Wednesday, March 25News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री ने राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तावित परियोजनाओं को त्वरित स्वीकृति देने का अनुरोध किया। 

मुख्यमंत्री ने राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तावित परियोजनाओं को त्वरित स्वीकृति देने का अनुरोध किया। 

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तावित परियोजनाओं को त्वरित स्वीकृति देने का अनुरोध किया।       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट कर उत्तराखंड की अनेक महत्वपूर्ण सड़क एवं अवसंरचना परियोजनाओं के शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हाल के वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होने से राज्य की सड़कों पर यातायात का दबाव बढा है। लिहाजा सड़कों की यातायात वहन क्षमता बढाए जाने व समुचित रख-रखाव के साथ ही क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन और आर्थिक प्रगति की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की इन परियोजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन होना जरूरी है।   मुख्यमंत्री न...
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है   

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है  

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता के सहयोग और समर्थन का प्रतीक है, जिन्होंने हर ऐतिहासिक निर्णय में सरकार का साथ दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले नकल और पेपर लीक जैसी समस्याओं से युवाओं के सपने टूटते थे, राज्य में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद पारदर्शिता से परीक्षाएं हो रही हैं और पिछले साढ़े तीन वर्षों में 23 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं क...
मुख्यमंत्री धामी ने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये      

मुख्यमंत्री धामी ने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये    

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की परिस्थितियों को देखते हुए चारधाम यात्रा, उत्तराखंड में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और बांधों और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतेजाम किये जाएं। उन्होंने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग करने के बाद, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे राज्य के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएं, सीमांत क्षेत्रों में होन...
स्थानीय उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का भी हिस्सा हैं   

स्थानीय उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का भी हिस्सा हैं  

उत्तराखंड
स्थानीय उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का भी हिस्सा हैं   अब देश - विदेश से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को एयरपोर्ट में ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद मिल सकेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में "हाउस ऑफ हिमालयाज" स्टोर का शुभारंभ किया। इस स्टोर के खुलने से राज्य के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी एवं स्थानीय उत्पादों की बिक्री से राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी। राज्य सरकार को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के अथक प्रयासों से हाउस ऑफ हिमालयाज के स्टोर विभिन्न एयरपोर्ट में खोले जाने से उत्तराखंड के इस अंब्रेला ब्रांड को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा इन उत्पादों ...
केदारनाथ यात्रा को सुगम और सुखद बनाने के लिए प्रशासन के प्रयास, टोकन प्रणाली और अन्य सुविधाओं की शुरुआत

केदारनाथ यात्रा को सुगम और सुखद बनाने के लिए प्रशासन के प्रयास, टोकन प्रणाली और अन्य सुविधाओं की शुरुआत

Uncategorized
केदारनाथ यात्रा को सुगम और सुखद बनाने के लिए प्रशासन के प्रयास, टोकन प्रणाली और अन्य सुविधाओं की शुरुआत           विगत 2 मई शुक्रवार से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो चुकी हैं, गत वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगने वाली भीड़ की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर प्रशासन ने इस साल टोकन प्रणाली लागू की है। जिससे सभी यात्रियों को आसानी से बाबा के दर्शन हो रहे हैं। देहरादून से केदारनाथ आए शुभ कुमार ने कहा कि टोकन व्यवस्था से भीड़ काबू में रही जिससे वे आसानी से दर्शन कर पाए। छत्तीसगढ़ से आई डॉ. दीपिका ने बताया कि टोकन व्यवस्था होने से उन्हें सुबह से लाइन में नहीं लगना पड़ा और निर्धारित टाइम स्लॉट पर वे आसानी से दर्शन कर पाए। गाजियाबाद और मुरादाबाद से आए श्रद्दालुओं ने भी टोकन व्यवस्था...
उच्च शिक्षा विभाग में 52 पदों पर तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में 87 पदों पर दी गई नियुक्ति

उच्च शिक्षा विभाग में 52 पदों पर तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में 87 पदों पर दी गई नियुक्ति

Uncategorized
  उच्च शिक्षा विभाग में 52 पदों पर तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में 87 पदों पर दी गई नियुक्ति उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदोंं पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के राज्य सरकार के विकल्प रहित संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी से जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अब नौकरियां सिर्फ और सिर्फ योग्यता, प्रतिभा व क्षमता के आधार पर मिल रही है। प्रतियोगिता परीक्षाओं को निष्पक्षता व ईमानदारी से संपन्न कराया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि साढ़े तीन वर्षों के दौरान राज्य में विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अब तेईस हजार के आंकड़े को पार करने वा...
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हर साल बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें समय पर मिले

