कुलाधिपति श्री देवेंद्र दास जी महाराज के निर्देश पर प्रदेश वासियों को एसजीआरआर विश्वविद्यालय में
पीएचडी की फीस में 26 प्रतिशत की छूट , पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 210 अभ्यर्थी हुए शामिल..
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ख़बर
एसजीआरआर विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 210 अभ्यर्थी हुए शामिल
देश भर से परीक्षा देने पहुंचे थे पीएचडी के इच्छुक
21 विषयों के लिए आयोजित की गई परीक्षा
42 अभ्यर्थी नेट क्वालीफाईड, सीधा साक्षात्कार मेँ लेंगे हिस्सा
महत्वपूर्ण बात ये है कि
उत्तराखण्ड वासियों को मिलेगी फीस में 26% (प्रतिशत) छूट
देहरादून।
जी हा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का लोकप्रिय श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा (रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट) में 210 अभ्यर्थी शामिल हुए।
बता दे कि 21 विषयों के लिए आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा की 95 सीटों के ...
Author: admin
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय एवं यात्रा भत्ता वृद्धि हेतु स्वीकृति दी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय एवं यात्रा भत्ता वृद्धि हेतु स्वीकृति दी।
पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार एवं यात्रा भत्ता में एक हजार रूपये की वृद्धि
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय में प्रतिमाह 2000 रूपये एवं यात्रा भत्ता में प्रतिमाह 1000 रूपये की वृद्धि की स्वीकृति दी है। इससे इनके मानदेय में 40 प्रतिशत एवं यात्रा भत्ता में दुगुनी वृद्धि होगी। अब इन्हें प्रतिमाह 7000 रूपये मानदेय एवं 2000 रूपये यात्रा भत्ता मिलेगा। मानदेय एवं भत्ते में वृद्धि से प्रतिवर्ष 34 लाख रूपये से अधिक का अतिरिक्त व्ययभार बढ़ेगा। इससे पहले ब्लाॅक प्रतिनिधियों को प्रतिमाह 05 हजार रूपये मानदेय एवं प्रतिमाह 01 हजार रूपये यात्रा भत्ता मिलता था। फरवरी 2014 के बाद ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय एवं यात...
शासनादेश जारीः नवंबर महीने से ढाई लाख कर्मियों और अधिकारियों को मिलेगा पूरा वेतन
देहरादून: राज्य के करीब ढाई लाख कार्मिकों को वेतन कटौती के मामले में बड़ी राहत मिली है। अक्टूबर महीने से उनके वेतन में हर महीने हो रही एक दिन की कटौती बंद हो जाएगी। नवंबर महीने से उन्हें पूरी सैलरी मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से इस पर शासनादेश जारी हो गया है।
त्योहारी सीजन पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। हाल ही में 14 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया था जिसके बाद वित्त सचिव अमित नेगी ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण महामारी के चलते मई महीने से राज्य में आर्थिक दबाव बढ़ने पर सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन से 1 दिन का वेतन कोरोना फंड में डालने का फैसला लिया था। कटौती की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जा रही थी।
...
कोरोना अपडेटः सोमवार को मिले 336 नए मरीज, पौड़ी में फिर बढ़ा खतरा !
देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 336 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58360 हो चुका है। उत्तराखंड में अभी तक 51486 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल प्रदेश में 5527 एक्टिव केस हैं, तो वहीं राज्य में 933 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी तक 825036 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 14554 मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट आना बाकी है।
सोमवार को 11632 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 10679 सैम्पल टेस्टिंग के लिए लैब में भेजे गए। तो देहरादून में 84, पौड़ी में 82, चमोली 62, नैनीताल 25, यूएसनगर 19, उत्तरकाशी 18, हरिद्वार 16, पिथौरागढ़ 10, रुद्रप्रयाग 08, चंपावत 04, बागेश्वर 04, टिहरी 03 और अल्मोड़ा में 01 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।...
उत्तराखण्ड के उत्पादों का बनेगा अम्ब्रेला ब्रांड, कई ग्रोथ सेंटर भी स्वीकृत
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के उत्पादों के लिए एक अम्ब्रेला ब्रांड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी ग्रोथ सेंटर, बिक्री और मुनाफे का लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। जिलाधिकारी ग्रोथ सेंटरों में स्वयं जाकर वहां आने वाली समस्याओं का निस्तारण करें। इनके उत्पादों की ऑनलाईन मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। स्थानीय बाजारों पर भी फोकस किया जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सचिवालय में ग्रोथ सेंटरों की समीक्षा कर रहे थे।
ग्रेाथ सेंटरों से जुड़े लोगों का स्किल डेवलपमेंट हो
थानो व कोटाबाग के एलईडी ग्रोथ सेंटरों को क्वालिटी डिजायनर उपलब्घ कराए जाएं। हरिद्वार का प्रसाद निर्माण से जुड़ा सेंटर आगामी कुम्भ को देखते हुए अपनी तैयारियां करे। सभी ग्रोथ सेंटरों से जुड़े लोगों के स्किल डेवलपमेंट की भी व्यवस्था की जाए।
नियमित बिक्री की व्यवस्था हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रोथ सें...
