मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनता पर निर्भर है कि वे ऐसे नेताओं को चुनेंगे जो विकास के नाम पर बहाने बनाते हैं या फिर ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनेंगे जो विकास कार्यों को धरातल पर उतार सकें और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर, चमोली में जनसभा को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष पद पर श्री संदीप रावत समेत अन्य सभासद पदों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वोट अपील की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर कांग्रेस के पास सिर्फ बहाने हैं, जबकि भाजपा ने हमेशा विकास को अपनी प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग इस बात से दुःखी हैं कि प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से विकास कार्यों को गति मिल रही है और गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। कांग्रेस...