Tuesday, February 24News That Matters

Author: admin

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, सांसद बलूनी को दोहरी जिम्मेदारी, पांडे केंद्रीय कार्यालय सचिव। देखें लिस्ट

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, सांसद बलूनी को दोहरी जिम्मेदारी, पांडे केंद्रीय कार्यालय सचिव। देखें लिस्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, देहरादून
दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। अनिल बलूनी को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की दोहरी जिम्मेदारी दी है। नई कार्यकारिणी में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, 3 सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री, राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव और युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को बनाया है। एक बार फिर से उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी बनाया गया है। अनिल बलूनी को दोहरी जिम्मेदारी...
एसजीआरआर विश्वविद्यालय की अच्छी पहल… देहरादून में खुलेगा ‘लोकभाषा पुस्तकालय’

एसजीआरआर विश्वविद्यालय की अच्छी पहल… देहरादून में खुलेगा ‘लोकभाषा पुस्तकालय’

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति से संबंधित साहित्य के संरक्षण के लिए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने एक और पहल की है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति में रूचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए लोकभाषा पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया है। इस पुस्तकालय में गढ़वाली साहित्य से संबंधित पुस्तकें रखी जाएंगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने जानकारी दी कि समय की मांग  और प्रदेश के लोगों की भावना और गढ़वाली में शोध की संभावनाओं को देखते हुए लोकभाषा पुस्तकालय जरूरी है। विश्वविद्यालय ने बीए और एमए स्तर पर गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति पाठ्यक्रम तो इस सत्र 2020-21 से शुरू कर दिया है लेकिन अब गढ़वाली भाषा में शोध एवं विकास के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में गढ़वाली भाषा पुस्तकालय की स्थापना का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय गढ़वाली भाषा के अ...
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, सीएम और ऊर्जा सचिव के नाम का कर रहा था इस्तेमाल

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, सीएम और ऊर्जा सचिव के नाम का कर रहा था इस्तेमाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली, देहरादून
देहरादूनः चमोली पुलिस ने बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर रूपए ठगने वाले गिरोह के सरगना मौहम्मद यासीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया साथ ही उसके साथियों की भी तलाश कर रही है। डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने खुद इस खुलासे की जानकारी दी। अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ऑफिस से सूचना मिली थी कि मुख्यमंत्री और ऊर्जा सचिव के नाम पर चमोली के गोपेश्वर निवासी गणेश ध्यानी से नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। अशोक कुमार ने मामले के जांच का जिम्मा एसटीएफ को सौंपा था। जांच में तथ्य सही पाये जाने पर थाना गोपेश्वर में तुरंत मुकदमा पंजीकृत कराया गया और तकनीकी सहायता से अभियुक्त मौहम्मद यासीन को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक चमोली के गोपेश्वर निवासी गणेश ध्यानी को 19 सितंबर को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन पर शख्स ने कहा कि मैं संजय त्य...
बीजेपी विधायक फर्त्याल पर कार्रवाई कर सकती है बीजेपीः सूत्र

बीजेपी विधायक फर्त्याल पर कार्रवाई कर सकती है बीजेपीः सूत्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
देहरादूनः उत्तराखंड मॉनसूत्र सत्र के दौरान अपनी ही सरकार पर सवाल करने वाले बीजेपी विधायक पूरन सिंह फर्त्याल पर बीजेपी जल्द कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक फर्त्याल के सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने से संगठन नाराज है। इस मुद्दे को बीजेपी प्रदेश संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व के कान में डाल दिया है। आपको बता दें कि टनकपुर-जौलजीवी सड़क के टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले विधायक पूरन सिंह फर्त्याल पर काफी दिनों से कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। वहीं मॉनसून सत्र में फर्त्याल ने सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव की सूचना लगाकर संगठन और सरकार दोनों को मुश्किल में डाल दिया था। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से टनकपुर-जौलजीवी सड़क के टेंडर के मुद्दे पर विधायक फर्त्याल आर-पार की जंग लड़ रहे हैं। विधानसभा सत्र से पहले भी उन्होंने इस मामले में उन्होंने शासन के ...
उत्तराखंड में 45 हजार पार कोरोना मरीज, पौड़ी और चमोली में फिर बढ़ा खतरा !

उत्तराखंड में 45 हजार पार कोरोना मरीज, पौड़ी और चमोली में फिर बढ़ा खतरा !

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः उत्तराखंड में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमितों का ग्राफ हजार के करीब पहुंचा। शुक्रवार को 928 कोरोना के नए केस प्रदेश में मिले। अब प्रदेश में 10934 करोना मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि शुक्रवार को 1488 मरीज कोरोना को हराकर घर गए। इसके साथ ही उत्तराखंड में 33642 मरीज ठीक हो चुके हैं। उत्तराखंड में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 45332 हो गया है। देहरादून में सबसे ज्यादा 203 कोरोना मरीज मिले। तो उधमसिंह नगर में 117, हरिद्वार 87, नैनीताल 173, पौड़ी 107, पिथौरागढ़ 4, रुद्रप्रयाग 13, चमोली 65, टिहरी 33, अल्मोड़ा 51, बागेश्वर 21, चंपावत 30 और उत्तरकाशी में 24 मरीज संक्रमित मिले। वहीं प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 555  हो गई है।...
इन 5 राज्यों में फिर जल्द शुरू हो सकता है उत्तराखंड बसों का संचालन, लेकिन दिल्ली में नो एंट्री

इन 5 राज्यों में फिर जल्द शुरू हो सकता है उत्तराखंड बसों का संचालन, लेकिन दिल्ली में नो एंट्री