यौन उत्पीड़न मामले में घिरे भाजपा विधायक महेश नेगी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पीड़िता को नोटिस जारी
नैनीताल: उत्तराखंड में महिला द्वारा विधायक पर यौन उत्पीड़न के मामले में आज हाईकोर्ट से विधायक को बड़ी राहत मिली है। दुष्कर्म मामले में फंसे द्वाराहाट से बीजेपी विधायक महेश नेगी की गिरफ्तारी पर कोर्ट की एकलपीठ ने रोक लगा दी है। साथ ही कोर्ट ने पीड़ित महिला को भी नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट अब सभी मामलों की सुनवाई एक साथ करेगा।
बता दें कि, विधायक महेश नेगी के खिलाफ महिला ने बीते माह 05 सितंबर को देहरादून के नेहरू काॅलोनी थाने में दुष्कर्म और धमकी के मामले में 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके खिलाफ महेश नेगी हाईकोर्ट पहुंचे थे। इस मामले में जांच कर रही पुलिस टीम ने शिकायत में महिला द्वारा बताये गए मसूरी और दिल्ली के होटलों में पिछले दिनों रिकॉर्ड खंगाला।
मामले में पीड़िता ने भी हाईकोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले में याचिका दायर की थी। सोमवार को न्...
महिला पत्रकार के साथ मारपीट करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
टिहरीः ऋषिकेश से सटे टिहरी के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में कैलाश गेट चौकी के पास आपसी विवाद में महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने क्लीनिक संचालक डॉक्टर रेवत सिंह पुंडीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी के मुताबिक महिला पत्रकार के पति रजनीश कुमार ने मुनिकीरेती थाने में तहरीर दी कि शुक्रवार शाम 6 बजे पुंडीर क्लीनिक के संचालक रेवत सिंह पुंडीर उनके फ्लैट के गेट पर आकर गालियां देने लगा। इसके बाद डॉक्टर ने उनसे धक्का-मुक्की की।
इस दौरान बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी विनीता के सिर पर आरोपी ने एसी के स्टैंड से वार कर दिया। पुलिस के सामने पीड़िता का मेडिकल भी पेश किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एसी स्टैंड को भी बरामद कर लिया है।...
कोरोना विजेताओं का हौसला बढ़ाते हुए सीएम ने आजमाए बैडमिंटन पर हाथ
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को कोरोना विनर्स के लिये आयोजित वाकाथन और बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ किया। सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने वाकाथन को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने कोरोना विनर्स के साथ बैडमिंटन का मैच भी खेला। डबल्स में एक तरफ मुख्यमंत्री और एक कोरोना विनर थे जबकि दूसरी तरफ सचिव खेल बीके संत और एक अन्य कोरोना विनर थे। इसमें मुख्यमंत्री की टीम ने 10-5 से गेम जीता।
सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि पहले कोरोना से ठीक हुए लोगों के मनोबल को बढ़ाने की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब यही कोरोना विनर्स कोरोना से जंग में सबका हौसला बढ़ा रहे हैं। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि सभी एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जीत सकते हैं। सीएम ने त्योहारों पर अधिक सावधानी और सतर्कता की जरूरत बताते हुए कहा कि इस दौरान मास्क और दो गज दूरी का ध्यान रखना है।
मुख्यमंत्री ...
राहतः पिछले 24 घंटे में कोरोना से सिर्फ 3 मरीजों की मौत, रिकवरी रेट भी 88 फीसदी पहुंचा
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, देहरादून में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को प्रदेश में कुल 376 नए मरीज मिले, तो 162 मरीज कोरोना मुक्त भी हुए। जबकि 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 128 मामले देहरादून से आए। इसके साथ ही पौड़ी 42, नैनीताल 34, टिहरी 31, चमोली 29, हरिद्वार 28, उत्तरकाशी 13, बागेश्वर 11, रुद्रप्रयाग 10, पिथौरागढ़ 8, ऊधमसिंह नगर 22, चंपावत 16, जबकि अल्मोड़ा से 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं राज्य में कोरोना का आंकड़ा 58024 हो गया है। इनमें से 50982 मरीज कोरोना मुक्त हो गए हैं। प्रदेश में अभी भी 5538 मरीज एक्टिव हैं। जबकि 927 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
...
सीएम त्रिवेंद्र ने किया भैरवगढ़ी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण, जहरीखाल के 74 गांवों को मिलेगा पानी
पौड़ीः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को पौड़ी के जयहरीखाल ब्लॉक में 64 करोड़ 86 लाख रुपये की भैरवगढ़ी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। साथ ही 1 करोड़ 63 लाख की लागत से बने विकासखंड कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि इस योजना से इलाके के 75 गांव और तोक को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही इस योजना पर तेजी से काम शुरु किया जाएगा।
आपको बता दें कि 2006 में इस योजना का शिलान्यास तत्कालीन सरकार में किया गया, लेकिन धन की कमी के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पाई। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, जिलाध्यक्ष संपत रावत, अतर सिंह असवाल, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, निदेशक अरुण सिंह रावत, विशेष सचिव पराग मधुकर धाते, जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।...
