Friday, April 3News That Matters

देहरादून

आज बुधवार को व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिला था डीएम देहरादून से क्या कुछ रहा खास एक रिपोर्ट

आज बुधवार को व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिला था डीएम देहरादून से क्या कुछ रहा खास एक रिपोर्ट

उत्तराखंड, देहरादून
आज बुधवार को व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिला था डीएम देहरादून से क्या कुछ रहा खास एक रिपोर्ट     जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनमानस एवं व्यापरियों की सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापरियों की लम्बे समय से पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की आ रही मांग पर जिलाधिकारी ने त्वरित स्वीकृति प्रदान करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा तथा अन्टाईड फंड से धनराशि प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मोटरसाईकिल से शहर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पल्टन बाजार का भी निरीक्षण किया गया था, तथा सीएनआई चौक के पास पिंक बूथ स्थापित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक नगर को दिए गए थे, जिसके लिए जिलाधिकारी ने लगभग 1.37 लाख की धनराशि स्वीकृत पूर्व में ही कर दी गई है। अब पिंक बूथ के बाद सीसीटीवी से लैस हो जाएगा पल्टन बाजार।...
द इंस्टीट्‌यूशन ऑफ इंजीनियर्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी   

द इंस्टीट्‌यूशन ऑफ इंजीनियर्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  

उत्तराखंड, देहरादून
द इंस्टीट्‌यूशन ऑफ इंजीनियर्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राष्ट्रीय सगोष्ठी में संबंधित बिन्दुओं पर होने वाली चर्चा के सकारात्मक परिणाम कालान्तर में निकलेंगे : जोशी देहरादून, 25 सितंबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज आईएसबीटी में द इंस्टीट्‌यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के उत्तराखंड राज्य के देहरादून केंद्र द्वारा, "नेशनल कन्वेन्शन ऑफ मरीन इंजीनियर्स एंड नेशनल सेमिनार ऑन मैरीटाइम एक्सेलेन्स थू डिजिटल इंटीग्रेशन" विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), के उत्तराखण्ड स्टेट सेन्टर देहरादून द्वारा एक पत्रिका का विमोचन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ अभियंताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानि...
सूबे में चिकित्सा सेवाओं का होगा विस्तारः डॉ. धन सिंह रावत   

सूबे में चिकित्सा सेवाओं का होगा विस्तारः डॉ. धन सिंह रावत  

उत्तराखंड, देहरादून
सूबे में चिकित्सा सेवाओं का होगा विस्तारः डॉ. धन सिंह रावत प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालयों की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश मंत्री धन सिंह रावत ने कहा , एएनएम, सीएचओ व नर्सिंग अधिकारी भरे जायेंगे शत-प्रतिशत पद सूबे में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जायेगा। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों व यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा। जिन ब्लॉकों में चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जाना है, उनकी डीपीआर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं ताकि निर्माण कार्यों को समय पर शुरू किया जा सके। इसके अलावा विभाग में एएनएम, सीएचओ तथा नर्सिंग अधिकारियों के शत-प्रतिशत पदों को शीघ्र भरा जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ल...
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नियमित जनपदों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नियमित जनपदों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नियमित जनपदों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त की जाएं। राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किये जाएं। सचिव, विभागाध्यक्ष एवं सभी जिलाधिकारी पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें। जो कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं, उनका भौतिक सत्यापन किया जाए। जो सड़कें अभी बंद हैं, उन्हें यथाशीघ्र सुचारू किया जाए। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सड़कों के स्थाई ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश मंगलवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में सभी स्थितियां सामान्य बनाई जाए...
दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी के पीएचसी में लैब स्थापित कर शीघ्र संचालित करने के निर्देश

दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी के पीएचसी में लैब स्थापित कर शीघ्र संचालित करने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून
दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी के पीएचसी में लैब स्थापित कर शीघ्र संचालित करने के निर्देश   डीएम सविन बंसल ने जिला चिकित्सालय में ब्लड कार्यो की प्रगति तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए आधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। उन्होंने अधिकारियों की धीमी कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते  हुए कहा कि उच्चाधिकारी और डीएम रूटीन कार्य के लिए नही हैं, बल्कि जो कार्य ज्यादा प्रयास और समर्पण मांगता है, उसी के लिए उच्चाधिकारी एवं डीएम। *जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लड बैंक सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है, उन्होंने निर्देश दिए कि इसी वित्तीय वर्ष संचालित करना है ब्लड बैंक।* *उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त सीएचसी में लैब संचालित हो यह सुनिश्चित करें अधिकारी, जो जानकारी दी गई हैं वह मेरे निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में उपलब्ध हों।* *जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए ...
उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजन

उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजन

उत्तराखंड, देहरादून
उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजन   एसजीआरआर के शिक्षक और छात्र शुरु कर सकेंगे स्टार्टअप उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजन खादी और ग्रामोद्योग आयोग निदेशक ने दी योजनाओं की जानकारी देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय और खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग उत्तराखंड द्वारा संयुक्त रूप से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं को उद्यमिता अपनाने संबंधी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की ओर से सफल उद्यमियों की एक फिल्म भी छात्रों को दिखाई गई। कार्यक्रम की सफलता के लिए विश्वविद्यालय के प्रेजिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के...
बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बेटियों को आगे बढ़ते हुए बेटी- पढ़ाओ बेटी- बचाओ अभियान के तहत तेजी से कार्य किया है:धामी

बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बेटियों को आगे बढ़ते हुए बेटी- पढ़ाओ बेटी- बचाओ अभियान के तहत तेजी से कार्य किया है:धामी

उत्तराखंड, देहरादून
  बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बेटियों को आगे बढ़ते हुए बेटी- पढ़ाओ बेटी- बचाओ अभियान के तहत तेजी से कार्य किया है:धामी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरियाणा स्थित पिंजौर में कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पक्ष में आयोजित 'महिला सम्मेलन' में प्रतिभाग किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मुझे “देवी की धरा” में पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज हरियाणा की मातृशक्ति से समर्थन मांगने आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से आज इस रैली में कार्यकर्ताओं का अपार जन सैलाब उमड़ रहा है उससे यह स्पष्ट है कि आने वाले 5 अक्टूबर को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी प्रच...
कार्यदायी संस्थाओं की दलीलों से नही माने डीएम पढ़े पूरी खबर..   

कार्यदायी संस्थाओं की दलीलों से नही माने डीएम पढ़े पूरी खबर..  

उत्तराखंड, देहरादून
  कार्यदायी संस्थाओं की दलीलों से नही माने डीएम पढ़े पूरी खबर.. कार्यदायी संस्थाओं की दलीलों से नही माने डीएम,कहा पहले संचालित कार्य पूर्ण कर सड़क ठीक करें कार्यदायी संस्थाए, तभी दी जाएगी नवीन कार्यों की अनुमति..   अधूरे निर्माण एवं सड़क पर गड्डो से जनमानस को हो, रही समस्या पर जिलाधिकारी गम्भीर.. युद्धस्तर पर सड़क सुधारीकरण कार्य करें विभाग, 25 अक्टूबर तक सभी रोड़ ठीक करने की समय-सीमा निर्धारित... सभी निर्माण कार्यों की अनुमति प्रक्रिया को प्रथमबार, जिलाधिकारी ने किया क्लब, एक टेबल पर बैठेंगे सभी विभागों के अधिकारी मौके पर ही मिलेगी अनुमति... जनमानस को मिलेगी, उनके क्षेत्र कार्य कर रही कार्यदायी संस्था एवं कार्यों की समय सीमा की जानकारी.. सशर्त दी जाएगी निर्माण की अनुमति समयबद्ध पूर्ण करना होगा कार्यः डीएम पाईपलाइन लीकेज, मरम्मत हेतु तय की जवाबदेही, जलसंस्...
सीएम धामी ने सभी खिलाड़ियों से मेहनत के साथ राज्य खेलों में पदक हासिल करने के साथ ही आगामी राष्ट्रीय खेलों में भी अधिक से अधिक पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन करने की अपेक्षा की।   

सीएम धामी ने सभी खिलाड़ियों से मेहनत के साथ राज्य खेलों में पदक हासिल करने के साथ ही आगामी राष्ट्रीय खेलों में भी अधिक से अधिक पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन करने की अपेक्षा की।  

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया पंचम राज्य ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में 27 सितम्बर तक आयोजित होने वाले पंचम राज्य ओलंपिक खेलों का विधिवत शुभारंभ किया मुख्यमंत्री के हेलीपैड से रोड शो के दौरान स्टेडियम पहुंचने पर खिलाड़ियों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं ओलंपिक ध्वज फहराकर विभिन्न जनपदों से आये खेल दलों के मार्चपास्ट की सलामी ली तथा शुभांकर व मैडल का अनावरण कर खेलों का विधिवत शुभारम्भ किया।   मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों, जिला प्रशासन, राज्य ओलंपिक संघ को बधाई देते हुए कहा कि खेलों का यह आयोजन उत्तराखंड के खिलाड़ियों को ना सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित भी करेगा। इस आयो...
जन समस्याओं को सुनकर मौके पर किया गया निस्तारण, समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश,   

जन समस्याओं को सुनकर मौके पर किया गया निस्तारण, समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश,  

उत्तराखंड, देहरादून
जन समस्याओं को सुनकर मौके पर किया गया निस्तारण, समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश,     देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में पुंडीर फॉर्म भाउवाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर उपस्थित हरे। शिविर में जनमानस की शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं दी गई जानकारी, मौके पर ही दिया लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। आज शिविर में 330 शिकायत प्राप्त हुई, अधिकतर शिकायतों का मौक ही निस्तारण किया गया। ब्हुउद्देशीय शिविर में भगवानपुर निवासी ललित चमोली द्वारा शिकायत की गई थी उनके घर में पानी की समस्या लंबे समय से आ रही है, जलंस्थान के अधिाकरियों ने आज तक संज्ञान नहीं लिया जा रहा है जिस प...