावा 25 पद इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और 25 पद इंस्ट्रूमेंट इंजीनियर को भरे जाने हैं। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी लेने के बाद ही आवेदन करें।...
देहरादून:एफआरआई में 14 ट्रेनी अफसर मिले संक्रमित, आम लोगों का प्रवेश हुआ बंद

देहरादून:एफआरआई में 14 ट्रेनी अफसर मिले संक्रमित, आम लोगों का प्रवेश हुआ बंद

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (FRI) में 14 ट्रेनी अफसर कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद अब एफआरआई को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। वन अनुसंधान संस्थान परिसर मॉर्निंग वॉकर्स और पर्यटकों के लिए अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना के खतरे के मद्देनजर कदम उठाया गया है। संस्थान परिसर स्थित म्यूजियम समेत पर्यटकों के लिए सभी चीजों को बंद किया गया है। संस्थान निदेशक ने कहा, कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।  इसके अलावा उत्तराखंड समय देश के तमाम राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी एहतियाती कदम उठाएं हैं। ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों के लिए बबल सिस्टम लागू किया गया है। एक ग्रुप के अधिकारियों को दूसरे ग्रुप के अधिकारियों से मिलने पर सख्त मनाही है। गाइडलाइन का कड़...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400वें जन्म वर्ष को मनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400वें जन्म वर्ष को मनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400वें जन्म वर्ष को मनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।
कुंभ एवं पूर्णगिरी मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को दी शानदार सौगात

कुंभ एवं पूर्णगिरी मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को दी शानदार सौगात

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, हरिद्वार
कुंभ एवं पूर्णगिरी मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को दी शानदार सौगात - कुम्भ मेले, हरिद्वार में आने वाली प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा - पूर्णागिरी मेले में आने वाली महिलाओं को भी मिलेगी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देहरादूनः मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी ने सूबे की मातृशक्ति को एक शानदार सौगात दी है। कुंभ के मुख्य पर्व दिवसों पर यहां महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन की बसों मेें मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में मुख्यमंत्री जी का यहा कदम बेहद अहम है। इन दिनों देवभूमि की धर्मनगरी में महाकुंभ की धूम है। बड़ी तादाद में देश विदेश के श्रद्धालू यहां पुण्य लाभ के लिए पहुंच रहे हैं। संतों के अखाड़ों का वैभव यहां की रौनक बढ़ा रहे हैं। सरकार के बेहतर प्रबंधन में संचालित हो रहे इस भव्य आयोजन...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनता दर्शन हॉल में आम जनता से मिलकर उनकी शिकायतों और समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनता दर्शन हॉल में आम जनता से मिलकर उनकी शिकायतों और समस्याओं को सुना।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनता दर्शन हॉल में आम जनता से मिलकर उनकी शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री तीरथ एक-एक व्यक्ति से मिले और उनकी समस्याओ को सुना जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसमस्याओ के समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि लोगों को अपने काम के लिये अनावश्यक रूप से यहां न आना पङे। राज्य सरकार प्रदेश की जनता के लिये काम कर रही है। गांवों की समस्याओं का निदान ग्राम स्तर पर ही हो जाए, इसकी व्यवस्था की जा रही है। रात्रि चौपाल का आयोजन इसी दिशा में किया जा रहा है। ...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का राजमार्ग घटना प्रबन्धन हेतु उत्तराखण्ड राज्य को एम्बुलेंस उपलब्ध कराए जाने पर आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का राजमार्ग घटना प्रबन्धन हेतु उत्तराखण्ड राज्य को एम्बुलेंस उपलब्ध कराए जाने पर आभार व्यक्त किया है।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का राजमार्ग घटना प्रबन्धन हेतु उत्तराखण्ड राज्य को एम्बुलेंस उपलब्ध कराए जाने पर आभार व्यक्त किया है। बुनियादी चिकित्सा उपकरणों से लैस यह 2 एम्बुलेंस राजमार्गों में होने वाली दुर्घटनाओं में एक त्वरित बचाव उपकरण के साथ ही मोबाईल डिस्पेंसरी के रूप में इस्तेमाल की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह एम्बुलेंस राजमार्गों में होने वाली दुर्घटनाओं में जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को भी कम किया जा सकेगा।...
स्कूल शिक्षा में सुधार के लिये लीक से हटकर काम किया जाए : मुख्यमंत्री

स्कूल शिक्षा में सुधार के लिये लीक से हटकर काम किया जाए : मुख्यमंत्री

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*स्कूल शिक्षा में सुधार के लिये लीक से हटकर काम किया जाए : मुख्यमंत्री* *जिला योजना में स्कूल शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता* *सभी स्कूलों में बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर सभी सुविधाएं सुनिश्चित हों* *मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा की* मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए लीक से हटकर काम करने के निर्देश दिये। सिस्टम में जो ठीक नहीं है, उसे सुधारें। जरूरी होने पर नियमों में संशोधन किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जिला योजना में सबसे ज्यादा प्राथमिकता स्कूल शिक्षा को देनी है। सभी स्कूलों में पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर व अन्य उपकरण सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। स्कूल स्वच्छ व सुंदर हों। कक्षाएं स्मार्ट हों। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बच्चों के पास...
उत्तराखंड के 4 जिलों में 24 इलाके प्रतिबंधित किए गए हैं , सतर्क रहे आप भी

उत्तराखंड के 4 जिलों में 24 इलाके प्रतिबंधित किए गए हैं , सतर्क रहे आप भी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड के 4 जिलों में 24 इलाके प्रतिबंधित किए गए हैं , सतर्क रहे आप भी देहरादून-  उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 की दूसरी लहर पिछले साल आई लहर के मुकाबले और तेजी के साथ लोगों को अपनी चपेट में ले रही है लिहाजा लोगों को इस संक्रमण से ज्यादा से ज्यादा जागरूक और सावधान रहने की आवश्यकता है स्वास्थ्य विभाग के रोजाना आ रहे आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि लोगों को टीकाकरण के साथ साथ मास्क सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा। कोविड-19 की दूसरी लहर में अब तक राज्य में 4 जिलों में 24 इलाके प्रतिबंधित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 24 हो गई है जिसमें से अकेले *राजधानी देहरादून में 12 कंटेनमेंट जोन और हरिद्वार में तीन जबकि नैनीताल में आठ कंटेनमेंट जोन अब तक बना दिए गए हैं* ...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
जिला योजना में 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 लिए धनराशि स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों हेतु  12 जिलों के लिए स्वीकृत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों हेतु  12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में आचार संहिता प्रभावी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत धनराशि को जल्द से जल्द अवमुक्त किया जाए। प्रदेश का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। धनराशि समय पर आवंटित होने से ग्राउंड लेवल पर कार्य में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्...