हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब में आइटीबीपी के एक कमांडो ट्रेनर की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। वह प्रशिक्षण के लिए नदी में उतरे थे। मृतक मूल रूप से उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर रहने वाला था।

पंचकुला हरियाणा से आइटीबीपी का दल रिवर क्रांसिंग ट्रेनिंग के लिए हिमाचल प्रदेश आया है। शनिवार को दल के सदस्य पांवटा साहिब में यमुना नदी में प्रशिक्षण ले रहे थे। इस दौरान एक कमांडो ट्रेनर नदी में डूब गया। गोताखोरों ने खोजबीन कर उन्हें बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बागा गांव ऊधमसिंहनगर निवासी राकेश प्रजापति के रूप में हुई। पांवटा डीएसपी वीर बहादुर ने घटना की पुष्टि की है।

CHAR-DHAM_YATRA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here