Thursday, June 4News That Matters

सीएम योगी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बाबा के धाम में

जय केदारनाथ जी की: सीएम योगी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  केदारनाथ में 

भारी बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ समय के लिए केदारनाथ में फंस गए
लेकिन मौसम में सुधार होते ही   रवाना होंगे 

आपको बता दें कि योगी और त्रिवेंद्र रावत रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे थे। जहां दोनों सोमवार सुबह केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के साक्षी बने। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने बर्फबारी का भी लुत्फ उठाया। 

आज 8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए केदारनाथ धाम के कपाट

भाई दूज पर केदारनाथ धाम के गर्भगृह के कपाट बर्फबारी के बीच आज सुबह 5.30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बाहरी कपाट बंद करने व डोली प्रस्थान में देरी हुई। ये कपाट 8.30 बजे बंद किए गए।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व राज्यमंत्री धन सिंह रावत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *