उत्तराखण्ड में 16 जनवरी 2021 से आरम्भ होने वाले कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान के बारे में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी द्वारा सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर में प्रेसवार्ता की गई। स्वास्थ्य सचिव नेगी द्वारा प्रेसवार्ता के दौरान निम्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

उत्तराखण्ड को मै0 सीरम इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया से कोविड वैक्सीन की 1,13,000 डोज आज प्राप्त हो गई हैं।
कोविड-19 वैक्सीन आज मुम्बई एयरपोर्ट से दोपहर 12ः15 पर स्पाईस जैट की फ्लाईट संख्या- SG779 पर रखी गई और यह वैक्सीन देहरादून एयरपोर्ट पर 2ः45 बजे पहुंची। एयरपोर्ट से वैक्सीन को निर्धारित कोल्ड चेन प्रणाली के अन्तर्गत देहरादून स्थित राज्य केन्द्रीय औषधि भण्डार गृह में लाया गया है, जहाँ पर इसे वॉक-इन-कूलर में सुरक्षित रखा गया है ।
केन्द्रीय औषधि भण्डार से वैक्सीन का वितरण निर्धारित मात्रा के अनुसार सभी जिला एवं रिजनल वैक्सीन भण्डारगृहों क...