Friday, March 13News That Matters

देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय एवं यात्रा भत्ता वृद्धि हेतु स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय एवं यात्रा भत्ता वृद्धि हेतु स्वीकृति दी।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय एवं यात्रा भत्ता वृद्धि हेतु स्वीकृति दी। पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार एवं यात्रा भत्ता में एक हजार रूपये की वृद्धि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय में प्रतिमाह 2000 रूपये एवं यात्रा भत्ता में प्रतिमाह 1000 रूपये की वृद्धि की स्वीकृति दी है। इससे इनके मानदेय में 40 प्रतिशत एवं यात्रा भत्ता में दुगुनी वृद्धि होगी। अब इन्हें प्रतिमाह 7000 रूपये मानदेय एवं 2000 रूपये यात्रा भत्ता मिलेगा। मानदेय एवं भत्ते में वृद्धि से प्रतिवर्ष 34 लाख रूपये से अधिक का अतिरिक्त व्ययभार बढ़ेगा। इससे पहले ब्लाॅक प्रतिनिधियों को प्रतिमाह 05 हजार रूपये मानदेय एवं प्रतिमाह 01 हजार रूपये यात्रा भत्ता मिलता था। फरवरी 2014 के बाद ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय एवं यात...
शासनादेश जारीः नवंबर महीने से ढाई लाख कर्मियों और अधिकारियों को मिलेगा पूरा वेतन

शासनादेश जारीः नवंबर महीने से ढाई लाख कर्मियों और अधिकारियों को मिलेगा पूरा वेतन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर सचिवालय से, देहरादून
देहरादून: राज्य के करीब ढाई लाख कार्मिकों को वेतन कटौती के मामले में बड़ी राहत मिली है। अक्टूबर महीने से उनके वेतन में हर महीने हो रही एक दिन की कटौती बंद हो जाएगी। नवंबर महीने से उन्हें पूरी सैलरी मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से इस पर शासनादेश जारी हो गया है। त्योहारी सीजन पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। हाल ही में 14 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया था जिसके बाद वित्त सचिव अमित नेगी ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण महामारी के चलते मई महीने से राज्य में आर्थिक दबाव बढ़ने पर सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन से 1 दिन का वेतन कोरोना फंड में डालने का फैसला लिया था। कटौती की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जा रही थी।    ...
कोरोना अपडेटः सोमवार को मिले 336 नए मरीज, पौड़ी में फिर बढ़ा खतरा !

कोरोना अपडेटः सोमवार को मिले 336 नए मरीज, पौड़ी में फिर बढ़ा खतरा !

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी
देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 336 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58360 हो चुका है। उत्तराखंड में अभी तक 51486 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल प्रदेश में 5527 एक्टिव केस हैं, तो वहीं राज्य में 933 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी तक 825036 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 14554 मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट आना बाकी है। सोमवार को 11632 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 10679 सैम्पल टेस्टिंग के लिए लैब में भेजे गए। तो देहरादून में 84, पौड़ी में 82, चमोली 62, नैनीताल 25, यूएसनगर 19, उत्तरकाशी 18, हरिद्वार 16, पिथौरागढ़ 10, रुद्रप्रयाग 08, चंपावत 04, बागेश्वर 04, टिहरी 03 और अल्मोड़ा में 01 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।...
कोरोना ब्रेकिंगः चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी ने फिर किया कंट्रोल, देहरादून-165, हरिद्वार-117 नए केस

कोरोना ब्रेकिंगः चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी ने फिर किया कंट्रोल, देहरादून-165, हरिद्वार-117 नए केस

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड में शनिवार को 606 कोरोना के नए मरीज मिले। इसके साथ ही 665 लोग कोरोना मुक्त भी हुए। प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 57648 हो गई है। जबकि 50820 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 5538 मरीज कोरोना के एक्टिव केस हैं। राज्य में कोरोना से 924 मरीजों की मौत हो गई है। शनिवार को देहरादून में 165, हरिद्वार 117, नैनीताल 94, पौड़ी में 48, पिथौरागढ़ 13, रुद्रप्रयाग 19, टिहरी 22, उधमसिंगनगर 18, चमोली 16, चंपावत 15, अल्मोड़ा 27, बागेश्वर 14 और उत्तरकाशी में 31 कोरोना के मरीज मिले।  ...
त्यूनी में बन रहे 100 बेड के अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की 07 करोड़ की धनराशि

त्यूनी में बन रहे 100 बेड के अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की 07 करोड़ की धनराशि

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद देहरादून के दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में 100 शैय्यायुक्त हॉस्पिटल के निर्माण के लिए 07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। त्यूनी में इस अस्पताल के निर्माण के बाद क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा की एप्रोच रोड तथा मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के अन्य निर्माण कार्यों हेतु 1.89 करोड़ धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।...
उत्तराखंड में 50 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना मुक्त हुए, 549 नए मरीज

