Thursday, April 2News That Matters

देहरादून

युवा सपनों की तासीर बदलेगा केन्द्रीय बजटः डॉ. धन सिंह रावत   

युवा सपनों की तासीर बदलेगा केन्द्रीय बजटः डॉ. धन सिंह रावत  

उत्तराखंड, देहरादून
युवा सपनों की तासीर बदलेगा केन्द्रीय बजटः डॉ. धन सिंह रावत   देहरादून, 1 फरवरी 2025 सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों की तासीर बदलेगा। उन्हेंने कहा कि केन्द्रीय बजट में नौनिहालों में वैज्ञानिक चेतना के प्रसार के लिये सरकारी विद्यालयों में 50 हजार अटल टिंकरिंग लैब बनाने का प्रावधान किया है। जिसका लाभ राज्य के युवाओं को भी मिलेगा। डॉ. रावत ने इस सर्वसमावेशी बजट के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। डॉ. रावत ने कहा कि बजट में जिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिये कई प्रावधान किये गये हैं। उन्होंने कहा कि भारतनेट परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी माध्यमिक विद्यालयों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोडा जा...
विकसित एवं समृद्ध भारत का बजट: महाराज   

विकसित एवं समृद्ध भारत का बजट: महाराज  

उत्तराखंड, देहरादून
विकसित एवं समृद्ध भारत का बजट: महाराज   देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि केन्द्रीय बजट-2025 सकारात्मक, स्वागत योग्य और आम व्यक्ति का बजट है। केन्द्रीय बजट-2025 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि "ये बजट एक विकसित एवं समृद्ध भारत का बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प का और एक नये ऊर्जावान युवा भारत के सपनों को साकार करने का बजट है। यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख की इनकम तक वालों को इनकम टैक्स के दायरे बाहर करना आम आदमी को बड़ी राहत देगा और भारत को आगे लेकर जाएगा। श्री महाराज ने कह...
केजरीवाल की नाकारा सरकार के कारण ही दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पाया : धामी   

केजरीवाल की नाकारा सरकार के कारण ही दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पाया : धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
  केजरीवाल की नाकारा सरकार के कारण ही दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पाया : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के द्वारका में भाजपा प्रत्याशी श्री पद्युमन राजपूत के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता के जोश और उत्साह को देखकर यह निश्चित है कि इस बार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने वाला है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि द्वारका में एक तरफ ऐसे प्रत्याशी मैदान में है जो परिवारवाद को बढ़ाते हैं और टिकट खरीद कर लाते हैं वहीं दूसरी ओर कर्मठ और जनसेवा को समर्पित श्री प्रद्युमन खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इसलिए समान नागरिक संहिता लागू हो पाई क्योंकि वहां पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के...
राष्ट्रविरोधी एजेंडे और तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही “आप”:धामी   

राष्ट्रविरोधी एजेंडे और तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही “आप”:धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
राष्ट्रविरोधी एजेंडे और तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही "आप":धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रिठाला से भाजपा प्रत्याशी श्री कुलवन्त राणा जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तुष्टिकरण और राष्ट्रविरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। आज आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में कांग्रेस से भी आगे बढ़ गई है। फ्री पानी का वादा कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में ही दिल्ली में टैंकर माफिया पनपे हैं। आज दिल्ली की 40 प्रतिशत आबादी टैंकरों पर निर्भर है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा का वादा देने वाली आम आदमी पार्टी की महिला सांसद स्वाती मालिवाल के साथ शीशमहल में ही मारपीट होती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी नाकामी छिपाने के लिए हरिय...
मंत्री जोशी ने इस डिवाइस को उपलब्ध कराने हेतु ओएनजीसी एवं टॉर्च इट कंपनी का भी धन्यवाद किया।   

मंत्री जोशी ने इस डिवाइस को उपलब्ध कराने हेतु ओएनजीसी एवं टॉर्च इट कंपनी का भी धन्यवाद किया।  

