Friday, March 13News That Matters

देहरादून

सोमवार को मिले 296 नए मरीज, अभी भी 6 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

सोमवार को मिले 296 नए मरीज, अभी भी 6 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उतराखंड में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 296 मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 55347 पहुंच चुका है जबकि 47306 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी भी उत्तराखंड में 6976 केस एक्टिव हैं। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 762 हो गई है।   सोमवार को देहरादून में 108, हरिद्वार 26, पौड़ी 12, उत्तरकाशी 23, टिहरी 01, बागेश्वर 04, नैनीताल 31, अल्मोड़ा 19, पिथौरागढ़ 10, उधमसिंह नगर 16, रुद्रप्रयाग 06, चंपावत 31 और चमोली में 09 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। तो वहीं सोमवार को 664 मरीज कोरोना मुक्त हुए।  ...
रक्षामंत्री राजनाथ ने किया उत्तराखंड के 8 पुलों का वर्चुअल उद्घाटन, सीएम त्रिवेंद्र ने कहाः सभी पुलों का सामरिक महत्व

रक्षामंत्री राजनाथ ने किया उत्तराखंड के 8 पुलों का वर्चुअल उद्घाटन, सीएम त्रिवेंद्र ने कहाः सभी पुलों का सामरिक महत्व

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, देहरादून
देहरादूनः रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन द्वारा उत्तराखंड में बनाए गए 8 पुलों का वर्चुअल उद्घाटन किया। राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में 08, हिमाचल प्रदेश में 02, जम्मू कश्मीर में 10, लद्दाख में 08, पंजाब में 04 और सिक्किम में 04 पुलों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक साथ इतने पुलों का उद्घाटन और सुरंग की आधारशिला रखना बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और विकास का नया युग प्रारंभ होगा। तो वहीं सीएम त्रिवेंद्र ने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में 44 पुलों के निर्माण के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। रावत ने बीआरओ के अधिकारियों, इंजीनियरों और सभी कार्मिकों को बधाई दी। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि इन सभी पुलों का सामरिक दृष्टि से तो महत्व है ही, स्थानीय ...
प्रदेश में 55 हजार पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा

प्रदेश में 55 हजार पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 55051 हो गई है। जबकि 46642 मरीज ठीक हो चुके हैं। उत्तराखंड में रविवार को 526 नए कोरोना के मरीज मिले, जबकि 456 मरीज ठीक हुए। फिलहाल प्रदेश में अभी भी कोरोना के 7373 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना से अभी तक 747 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।   रविवार को देहरादून में 181, हरिद्वार में 45, नैनीताल 58, पौड़ी 35, पिथौरागढ़ 12, रुद्रप्रयाग 6, टिहरी     52, उधमसिंगनगर 60, चमोली 28, चंपावत 12, अल्मोड़ा 4, बागेश्वर 1 और उत्तरकाशी में 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।  ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामित्व योजना ‘मेरी सम्पत्ति मेरा हक’ के पायलट फेज के तहत छः राज्यों के 763 गांवो के 1 लाख लोगों को प्रोपर्टी कार्ड के वितरण का डिजिटल शुभारम्भ किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामित्व योजना ‘मेरी सम्पत्ति मेरा हक’ के पायलट फेज के तहत छः राज्यों के 763 गांवो के 1 लाख लोगों को प्रोपर्टी कार्ड के वितरण का डिजिटल शुभारम्भ किया।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामित्व योजना 'मेरी सम्पत्ति मेरा हक' के पायलट फेज के तहत छः राज्यों के 763 गांवो के 1 लाख लोगों को प्रोपर्टी कार्ड के वितरण का डिजिटल शुभारम्भ किया। महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखण्ड, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड के 1 लाख ग्रामीणों को प्रोपर्टी कार्ड वितरित किये गये। इनमें उत्तराखण्ड के 50 गांवों के 6800 लोग शामिल हैं।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में कुछ लाभार्थियों से बात भी की। उत्तराखण्ड के पौङी गढ़वाल के विकासखण्ड खिर्सू के ग्राम गोदा के श्री सुरेश चंद्र ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता से सम्पन्न हुई है। इसमें किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। प्रापर्टी के कागज मिलने से अब बैंक से ऋण भी मिल सकेगा। गांव से चौखम्भा, केदारनाथ जी की पर्वत शिखरों के दर्शन होते हैं और निकट ही प्रसिद्ध धार्म...
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंचायतों को प्रदान की 62.21 करोड़ की धनराशि

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंचायतों को प्रदान की 62.21 करोड़ की धनराशि

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचायतों को राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि को डिजिटल माध्यम से प्रदेश के 7791 ग्राम पंचायतों, 95 क्षेत्र पंचायतों एवं 13 जिला पंचायतों को एक साथ कुल 62.21 करोड़ की धनराशि हस्तान्तरित की। हस्तानान्तरित की गई धनराशि में ग्राम पंचायतों हेतु रू0 19.30 करोड़, क्षेत्र पंचायतों हेतु रू0 14.48 करोड़, जिला पंचायतों हेतु रू0 28.43 करोड़ की धनराशि शामिल है। इस मौके पर सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि पंचायतों को धनराशि का डिजिटल स्थानान्तरण होने से कार्यों में तेजी व पारदर्शिता आयेगी। इससे सरकारी सिस्टम के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इण्डिया प्रोग्राम को साकार करते हुए पंचायतीराज विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों को केन्द्रीय वित्त/राज्य वित्त से प्राप्त सभी अ...
पहाड़ी जिलों में कम हुआ कोरोना संक्रमण! दून, हरिद्वार में हालात स्थिर!

