नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त एकीकृत भवन में उत्तराखण्ड अटल आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाये जाने के लिये शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में राजकीय कार्मिक/पेंशनर्स और उनके आश्रितों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है
नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त एकीकृत भवन में उत्तराखण्ड अटल आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाये जाने के लिये शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में राजकीय कार्मिक/पेंशनर्स और उनके आश्रितों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है।
इला गिरी, अपर स्थानिक आयुक्त ने बताया कि योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारकों के लिये बहुत ही लाभकारी योजना है। अपर स्थानिक आयुक्त ने निर्देशित करते हुये कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुये शिविर में आने वाले बुजुर्ग पेंशनर्स/राजकीय कार्मिक कोे मास्क और शारीरिक दूरी का अनुपालन करना अति आवश्यक हैं।
शिविर में श्री प्रणव कुमार, वित्त अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों और पेंशनरों की अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक चिकित्सा सम्बन्धी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा यह एक नागरिक केंद्रित पहल है।
इस योजना की मुख्य विशेषताएं अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलैस उपचा...








