Friday, March 20News That Matters

Author: admin

सीएम तीरथ रावत के कोरोना संक्रमित होने के कारण उनकी ओर से उनकी पत्नी ने की राज्यपाल कोश्यारी से भेंट, कोश्यारी ने की मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

सीएम तीरथ रावत के कोरोना संक्रमित होने के कारण उनकी ओर से उनकी पत्नी ने की राज्यपाल कोश्यारी से भेंट, कोश्यारी ने की मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Featured, उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी रश्मि त्यागी रावत ने महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना पाजिटिव होने के कारण उनकी ओर से उनकी पत्नी ने कोश्यारी से भेंट की। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आशीर्वचन देते हुए मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने राज्य हित में अनेक सुझाव भी दिए। रश्मि त्यागी रावत ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भगत सिंह कोश्यारी द्वारा दिए गए सुझावों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका अनुभव राज्य के लिए अमूल्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर प्रदेश के विकास और जनहित में अमल किया जाएगा। उन्होंने मार्गदर्शन ...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश के दृष्टिगत मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने हरिद्वार पहुंचकर की कुंभ कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशानिर्देश

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश के दृष्टिगत मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने हरिद्वार पहुंचकर की कुंभ कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशानिर्देश

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
सीएम तीरथ के निर्देश पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किया हरिद्वार दौरा मुख्य सचिव ने की कुंभ कार्यों की प्रगति की समीक्षा अधिकारियों को दिए जरूरी दिशानिर्देश अधिकारियो के साथ बैठक के बाद मुख्य सचिव CCR के पास निर्मित अस्थाई पुलों का निरीक्षण करते हुये हरकी पैड़ी पहुंचे। मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान दिव्यांगजनों के लिए बने आटोमेटिक हाइड्रोलिक चेयर को देखा। उन्होंने महिला चेंजिंग रूम की संख्या में 10 की और बढ़ोतरी करने, उस एरिया को ढ़कने और श्री गंगा सभा के कार्यालय से सटे महिलाओं के लिए बने चेंजिंग रूम के ऊपर की सीढियों पर महिला पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए. इसके बाद मुख्य सचिव दूधाधारी स्थित बाबा बर्फानी अस्पताल में बनी कोविड यूनिट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मेलाधिकारी स्वास्थ्य डाॅ0 अर्जुन सिंह सेंगर से कोविड यूनिट की सुविधाओं, डाक्टरों की तैनाती आदी की जानकारी ली। मुख्य सच...
सीएम तीरथ ने अधिकारीयों को आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी तैयारियां जल्द पूरी करने के दिए निर्देश, बोले सीएम तीरथ- आपदा प्रबंधन की दृष्टि से उत्तराखण्ड में जल्द खुलेगा शोध संस्थान

सीएम तीरथ ने अधिकारीयों को आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी तैयारियां जल्द पूरी करने के दिए निर्देश, बोले सीएम तीरथ- आपदा प्रबंधन की दृष्टि से उत्तराखण्ड में जल्द खुलेगा शोध संस्थान

Featured, उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी मानसून सीजन की चुनौतियों को देखते हुए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि चमोली के तपोवन रैणी क्षेत्र में आई आपदा में लापता लोगों के डेथ सर्टिफिकेट की कारवाई में तेजी लाएं ताकि प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा सके। सीएम ने कहा कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन शोध संस्थान की स्थापना की जाएगी। उन्होंने आपदा को लेकर विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाएं आयोजित कर लोगों को जागरूक करने तथा न्याय पंचायत स्तर तक टीमें गठित कर आपदा प्रबंधन से संबधित सभी महत्वपूर्ण उपकरणों की किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को ग्राम स्तर तक सम्पर्क सूत्र बनाने और गांव स्तर तक के जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिकों की पूरी लिस्ट अपडेट रख...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर सहायक निबंधक निलम्बित, बोले सीएम- भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर सहायक निबंधक निलम्बित, बोले सीएम- भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
देहरादून: तीरथ सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार कड़ा प्रहार कर रही है। कुछ दिन पहले सड़क डामरीकरण में घटिया निर्माण के कारण सीएम तीरथ ने दो अधिकारियों को निलम्बित कर दिया था। वहीं अब सहकारिता विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहायक निबंधक हरीशचंद्र खण्डूड़ी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सचिव सहकारिता द्वारा निलम्बित कर दिया गया है। हरीश चंद्र खंडूड़ी सहायक निबंधक सहकारी समितियां उधम सिंह नगर पर आरोप है कि उधम सिंह नगर की कई समितियों में नई नियुक्तियां संविदा पर अपने निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए की गई। इसके अलावा दक्षिणी सितारगंज समिति में एक ट्रक यूरिया खाद का गबन हुआ था, जिसे स्टॉक में दर्ज ना करके सीधे नकद बिक्री कर दी गई थी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि, भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईमानदार और पारदर्शी शासन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्रा...
श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री गुरु महाराज जी के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में स्वागत

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री गुरु महाराज जी के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में स्वागत