उत्तराखंड में 50 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना मुक्त हुए, 549 नए मरीज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है..... शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 549 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 57042 हो गई है। प्रदेश में अभी तक कोरोना के 50155 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को प्रदेशभर में 524 कोरोना के मरीज ठीक हुए। प्रदेशभर में 829 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।   शुक्रवार को प्रदेश में आए कोरोना के नये मामलों में देहरादून में 183, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 86, पौड़ी में 41, अल्मोड़ा में 22, बागेश्वर में 9, चमोली में 73, चम्पावत में 22, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में 26, टिहरी में 20, ऊधमसिंह नगर में 14 एवं उत्तरकाशी में 14 मामले शामिल है। इसके साथ ही प्रदेशभर में रिकवरी रेट 87.93 फीसदी है।...
देहरादून की विभिन्न पेयजल योजनाओं के लिए सीएम त्रिवेंद्र ने स्वीकृत की 4.65 करोड़ की धनराशि

देहरादून की विभिन्न पेयजल योजनाओं के लिए सीएम त्रिवेंद्र ने स्वीकृत की 4.65 करोड़ की धनराशि

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के नगर निगम वार्ड संख्या- 68 एवं 99 के अन्तर्गत विभिन्न मोहल्लों में पेयजल लाइन बिछाने हेतु अवशेष 03 करोड़ 65 लाख 49 हजार की धनराशि स्वीकृत की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा डांडा लखौण्ड एवं तरला नागल क्षेत्र की पेयजल योजनाओं के लिये भी एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि से नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए इन क्षेत्रों की पेयजल समस्या का समाधान होगा।  ...
सांसद बलूनी ने रेल मंत्री से की उत्तराखंड में दो जनशताब्दी ट्रेन चलाने की मांग, रेल मंत्री ने भी मानी मांग

सांसद बलूनी ने रेल मंत्री से की उत्तराखंड में दो जनशताब्दी ट्रेन चलाने की मांग, रेल मंत्री ने भी मानी मांग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, कोटद्वार, खबर दिल्ली से, देहरादून
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से राज्य के लिए आवश्यक दो जनशताब्दी ट्रेनों की मांग की है। अनिल बलूनी ने कोटद्वार से दिल्ली और टनकपुर से दिल्ली दो जनशताब्दी सुविधा युक्त यात्री ट्रेनों की मांग करके रेल मंत्री से आग्रह किया है कि इन मार्गों के यात्रियों की बहुत पुरानी मांग है। इन दो ट्रेनों के संचालन से यहां के स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के लिए दिल्ली यात्रा अत्यधिक सुगम हो जाएगी। सांसद बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उत्तराखंड में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। केंद्रीय योजनाओं का राज्य को भरपूर लाभ मिला है। उत्तराखंड विकास की दृष्टि में सर्वांगीण रूप में प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा उन योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है और केंद्र...
उत्तराखंड में 55 हजार से ज्यादा हुए कोरोना के मरीज, 86 फीसदी हुआ रिकवरी रेट

उत्तराखंड में 55 हजार से ज्यादा हुए कोरोना के मरीज, 86 फीसदी हुआ रिकवरी रेट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग के जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को कोरोना के 294 नए मरीज मिले। उत्तराखंड में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 55641 पहुंच चुका है। जबकि 47971 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल अभी भी उत्तराखंड में 6576 केस एक्टिव हैं। मंगलवार को देहरादून में 72, हरिद्वार 22, पौड़ी 26, उत्तरकाशी 35, टिहरी 21, बागेश्वर 09, नैनीताल 17, अल्मोड़ा 12, पिथौरागढ़ 14, उधमसिंह नगर 38, रुद्रप्रयाग 03, चंपावत 04, चमोली में 21 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। मंगलवार को प्रदेशभर में 665 लोग कोरोना से मुक्त हुए। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 782 हो गया है।...
उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, देहरादून, पहाड़ की बात
दिल्लीः यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव  की तारीख का एलान हो गया है। राज्यसभा की 11 सीटों पर 9 नवंबर को चुनाव होगा। इनमें यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होना है। इऩ सभी 11 सीटों पर काबिज सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी। मतगणना मतदान के बाद 9 नवंबर की शाम को की जाएगी। उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर 9 नवंबर को मतदान होगा। आपको बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राज बब्बर का 25 नवंबर को कार्यकाल खत्म हो रहा है। फिलहाल यह सीट कांग्रेस के पास है, लेकिन उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या के मुताबिक अब यह सीट भाजपा में जानी तय लग रही है। भाजपा के कई दिग्गजों की नजरें इस सीट पर टिकी हुई हैं। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा का नाम सबसे ज्‍यादा चर्चा में ह...