मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
जिला योजना में 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 लिए धनराशि स्वीकृत
विभिन्न विकास कार्यों हेतु 12 जिलों के लिए स्वीकृत
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में आचार संहिता प्रभावी है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत धनराशि को जल्द से जल्द अवमुक्त किया जाए। प्रदेश का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। धनराशि समय पर आवंटित होने से ग्राउंड लेवल पर कार्य में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्...