पहाड़ी जिलों में कम हुआ कोरोना संक्रमण! दून, हरिद्वार में हालात स्थिर!

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 54525 हो गई है जबकि 46186 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को उत्तराखंड में 462 कोरोना के नए केस आये जबकि 412 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अब 7321 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना से अभी तक 734 लोगों की मौत हो चुकी है। देहरादून में 167, हरिद्वार 62, नैनीताल 56, पौड़ी में 10, पिथौरागढ़ 9, रुद्रप्रयाग 6, टिहरी 16, उधमसिंगनगर 63, चमोली 27, चंपावत 9, अल्मोड़ा 6, बागेश्वर 14 और उत्तरकाशी में 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।...
सीएम और केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव की मुलाकात। जौलीग्रांट, पंतनगर एयरपोर्ट का अन्तरराष्ट्रीय मानकों के रूप में विस्तार करने पर हुई चर्चा

सीएम और केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव की मुलाकात। जौलीग्रांट, पंतनगर एयरपोर्ट का अन्तरराष्ट्रीय मानकों के रूप में विस्तार करने पर हुई चर्चा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप खरोला ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार एवं जौलीग्रांट एवं पंतनगर एयरपोर्ट का अन्तराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विस्तार किये जाने के साथ ही प्रदेश में हेली पोर्ट के निर्माण आदि से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों की नाइट पार्किंग की व्यवस्था से सम्बन्धित संभावनाओं पर भी विचार विमर्श किया। इस अवसर पर सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर भी उपस्थित थे। सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तार हेतु आवश्यक भूमि की उपलब्धता के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सैद्धान्तिक निर्णय ले लिया गया है। जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट अन्तराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्य...
‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम और ‘फोरेस्ट्री इनटरवेंशन फॉर गंगा’ के लिए केंद्र से 47 करोड़ 96 लाख स्वीकृत

‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम और ‘फोरेस्ट्री इनटरवेंशन फॉर गंगा’ के लिए केंद्र से 47 करोड़ 96 लाख स्वीकृत

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जल शक्ति मंत्रालय के नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत चोरपानी, मुनि की रेती में स्लज मैनेजमेंट प्लांट परियोजना के लिए 8 करोड़ 67 लाख रूपये की प्रशासनिक और व्यय की स्वीकृति के साथ ही उत्तराखण्ड वन विभाग को ‘फोरेस्ट्री इनटरवेंशन फॉर गंगा’ के लिये 39 करोङ 95 लाख 58 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। जल शक्ति मंत्रालय के नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत चोरपानी, मुनि की रेती में स्लज मैनेजमेंट प्लांट परियोजना के लिए 8 करोङ 67 लाख रूपये की प्रशासनिक और व्यय की स्वीकृति दी गई है। यह योजना शत प्रतिशत केन्द्र पोषित होगी। इस सम्बन्ध में स्पष्ट किया गया है कि स्वीकृति के दिनांक से चार माह के भी...
उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के पोषण हेतु संचालित की जायेगी सौभाग्यवती योजना, सीएम करेंगे योजना का शुभारंभ

उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के पोषण हेतु संचालित की जायेगी सौभाग्यवती योजना, सीएम करेंगे योजना का शुभारंभ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, देहरादून
देहरादूनः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को साफ-सफाई आदि से सम्बन्धित सामग्री किटों की वितरण योजना सौभाग्यवती का शीघ्र ही शुभारम्भ करेंगे। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की उचित देखभाल के साथ ही उन्हें उचित पुष्टाहार दिये जाने की व्यवस्था की गई है। अब उन्हें पौष्टिक आहार के साथ ही सफाई के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता है। इसी के दृष्टिगत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को दैनिक उपयोग की सामग्री आदि अलग-अलग किटों में तैयार कर प्रदान किये जाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे उनके स्वास्थ्य एवं रहन सहन में निश्चित रूप से बदलाव आयेगा। सीएम ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिये गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल समय की जरूरत है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को सौभाग्यवती योजना के तहत दिये जा...
कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए सीएम ने विधायकों और अधिकारियों को दिलाई शपथ

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए सीएम ने विधायकों और अधिकारियों को दिलाई शपथ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत विधायकों एवं अधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सावधानियां बरतने, कोविड से जुड़े आचार व्यवहार का अनुसरण करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई। मास्क, फेस कवर पहनने एवं दूसरों से दो गज की दूरी बनाकर रखने, नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोने, कोविड के लक्षण महसूस होने पर तत्काल चिकित्सा सलाह लेने एवं मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतने की भी शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधयों, अधिकारियों एवं कार्मिकों को कोराना से बचाव के लिए जन जागरूकता पर विशेष ध्यान देना होगा। त्योहारों एवं शीतकाल का समय शुरू होने वाला है। इसके दृष्टिगत मास्क की अनिवार्यता, सोशल डिस्टेंसिंग एवं स्वच्छता...