उत्तराखंड, देहरादून
  मंत्री जोशी ने इस डिवाइस को उपलब्ध कराने हेतु ओएनजीसी एवं टॉर्च इट कंपनी का भी धन्यवाद किया। देहरादून, 01 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के आदर्श वि‌द्यालय में दृष्टि दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं को ज्योति ए०आई० ग्लास ज्योति ए०आई० लैंप ज्योति ए० आई० रिंग और ज्योति ए०आई० रीडर डिवाइस कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा वितरित की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ‌द्वारा छात्र एवं छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छात्र एवं छात्राओं को आधुनिक तकनीक अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज का युग ए० आई का युग है और हमें समय के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने इस डिवाइस को उपलब्ध कराने हेतु ओएनजीसी एवं टॉर्च इट कंपनी का भी धन्यवाद किया। इस अवसर ...
शारदा कोरिडोर परियोजना:इस परियोजना के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट का विकास किया जायेगा   

शारदा कोरिडोर परियोजना:इस परियोजना के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट का विकास किया जायेगा  

उत्तराखंड, देहरादून
  शारदा कोरिडोर परियोजना:इस परियोजना के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट का विकास किया जायेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से शारदा कोरिडोर परियोजना संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शारदा कोरिडोर के कार्यों में तेजी लाई जाए। इस परियोजना के लिए जल्द ही भूमि का ज्वाइंट सर्वे किया जाए। शारदा कोरिडोर क्षेत्र में भूस्खलन की दृष्टि से संवेनदशील क्षेत्र की स्टडी कर उनके सुरक्षात्मक उपायों पर कार्य किये जाएं। इस परियोजना के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट का विकास किया जायेगा। जिसमें नदी किनारे घाटों का सौन्दर्यीकरण, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा और गंगा कोरिडोर क...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैने गरीबी को काफी करीब से देखा है।   

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैने गरीबी को काफी करीब से देखा है।  

उत्तराखंड, देहरादून
  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैने गरीबी को काफी करीब से देखा है।     देहरादून, 31 जनवरी। सुबे के सैनिक कल्याण, कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्मदिवस को एक खास और प्रेरणादायक तरीके से मनाया। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार वितरित किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैने गरीबी को काफी करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार यही है कि मैं बच्चों के बीच रहूं और जरूरतमंदों की सेवा कर सकूं। उन्होंने कहा कि सेवा ही मेरा संकल्प है और मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि समाज के वंचित वर्ग के लिए कार्य करता रहूं। इस दौरान उन्होंने सभी का अपार स्नेह और जन्मदिवस की खुशी में शामिल होने वालों का भी आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पथरिया पीर, बारीघाट और क...
9 से 25 आयुवर्ग की लड़कियों को एपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए: डाॅ यामिनी कंसल   

9 से 25 आयुवर्ग की लड़कियों को एपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए: डाॅ यामिनी कंसल  

उत्तराखंड, देहरादून
  9 से 25 आयुवर्ग की लड़कियों को एपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए: डाॅ यामिनी कंसल देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर अभियान चलाया गया। सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह (जनवरी) के अवसर पर पोस्टर एवम् स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कनिष्क प्रथम रहे, स्लोगन प्रतियोगिता में ऋतिका नेगी अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज,़ डाॅ अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ गौरव रतूड़ी, चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डाॅ अमित मैत्रेय ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि विश्व स...
भ्रष्टचार के ब्रांड एंबेस्डर हैं केजरीवालः सीएम धामी   

भ्रष्टचार के ब्रांड एंबेस्डर हैं केजरीवालः सीएम धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
भ्रष्टचार के ब्रांड एंबेस्डर हैं केजरीवालः सीएम धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमारबाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार वाले राज्यों में जहां तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं वहीं दिल्ली में भ्रष्टाचार के दलदल में गोते लगा रही आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं को लागू तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सीढ़ी बनाकर सत्ता में आई आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस तक को पीछे छोड़ दिया। आज केजरीवाल भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेस्डर बन गए हैं और उनकी पार्टी घोटाला पार्टी। देश में यदि भ्रष्टाचार की कोई प्रतियोगिता हो तो उसमें केजरीवाल फस्ट आएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने द...
मुख्यमंत्री ने झांकी के कलाकारों को दी 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि   

मुख्यमंत्री ने झांकी के कलाकारों को दी 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि  

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री ने झांकी के कलाकारों को दी 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय स्थान मिलने के बाद नई दिल्ली के उत्तराखण्ड निवास स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी और टीम लीडर/संयुक्त निदेशक सूचना श्री के.एस. चौहान सहित झांकी के कलाकारों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिये सम्मान की बात है। उन्होंने झांकी में शामिल सभी 16 कलाकारों को 50-50 हजार रुपये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की पसंद पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड की झांकी को तृतीय स्...