बीमारी से उबरने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे पहाड़पुत्र अनिल बलूनी, बोले- अंधेरे के खिलाफ एकजुट होने का लेना है संकल्प
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी अस्वस्थता के लगभग डेढ़ वर्ष बाद पहली बार उत्तराखंड प्रवास पर अपने मूल गांव पहुंचे, उन्होंने सपरिवार अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना की और परिजनों से भेंट की
बलूनी का उनके गांव और क्षेत्र के निवासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। गांव में बहुत भावुक और खुशी का वातावरण था। स्थानीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि गणों, पौड़ी विधायक मुकेश कोली सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बलूनी ने अपने संबोधन में कहा के उनके लिए यह बहुत भावुक क्षण है। लंबे समय के बाद मूल गांव आए हैं, अपने परिजनों से मिले हैं और अपने इष्ट देव का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है।
उन्होंने कहा कि जब वे घोर अस्वस्थता में बिस्तर पर थे, तब भी उनकी उत्तराखंड के प्रति चिंता और अपना दायित्व बोध उन्हें सक्रिय रखता था। उत्तराखंड के लिए अभी भ...









