Friday, February 20News That Matters

Author: admin

धर्मनगरी हरिद्वार में निकली निरंजनी अखाड़े की पेशवाई, उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम ने लिया संतों का आशीर्वाद

धर्मनगरी हरिद्वार में निकली निरंजनी अखाड़े की पेशवाई, उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम ने लिया संतों का आशीर्वाद

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में अगले तीन दिन पांच संन्यासी अखाड़ों की पेशवाई का उल्लास रहेगा। आज पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई निकलने से कुंभ का भव्य स्वरूप देखने को मिल रहा है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के रथ पर सवार होते ही पेशवाई की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इससे पहले रथों को सजाया गया और पूजा-अर्चना की गई। पेशवाई निकलने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कुंभ पुलिस के करीब दो हजार जवान तैनात हैं।                                                                                                                                            इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र ने साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। साथ ही निरंजनी अखाड़े, जूना अखाड़े, महानिर्वाणी अखाड़े और अटल अखाड़े के मंदिरों में दर्शन-पूजन कर कुंभ मेले की सफलता की मंगल कामना की                                                ...
बड़ी खबर: अब कण्व नगरी के नाम से जाना जाएगा कोटद्वार, सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दी मंजूरी

बड़ी खबर: अब कण्व नगरी के नाम से जाना जाएगा कोटद्वार, सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दी मंजूरी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नगर निगम कोटद्वार का नाम परिवर्तित कर कण्व ऋषि के नाम पर कण्व नगरी कोटद्वार रखने की स्वीकृति प्रदान की है। अब नगर निगम कोटद्वार कण्व नगरी कोटद्वार के नाम से जाना जाएगा।                                                                                                                                                                                                                     महर्षि कण्व की तपस्थली और चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम कोटद्वार शहर से करीब 14 किलोमीटर के फासले पर स्थित है। इसलिए कोटद्वार शहर की पहचान महर्षि कण्व के नाम से भी है। इसे लेकर समय-समय पर कोटद्वार का नाम बदलने की मांग उठती रही, जिसे अब सीएम त्रिवेंद्र रावत की सहमति भी मिल गई है। यानी कोटद्वार को अब कण्व नगरी कोटद्वार के नाम से जाना जाएगा।...
बोले पूर्व सीएम हरीश रावत- ‘आज जब मेरे पांव घर से भराड़ीसैंण की ओर बढ़ रहे हैं, भावों के मन में आते ही एक स्वाभाविक स्फूर्ति पैदा हो रही है”

बोले पूर्व सीएम हरीश रावत- ‘आज जब मेरे पांव घर से भराड़ीसैंण की ओर बढ़ रहे हैं, भावों के मन में आते ही एक स्वाभाविक स्फूर्ति पैदा हो रही है”

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून : पूर्व सीएम हरीश रावत ने लिखा कि, “मेरे लिये उत्तराखंड जिंदाबाद, 1 करोड़ 27 लाख उत्तराखंडी भाई-बहनों की जिंदाबाद है। इस जिंदाबाद में उत्तराखंड का भूगोल, पर्यावरण, संस्कृति, परंपराएं और वस्त्र आभूषण, खान-पान, हमारा शिल्प, हमारी भाषा-बोली, हिमालय, गंगा-यमुना, हमारे सुंदर-सुंदर जंगल, लहराते हुये खेत-खलियान और हमारी तरक्की का प्रतीक उद्योग धंधे आदि सभी सम्मिलित हैं। मेरा यह जिंदाबाद, मुझे ही ललकारता है और कहता है कि गरीब के चेहरे पर यह गहरी उदासी, नित्य प्रतिदिन और क्यों गहरी होती जा रही है? उत्तराखंड के बुढ़ापे की कमर और क्यों झुकती जा रही है? गांव निरंतर खाली हो रहे हैं, यह जिंदाबाद मुझसे पूछता है कि गरीब व बुढ़ापे की मदद के लिए तुम्हारे हाथ आगे क्यों नहीं बढ़ रहे हैं? नौजवान की बुझी-बुझी सी आंखें और सूखे पपड़ी दार होंठ क्या चीख-चीख कर नहीं कह रहे हैं कि हमें एक ऐसी सरकार चाहिये जो...
पथराव का मन बनाकर आए थे कुछ उपद्रवी, सीएम त्रिवेंद्र ने दिए तत्काल दीवालीखाल लाठीचार्ज की घटना के मजिस्टीरियल जांच के आदेश