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः उत्तराखंड परिवहन निगम अनलॉक-4 लागू होने के बाद 5 राज्यों के लिए रोडवेज बस सेवा फिर से शुरू करने जा रही है। हालांकि उत्तराखंड की बसें दिल्ली में एंट्री नहीं कर पाएंगी। यूपी के अलावा 4 और राज्यों में बस सेवा शुरू करने जा रही उत्तराखंड की बसों को दिल्ली में प्रवेश देने से इनकार कर दिया है। हालांकि दिल्ली ने सभी राज्यों की बसों पर दिल्ली में घूसने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद उत्तराखंड की बसें सिर्फ कौशांबी बस अड्डे तक ही चल सकेंगी। इसके लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दूसरा साधन लेना होगा। आपको बता दें कि कोरोना काल में मार्च से उत्तराखंड परिवहन की बसें संचालित हो रही है। हाल ही में यूपी, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल उत्तराखंड की बस संचालन की कवायद तेज हुई है। वहीं कुछ राज्यों ने तो बसों का संचालन दूसरे राज्यों में शुरू भी कर दिया है।  ...
उत्तराखंड में 72% हुआ रिकवरी रेट, लेकिन अभी भी 11 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज जारी

उत्तराखंड में 72% हुआ रिकवरी रेट, लेकिन अभी भी 11 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को 684 नए केस मिले जबकि 1031 लोग ठीक हुए। प्रदेश में 32154 मरीज अभी तक कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 11507 एक्टिव केस हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 44404 हो गया है। अब तक 542 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को भी देहरादून में सबसे ज्यादा 161 कोरोना मरीज मिले।उधमसिंह नगर में 131, हरिद्वार 80, नैनीताल 58, पौड़ी 32, पिथौरागढ़ 27, रुद्रप्रयाग 14, चमोली 17, अल्मोड़ा 114, बागेश्वर 3, चंपावत 5 और उत्तरकाशी में 42 कोरोना मरीज मिले।...
सीएम त्रिवेंद्र ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलेः कृषि विधेयकों से किसानों की दशा और दिशा में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

सीएम त्रिवेंद्र ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलेः कृषि विधेयकों से किसानों की दशा और दिशा में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, खबर रोजगार से, देहरादून
देहरादूनः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया सेंटर, सचिवालय में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी सरकार है। संसद में सरकार द्वारा पारित कराए गए कृषि विधेयकों से किसानों की दशा और दिशा में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। इन विधेयकों में ऐसी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे किसान स्वयं अपनी उपज को अच्छी कीमतों पर मंडी में या मंडी के बाहर कहीं भी बेच सकेगा। बिचौलियों की भूमिका खत्म सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि इसमें बिचौलियों की भूमिका खत्म कर दी गई है। यानि जो मुनाफा किसान से बिचैलिये उठाते थे, वो पैसा अब सीधा किसान की जेब में जाएगा। इन कृषि विधेयकों से एक राष्ट्र एक बाजार की संकल्पना को मजबूती मिल रही है। किसान अब सीधे बाजार से जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग किसानों को बरगलाने और उकसाने का काम कर रहे हैं। उनसे झूठ बोला जा रहा...
उत्तराखंडः 1069 नए केस जबकि 1016 मरीज ठीक हुए। फिलहाल पर्यटकों को राहत

उत्तराखंडः 1069 नए केस जबकि 1016 मरीज ठीक हुए। फिलहाल पर्यटकों को राहत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर रोजगार से, देहरादून
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोरोना के लगभग हजार मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को कोरोना के 1069 नए केस मिले। इसके साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43720 हो गई है। वहीं बुधवार को 17 कोरोना मरीजों की मौत हुई। प्रदेश में कुल 529 मौतें हो चुकी हैं। दून में फिर से सबसे ज्यादा मरीज उत्तराखंड में ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। अभी तक 31123 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि राज्य में 11867 एक्टिव केस हैं। देहरादून में एक बार फिर सबसे ज्यादा 318 पॉजिटिव केस मिले तो उधमसिंह नगर में 237, हरिद्वार में 127, नैनीताल में 119, पौड़ी में 48, पिथौरागढ़ में 21, रुद्रप्रयाग में 22, चमोली में 58, टिहरी में 31, अल्मोड़ा में 7, बागेश्वर में 21, चंपावत में 7, उत्तरकाशी में 53 मरीज मिले। वहीं 1016 कोरोना मरीज ठीक भी हुए।   पर्य...
विधानसभा सत्रः टैक्टर से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, सरकार को बताया फेल-फेल

विधानसभा सत्रः टैक्टर से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, सरकार को बताया फेल-फेल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर सचिवालय से, देहरादून, विपक्ष बोलता
देहरादूनः बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय मॉनसून सत्र आयोजित हुआ। इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। कृषि अध्यादेश के खिलाफ विरोध जताते हुए कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, मनोज रावत, काजी निजामुद्दीन और आदेश चौहान ट्रैक्टर से विधानसभा के लिए निकले। इस दौरान विधानसभा से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस पर नाराज कांग्रेस विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस विधायक और पुलिस की कई बार तीखी नोक-झोंक भी हुई। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश में हर मोर्चे पर फेल है। प्रदेश में बेरोजगारी आसमान छू रही है। कोरोना की लगाम भी सरकार से हाथों से निकल चुकी है। सरकार के मंत्री और विधायक भी कोरोना के प्रकोप से बच नहीं पा रहे हैं तो जनता को कैसे बचाएंगे। कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ने के लिए तैयार है।...