‘ट्रांसपेरेंसी इंडिया’ का खुलासा, भ्रष्टाचार का दुश्मन पहाड़पुत्र त्रिवेंद्र रावत
देहरादून:
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में उत्तराखंड भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। सीएम पद सम्भालने के पहले दिन से ही जीरो टोलरेंस की निति अपनाकर सीएम त्रिवेंद्र ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाकर एक सख्त सन्देश दिया। साथ ही पारदर्शिता लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कई सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। नतीजा यह रहा कि, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के मामले में उत्तराखंड देश के कई राज्यों के मुकाबले आगे निकल गया है। ‘ट्रांसपेरेंसी इंडिया’ के सर्वे में भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जीरो टोलरेंस की नीति को सराहा गया है।
प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलेरेंस की नीति अपनाकर राज्य को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों के म...