पथराव का मन बनाकर आए थे कुछ उपद्रवी, सीएम त्रिवेंद्र ने दिए तत्काल दीवालीखाल लाठीचार्ज की घटना के मजिस्टीरियल जांच के आदेश

Featured, उत्तराखंड
  पथराव का मन बनाकर आए थे कुछ उपद्रवी मुख्यमंत्री ने तत्काल दिए दीवालीखाल लाठीचार्ज की घटना के मजिस्टीरियल जांच के आदेश गैरसैंण। जायज मांग को लेकर चल रहा आन्दोलन जरा सी चूक पर कैसे कमजोर पड़ सकता है, इसकी बानगी नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर चल रहे जनान्दोलन में देखने को मिल रही है। इस आन्देलन में कुछ उपद्रवी घुस आए हैं। जिस तरह से बीती शाम दीवालीखाल में पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया, उससे साफ है कि उपद्रवी मन बनाकर आए थे। ऐसे लोग न सिर्फ आन्दोलन को कमजोर कर रहे हैं बल्कि प्रदेश में अस्थिरता फैलाना भी उनका मकसद है। आमतौर पर पुलिस बेवजह प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने से बचती है। दीवालीखाल में हुई घटना में ऐसा ही हुआ। पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता चल ही रही थी कि इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। पुलिस के जव...
उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जाने महत्वपूर्ण फैसले

उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जाने महत्वपूर्ण फैसले

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
त्रिवेंद्र कैबिनेट के आज के महत्वपूर्ण फैसले 1. उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया। 2. उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया। 3. उत्तराखण्ड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 (अधिनियम संख्या 16, वर्ष 2018) में संशोधन किया गया। 4. हरिद्वार कुम्भ मेला-2021 हेतु भारत सरकार द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा की गयी कार्यवाही को मंजूरी। 5. ग्राम पंचायत थलीसैंण, पौड़ी जनपद। 6. ग्राम पंचायत लालपुर जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जाने को मंजूरी। 7. श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन हेतु पंदों के सृजन को मंजूरी। 8. उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन अधिनियम 2019 की धारा 48 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम बोर्ड...
आने वाला बजट से आम आदमी अपने आप को जुड़ा हुआ महसूस करेगा: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

आने वाला बजट से आम आदमी अपने आप को जुड़ा हुआ महसूस करेगा: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
चमोली: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में उत्तराखंड का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, इस बार का बजट उत्तराखंड के लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, सामान्य लोगों के लिए यह बजट बड़ा संदेश लेकर आने वाला है। सीएम ने कहा कि आने वाला बजट से आम आदमी अपने आप को जुड़ा हुआ महसूस करेगा।                                                                             वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को प्रदर्शन में हुए लाठीचार्ज को लेकर कहा कि, इस मामले को लेकर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा जो भी दोषी होगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।...
सीएम ने किया “राजयोग में योग निद्रा और हैप्पीनेस इण्डेक्स” पुस्तक का लोकार्पण, बोले- मानसिक रूप से तनावग्रस्त जीवन से मुक्ति का सर्वोत्तम उपाय योग

सीएम ने किया “राजयोग में योग निद्रा और हैप्पीनेस इण्डेक्स” पुस्तक का लोकार्पण, बोले- मानसिक रूप से तनावग्रस्त जीवन से मुक्ति का सर्वोत्तम उपाय योग

