Monday, February 17News That Matters

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड से बड़ी खबर, यहां एक घर में गैस लीक होने से पिता व बेटों की मौत, मचा कोहराम

उत्तराखंड के जसपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां लापरवाही इंसान की जान लेने तक का माद्दा रखती हैं। जिले के गांव राजपुर केसरिया के एक निर्माणाधीन मकान में पिता, दो जवान बेटों के साथ एक मेहमान की मौत तब हो गई जब केमिकल से शराब बनाने के दौरान गैस लीक हो गई। चार मौतों से गांव में हड़कंप मच गया है।

दरअसल डिलारी थाना क्षेत्र के गांव राजपुर केसरिया में राजेंद्र सिंह अपने निर्माणाधीन मकान में काफी समय से कच्ची शराब बनाने का धंधा करता था। जहां पर बकायदा एक तहखाना और सुरंग का निर्माण भी उसने करा रखा था। यहीं पर कच्ची शराब बनाने का काम होता था।

जब एक ग्राहक के पहुंचने राजेंद्र का बेटा हरकेश तहखाने से शराब लेने गया। लेकिन वह लौटा ही नहीं। इसके बाद दूसरा दूसरा बेटा प्रीतम गया और वह भी नहीं लौटा। बाद में राजेंद्र खुद तहखाने में चला गया। जब वह भी नहीं लौटा तो उसका मौसेरा भाई ऊधमसिंह नगर का माल धन निवासी रमेश तहखाने में गया।

इसके बाद चारों की काफी देर तक बाहर नहीं आए। बाद में जब परिवार के लोगों ने डर कर वहां जा कर देखा तो उनके आंखें फटी की फटी रह गईं। तहखाने में चारों बेसुध पड़े हुए थे। हालांकि तब तक गैस का प्रभाव कम हो गया था। उन्हें धारक नगला स्थित अस्पताल ले जाया गया मगर तब तक जान जा चुकी थी। डिप्टी एसपी डा. अनूप सिंह पहुंच चुके हैं। डा. अनूप सिंह ने घटना की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *