Tuesday, June 2News That Matters

उत्तराखंड

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- कानून सबके लिए समान, अवैध मस्जिद-मदरसा भवन सील

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- कानून सबके लिए समान, अवैध मस्जिद-मदरसा भवन सील

उत्तराखंड
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- कानून सबके लिए समान, अवैध मस्जिद-मदरसा भवन सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित एक मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील कर दिया है। प्राधिकरण की यह कार्रवाई उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत की गई।एमडीडीए के अनुसार संबंधित भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर बिना आवश्यक स्वीकृतियों के मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि परिसर में मदरसा भी संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक विभागीय अनुमतियां और पंजीकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। प्राधिकरण का कहना है कि भवन के विरुद्ध पूर्व में भी चालान की कार्रवाई की जा चुकी थी और संबंधित पक्ष को कई अवसर दिए गए थे, लेकिन ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत पर्यटन को नई उड़ान, नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत पर्यटन को नई उड़ान, नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का भव्य शुभारंभ

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत पर्यटन को नई उड़ान, नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का भव्य शुभारंभ चमोली जनपद की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में रविवार को ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस अनूठे आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और पर्यटन संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्...
प्रतिभाओं को मंच और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दे रहा एसजीआरआर

प्रतिभाओं को मंच और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दे रहा एसजीआरआर

उत्तराखंड
प्रतिभाओं को मंच और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दे रहा एसजीआरआर देहरादून। उत्तर भारत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच बने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन में शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया उत्साह और पारदर्शिता के साथ गतिमान है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों के लिए आयोजित इस मेगा भर्ती अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 26 मई से आरम्भ हुुई और 29 मई तक चलेगी। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा परिसर इन दिनों प्रतिभाओं के संगम का गवाह बना हुआ है। गौरतलब है कि तालाब शाखा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रृंखला का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। पूरे भर्ती अभियान में लगभग 5,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। चयन प्रक्रिया क...
जनहितकारी फैसलों और संवेदनशील कार्यशैली के लिए मशहूर डॉ. आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

जनहितकारी फैसलों और संवेदनशील कार्यशैली के लिए मशहूर डॉ. आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

उत्तराखंड
जनहितकारी फैसलों और संवेदनशील कार्यशैली के लिए मशहूर डॉ. आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम देहरादून जनपद में नए जिलाधिकारी के रूप में डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है, जबकि पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल का स्थानांतरण सचिवालय में किया गया है। सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के बाद जहां सविन बंसल को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने भावुक विदाई दी, वहीं अब जनपद की कमान ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के हाथों में आई है, जिनकी पहचान भी जनकेंद्रित, संवेदनशील और नवाचार आधारित कार्यशैली के रूप में रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सितंबर 2024 से देहरादून में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासन को आमजन के और करीब लाने का प्रयास किया। उनके कार्यकाल में कई ऐसी पहलें शुरू हुईं, जिन्होंने सीधे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को राहत और नई दिशा देने का कार्य किया। बालिकाओं की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकाल में पानी की व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकाल में पानी की व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकाल में पानी की व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब नलकूपों एवं हैंडपंपों, को शीघ्र दुरुस्त ...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को ऐतिहासिक कदम बताया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को ऐतिहासिक कदम बताया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को ऐतिहासिक कदम बताया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा इस अवसर पर आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने सदैव अपने परिश्रम, साहस और संस्कारों के बल पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि खेती, व्यापार, शिक्षा, समाज सेवा तथा देश की सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस समाज के लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों में सेवाएं देकर समाज के वीर सपूत राष्ट्र की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बना रहे हैं।...
डॉक्टर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से करें कार्य सुबोध उनियाल

डॉक्टर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से करें कार्य सुबोध उनियाल

उत्तराखंड
डॉक्टर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से करें कार्य सुबोध उनियाल उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को संचालित ईसीजी ओपीडी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों को अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदार...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पर्वतीय क्षेत्रों में जनहितकारी परियोजनाओं को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पर्वतीय क्षेत्रों में जनहितकारी परियोजनाओं को प्राथमिकता

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पर्वतीय क्षेत्रों में जनहितकारी परियोजनाओं को प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जनपद चमोली के गैरसैंण और जनपद बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण परियोजनाओं को लेकर आवास विभाग ने विभागीय व्यय समिति की बैठकों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ आ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में दोनों परियोजनाओं के विस्तृत आगणनों पर चर्चा करते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठकों में आवास विभाग, वित्त विभाग, नियोजन विभाग, संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभा...
“मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी”

“मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी”

उत्तराखंड
“मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी” मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं तथा देश और प्रदेश का भविष्य उनकी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प पर निर्भर करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विद्यार...
AIIMS सैटेलाइट सेंटर और इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारीधामी सरकार लिख रही विकास की नई कहानी

AIIMS सैटेलाइट सेंटर और इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारीधामी सरकार लिख रही विकास की नई कहानी

उत्तराखंड
AIIMS सैटेलाइट सेंटर और इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारी धामी सरकार लिख रही विकास की नई कहानी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा सिडकुल सितारगंज एवं विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार शहरों से ले...