उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज करने वालों के हाथ लगी निराशा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कल महिला दिवस पर गैरसैंण में रचेंगे इतिहास
उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगा विराम। वैसे भी उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन कि कोई गुंजाइश ही नहीं थी, लेकिन जो लोग अफवाहों का बाजार गर्म कर रहे थे ,उनमें पत्रकार और कई विपक्षी दलों के ऐसे लोग भी थे जिनकी समझदारी के कसीदे पढे जाते रहे हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व चार राज्यों के चुनाव विशेषकर बंगाल में व्यस्त है और उत्तराखंड में चुनाव अभी करीब सालभर दूर हैं तो ऐसे महानुुभावों को इतनी तो समझ होनी चाहिए कि किसी भी राज्य में नेतृत्व परिवर्तन विपक्ष पत्रकार या फिर कुछ संगठनों के लोग नहीं करते, ऐसे समय जब शीर्ष नेतृृत्व चार राज्यों के चुनावों में व्यस्त है ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन के लिए ना उनके पास समय है और न संगठन के पास। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन की बात करने वालों को आज फिर निराशा ही हाथ लगी। जब भाजपा राज्य अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अटकलों पर विराम लगाते हुए ...