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मानसिक रूप से तनावग्रस्त जीवन से मुक्ति का सर्वोत्तम उपाय आज योग है। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर कही। भराडीसैण, गैरसैण चमोली जनपद में होने वाले विधान सभा बजट सत्र के अवसर पर राजयोग में योग निद्रा और हैप्पीनेस इण्डेक्स शीर्षक पुस्तक को आधुनिक जीवन शैली के लिए अत्यन्त उपयोगी बताया। उन्होने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के संदेशों का  सरांश को इस पुस्तक में व्यक्त करने का प्रयास है। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।                                                                                                                                                                                                                       लेखक सहायक निदेशक सूचना विभाग मनोज श्रीवस्ताव ने कहा कि हमारी मूल समस्या अपनी आत्मा को भूल...
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार कार द्वारा नैनीताल से रानीखेत पहुंचे। इस दौरान खेरना एवं उपराड़ी में लोगों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का भव्य स्वागत किया।   

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार कार द्वारा नैनीताल से रानीखेत पहुंचे। इस दौरान खेरना एवं उपराड़ी में लोगों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का भव्य स्वागत किया।   

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, नैनीताल
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार कार द्वारा नैनीताल से रानीखेत पहुंचे। इस दौरान खेरना एवं उपराड़ी में लोगों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का भव्य स्वागत किया।                                                                                                                                 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उपराड़ी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का 18 मार्च को 4 साल का कार्यकाल पूर्ण हो जायेगा। इस दौरान राज्य सरकार ने जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए अनेक प्रयास किये। सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अनेक कार्य किये गये हैं। राज्य बनने के बाद 17 साल में सड़कों का जितना निर्माण हुआ, लगभग उतनी सड़कें पिछले 3 साल एवं 10 माह में बनाई गई। राज्य में इस अवधि में 11 हजार कि.मी. से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। महिलाओं के सिर से घास के बोझ ...
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कुमाऊं मंडल भ्रमण के दूसरे दिन की शुरुआत रानीखेत के निकट स्थित चिलियानौला में श्री श्री 1008 हेडाखान भोले बाबा जी के आश्रम में स्थित शिव मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ की। ईश्वर से उन्होंने उत्तराखंड की उन्नति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कुमाऊं मंडल भ्रमण के दूसरे दिन की शुरुआत रानीखेत के निकट स्थित चिलियानौला में श्री श्री 1008 हेडाखान भोले बाबा जी के आश्रम में स्थित शिव मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ की। ईश्वर से उन्होंने उत्तराखंड की उन्नति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कुमाऊं मंडल भ्रमण के दूसरे दिन की शुरुआत रानीखेत के निकट स्थित चिलियानौला में श्री श्री 1008 हेडाखान भोले बाबा जी के आश्रम में स्थित शिव मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ की। ईश्वर से उन्होंने उत्तराखंड की उन्नति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ नैनीताल के सांसद श्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे। इस मंदिर को कुमाऊँ के प्रसिद्ध संत बाबा हेड़ाखान ने स्थापित किया था। उन्होंने कई वर्षों तक इस स्थान पर ध्यान और तप किया था। बाबा की विद्वता व सिद्धि को देखते हुए स्थानीय लोग उनकी पूजा करते थे। अब बाबा के ब्रह्मलीन होने के पश्चात् इस मंदिर में बाबा के मूर्ति रूप की पूजा की जाती है। उनके असंख्य भक्त बाबा को भगवान शिव का अवतार मानते हैं और बाबा को श्री श्री 1008 बाबा हेड़ाखान महाराज के नाम से जाना जाता हैं। यह मंदिर भगवान शिव और बाबा हेड़ाखान जी महार...
त्रिवेंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक और सराहनीय निर्णय ,अब फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलायें भी हो सकेगी शामिल

त्रिवेंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक और सराहनीय निर्णय ,अब फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलायें भी हो सकेगी शामिल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: त्रिवेंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक और सराहनीय निर्णय लिया है। अब फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलायें भी शामिल हो सकेंगीं। अभी तक फायर ब्रिगेड में महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाती थी। लेकिन अब फायर ब्रिगेड में महिलाओं के लिए भी नौकरी के दरवाजे खोल दिए गये हैं। सरकार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं को भर्ती का मौका दिया है। इस संबंध में शासन की ओर से नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी गई। प्रदेश में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन में फायरमैन और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति की जाती थी। अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं की नियुक्ति की व्यवस्था कर दी है। फायर कार्मिक के पद पर महिलाओं के लिए आयु सीमा 21 से 25 वर्ष और अग्निशमन द्वितीय अधिका...