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हर साल बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें समय पर मिले

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हर साल बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें समय पर मिले         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का अगले 10 सालों के स्पष्ट प्लान पर कार्य किया जाए। शिक्षा विभाग द्वारा दिसम्बर 2026 तक शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का रजतोत्सव कलेण्डर बनाया जाए। बरसात शुरू होने से पहले राज्य के सभी स्कूलों का निरीक्षण किया जाए और स्कूल के रास्तों और पुलों की स्थिति के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी देखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कलस्टर विद्यालयों में आवसीय हॉस्टल की सुविधा के लिए अन्य राज्यों की ब...
मुख्यमंत्री ने किया 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ   

मुख्यमंत्री ने किया 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ  

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने किया 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ   प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए, पांच पूर्ण रूप से सुसज्जित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) की शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इस योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर मेें किया गया। उन्होंने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने हेेतु प्रभावी प्रयास बताया। सरकार के ‘स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड’ मिशन के अनुरूप सप्ताह में छह दिन संचालित होने वाले ये एमएमयू आवश्यक निदान और उपचार सुविधाओं से सुसज्जित हैं। राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में ये 5 एमएमय...
जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारक ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ      

जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारक ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ    

उत्तराखंड
जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारक ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ   देहरादून दिनांक 06 मई 2025, (सूवि), जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारकः बन रहे ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ करा दिया गया है। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में दुर्घटना के कारण तथा यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर समिति द्वारा सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया था जिसके सापेक्ष यह कार्य किया गया है। ग्रेट वैल्यू चौक में ब्रहमकमल के कारण चौक की गोलाई अधिक है, जिससे यातायात हो रहा था प्रभावित, सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में सुधारीकरण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में आईएसबीटी सड़क सुरक्षा सुधारीकरण एवं ड्रेनेज कार्य अपने अंतिम चरण में जिसकामाननीय मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। यातायात के दृष्टिगत...
आरोप है कि जब अमित तोमर व अमन स्वेडिया का नशे के कारोबार से होने वाली लाखों की आय बन्द हो गई, तब इन्होंने बदले की भावना से श्री दरबार साहिब प्रबन्धन व पूज्य श्री महाराज जी को दबाव में लेने की कोशिश करके श्री सेमवाल जी को हटाने की कोशिश कर अनाप-शनाप सोशल मीडिया पर पोस्ट करके झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिये।

आरोप है कि जब अमित तोमर व अमन स्वेडिया का नशे के कारोबार से होने वाली लाखों की आय बन्द हो गई, तब इन्होंने बदले की भावना से श्री दरबार साहिब प्रबन्धन व पूज्य श्री महाराज जी को दबाव में लेने की कोशिश करके श्री सेमवाल जी को हटाने की कोशिश कर अनाप-शनाप सोशल मीडिया पर पोस्ट करके झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिये।

Uncategorized
  आरोप है कि जब अमित तोमर व अमन स्वेडिया का नशे के कारोबार से होने वाली लाखों की आय बन्द हो गई, तब इन्होंने बदले की भावना से श्री दरबार साहिब प्रबन्धन व पूज्य श्री महाराज जी को दबाव में लेने की कोशिश करके श्री सेमवाल जी को हटाने की कोशिश कर अनाप-शनाप सोशल मीडिया पर पोस्ट करके झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिये।   मातावाला बाग में जनसाधारण को सही जानकारी देने के उद्देश्य से सूचना बोर्ड लगाया गया है। सूचना बोर्ड लगाने का उद्देश्य सही जानकारी उपलब्ध करवाना है। सूचना बोर्ड में क्रमानुसार पेड़ों की संख्या को लिखकर दर्शाया गया है. मातावाला बाग के पेड़ सुरक्षित हैं यह जानकारी आप सभी को पता चलनी ही चाहिए। बोर्ड लगाने का उद्देश्य शासन-प्रशासन, पुलिस, वन विभाग और आम जनता को सही जानकारी उपलब्ध कराना भी है कि मातावाला बाग में उपलब्ध पेड़ सुरक्षित हैं और किसी पर भी अवैध कटान का अरोप न लगे। उधर श्...