Featured, उत्तराखंड
श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर श्री झण्डा जीे मेला आयोजन समिति ने पैदल संगत में शामिल सभी सदस्यों के करवाए आरटीपीसीआर टेस्ट श्री गुरु महाराज जी के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में स्वागत देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 80 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था शनिवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः30 बजे श्री दरबार साहिब परिसर, श्री झण्डा साहिब में पैदल संगत का स्वागत किया गया। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर अरदास की। श्रीमहाराज जी ने संगत को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री दरबार साहिब परिसर श्री गुरु महाराज जी के जयकारों से गूंज उठा। श्री दरबार साहिब, श्री झण्डा मेला के व्यवस्थापक केसी जुयाल ने जानकारी दी कि परंपरा के अनुसार हर साल...
निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओें के कार्यों में तेजी लाई जाय: मुख्यमंत्री

निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओें के कार्यों में तेजी लाई जाय: मुख्यमंत्री

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओें के कार्यों में तेजी लाई जाय -मुख्यमंत्री बिजली चोरी रोकने के लिए सख्ती बरती जाय विद्युत हानि को कम किये जाने के प्रयास किये जाए वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार पर भी विशेष ध्यान दिया जाय देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाय। उन्होंने ऊर्जा विभाग के सभी निगमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं राज्य की विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण व्यवस्था और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली चोरी से संबंधित गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाय। इसमें संलिप्त पाये जाने वालों पर सख्त कारवाई भी की जाय। विद्युत चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटरों की व्यवस्था की जाय। मुख...
किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं होगीः मुख्यमंत्री

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं होगीः मुख्यमंत्री

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं होगीः मुख्यमंत्री* *वर्चुअली ही मीडिया से रूबरू हुए सीएम तीरथ सिंह रावत,  पत्रकारों के सवालों के दिए जवाब* *प्रदेश में तीन मेडिकल कालेजों में जल्द शुरू हो जाएगा काम* मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मीडिया से वर्चुअली रूबरू हुए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर सरकार का फोकस है। कहा कि प्रदेश में रूद्रपुर, हरिद्वार व पिथोरागढ़ में मेडिकल कालेज पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात, पेयजल जैसी सुविधाओं की बेहतरी के साथ ही पलायन पर कैसे रोक लगाई जाए, इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है। नई संभावनाएं तलाशने के लिए हर विभाग से फीडबैक लिया जा रहा ह...
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम बोले- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का विस चुनाव में लिया जाएगा सक्रिय सहयोग

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम बोले- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का विस चुनाव में लिया जाएगा सक्रिय सहयोग

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
केंद्रीय आलाकमान करेगा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का केंद्र में उपयोग , विधानसभा चुनावों में भी दी जाएगी जिम्मेदारी:- दुष्यंत गौतम प्रदेश प्रभारी बीजेपी भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का सक्रिय सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र रावत के बारे में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चिंता कर रहा है। रावत को हटाने के कारण से संबंधित सवाल को टालते हुए उन्होंने यह बात कही। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को देहरादून में प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने तीरथ सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। चुनाव में संगठन के साथ बेहतर तालमेल के लिए सभी मंत्रियों को अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश प्रभारी गौतम ने कहा कि पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव ...
देहरादून: श्रीझंडा साहिब की हुई विशेष पूजा अर्चना व अरदास, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में एक दल आराईयांवाला, हरियाणा के लिए हुआ रवाना

देहरादून: श्रीझंडा साहिब की हुई विशेष पूजा अर्चना व अरदास, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में एक दल आराईयांवाला, हरियाणा के लिए हुआ रवाना

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
  अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें देहरादून: दून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां शुरु हो गई हैं। गुरुवार को श्री दरबार साहिब में श्रीझंडा साहिब की विशेष पूजा अर्चना व अरदास की गई। वहीं श्री दरबार साहिब, देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में गुरुवार को एक दल आराईयांवाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। अराईंयावाला में पूरे हषोल्लास एवम् श्रद्धाभाव के साथ श्रीझण्डे जी का आरोहण किया गया। गुरुवार सुबह 9 बजे श्री दरबार साहिब से सौ सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। जत्था दोपहर 12 बजे अराईयांवाला पहुंचा। श्री दरबार साहिब, देहरादून से आए प्रतिनिधियों का अराईंयावाला में जोरदार स्वागत किया गया। पूरे श्रद्धाभाव से पुराने श्रीझंडे जी को उतारा गया। दूध, दही, घी, मक्खन, गंगा जल और पंचगब...
मनरेगा के कार्यों का निरंतर अनुश्रवण किया जाय-मुख्यमंत्री

मनरेगा के कार्यों का निरंतर अनुश्रवण किया जाय-मुख्यमंत्री

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*मनरेगा के कार्यों का निरंतर अनुश्रवण किया जाय-मुख्यमंत्री* *बन्जर भूमि को आबाद करने के लिए मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाय।* *प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाई जा रही सडकों का आरटीओ से पास कराने की कार्यवाही में तेजी लाई जाय।* *10 करोड़ से अधिक के कार्यों का निरीक्षण मुख्य अभियंता करें।* *मुख्यमंत्री तीरथ ने की वीडियो कांफ्रेंस से ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा।* मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा के कार्यों का निरंतर अनुश्रवण किया जाय। निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण किये जाय। बन्जर भूमि को आबाद करने के लिए मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाय। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना का भी नियमित समीक्षा की जाय। इस योजना के तहत जो भी सड़के बनाई ...