Thursday, February 26News That Matters

ऋषिकेश

उत्तराखंड : जनपद चंपावत क्षेत्र के  राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर अमोड़ी के पास एक मैक्स खाई में जा गिरी तीन की हुई मौत 4 लोग घायल

उत्तराखंड : जनपद चंपावत क्षेत्र के  राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर अमोड़ी के पास एक मैक्स खाई में जा गिरी तीन की हुई मौत 4 लोग घायल

उत्तराखंड, ऋषिकेश, गौ गुठियार, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
मैक्स गिरी खाई में तीन की हुई मौत 4 लोग घायल उत्तराखंड राज्य के जनपद चंपावत क्षेत्र के  राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर अमोड़ी के पास एक मैक्स खाई में जा गिरी, वाहन में चालक सहित 7 लोग सवार थे, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम द्वारा वाहन में सवार घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में लाया गया, जिनमें से तीन घायलों की मौत हो गई तथा तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि वाहन में सवार एक बच्चे की हालत सामान्य है।  मृतकों के नाम- 1- केशवी देवी पत्नी आन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी खटोली मल्ली। 2-  दीपा देवी पत्नी सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी लड़ा बोरा। 3-  हीरा राम पुत्र प्रेम राम उम्र 28 वर्ष निवासी खटोली टल्ली।  घायलों के नाम- 1- कैलाश राम पुत्र किशन राम उम्र 28 वर्ष निवासी पचनाई। 2- सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम उम्र 27 वर्ष निवासी लड़ा बोरा। 3- ...
उत्तराखंड:गंगा तट के दर्शन होंगे अमिताभ बच्चन की ” गुडबाय” में अभिनव थापर

उत्तराखंड:गंगा तट के दर्शन होंगे अमिताभ बच्चन की ” गुडबाय” में अभिनव थापर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
*गंगा तट के दर्शन होंगे अमिताभ बच्चन की " गुडबाय" में- अभिनव थापर* सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म " गुडबाय" में ऋषिकेश के मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम स्तिथ गंगा तट, राम झूला और आस पास की वादियों को देखने का अवसर मिलेगा। बॉलीवुड निर्देशक विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में महानायक अभिताभ बच्चन के साथ सुनील ग्रोवर व रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है।  निर्देशक विकास बहल ने पूर्व में बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों का निर्देशन व निर्माण किया है जैसे - " क्वीन" , "सुपर 30 " , " शानदार " , आदि फिल्में दर्शकों को पसंद आयी हैं ।  उत्तराखंड में बॉलीवुड के फ़िल्म प्रोडक्शन से जुड़े अभिनव थापर ने महानायक अभिताभ बच्चन को भेंट कर उत्तराखंड में शूटिंग पर आने के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में अमिताभ बच्चन 1976 में फ़िल्म " गंगा की सौगंध "की शूटिंग के लिये टिहरी, उत्तरकाशी, शत्...
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। मरीजों को टेलीमेडिसिन सेवा के तहत फोन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलेगी। एम्स की इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की तरह बहाल रहेंगी।कोरोना की तीसरी लहर के बीच एम्स प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए ओपीडी सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है।   एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. अश्वनी कुमार दलाल ने बताया कि अस्पताल की सामान्य ओपीडी सेवाएं सोमवार से बंद रहेंगी। जबकि इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कैंसर ग्रसित पुराने मरीजों को कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी सुविधा का लाभ मिलता रहेगा। प्रो. अश्वनी कुमार दलाल ने बताया सामान्य मरीजों को टेलीमेडिसिन सेवा ...
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द जी ने परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश में गंगा आरती में किया प्रतिभाग

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द जी ने परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश में गंगा आरती में किया प्रतिभाग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
*राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द जी ने परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश में गंगा आरती में किया प्रतिभाग।* *राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.), मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों और उच्चाधिकारियों ने किया सहभाग* राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द जी रविवार सायं को भारत की पहली महिला श्रीमती सविता कोविंद जी तथा अपनी पुत्री के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज के पावन सान्निध्य में ऋषिकुमारों और आचार्यों ने तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा और शंख ध्वनि से सभी का दिव्य स्वागत किया। स्वामी जी ने पवित्र रुद्राक्ष का पौधा और इलायची की माला से राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी का दिव्य स्वागत किया। आरती के पश्चात राष्ट्रपति जी और प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद जी और उनकी बेटी ने पवित्र गंगा जी में दीप प्रवाहित किये तत्...
उत्तराखंड:यहाँ मालगाड़ी की चपेट में आकर हाथी के बच्चे की मौत

उत्तराखंड:यहाँ मालगाड़ी की चपेट में आकर हाथी के बच्चे की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून
देहरादून जिले के रायवाला में शुक्रवार देर रात मोतीचूर रेलवे ट्रैक के पास हाथी के बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास हुई है।   शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक मालगाड़ी हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही थी। इस दौरान मोतीचूर फाटक पार कर रहा हाथी का बच्चा गाड़ी की चपेट में आ गया। वन बीट कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेंजर महेंद्र गिरी गोस्वामी को दी। रेंजर ने बताया कि ट्रेन से टक्कर के बाद नर हाथी के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसकी उम्र लगभग 4 वर्ष रही होगी। विभागीय टीम सुबह 5 बजे शव को जेसीबी से रेंज कार्यलय ले गई। इसके बाद ही मालगाड़ी घटनास्थल से रवाना हो सकी। डिप्टी डायरेक्टर महिपाल सिरोही के देखरेख में डॉ. दीप्ति अरोड़ा और डॉ. अमित ध्यानी ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद हाथी के बच्चे के शव को दफना दिया गया। डीडी सिरोही ने बताया कि आरोपी ट्रेन चालक क...
उत्तराखंड:यहाँ फ़र्ज़ी बाबा बनकर महिलाओं ओर बुजुर्गों से करते थे ठगी,पुलिस ने पहुँचाया जेल

उत्तराखंड:यहाँ फ़र्ज़ी बाबा बनकर महिलाओं ओर बुजुर्गों से करते थे ठगी,पुलिस ने पहुँचाया जेल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
खबर ऋषिकेश से जहाँ नगर और आसपास क्षेत्र में झारखंड से आकर बुजुर्गों और महिलाओं के साथ ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को एसओजी देहात और कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। दो माह के भीतर इन दोनों भाइयों ने क्षेत्र में इस तरह की दो वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तीन दिन पूर्व शिकायतकर्ता डबल सिंह रावत निवासी ग्राम व पोस्ट गंगा भोगपुर यमकेश्वर ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्‍होंने बताया कि दो व्यक्तियों में से एक ने डाक्टर का पता पूछने के बहाने से मुझे रोका व दूसरा व्यक्ति कपड़े का व्यापारी बता कर बात करने लगा। इसी बीच पहला व्यक्ति अपने को वृंदावन का पुरोहित बताकर व धोखे में रखकर मेरा बैग जिसमें नकदी व अन्य कागजात थे लेकर मेरे साथ धोखाधड़ी कर भाग गए। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान घटनास्थ...
देहरादून: पूर्व सैनिक ने पत्नी ओर खुद को मारी गोली, दोनों की मौक पर ही मौत

देहरादून: पूर्व सैनिक ने पत्नी ओर खुद को मारी गोली, दोनों की मौक पर ही मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून
खबर  देहरादून जिले से जहा थाना रानीपोखरी क्षेत्र के इठरना मार्ग पर एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकरी अनुसार पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान रखवाल गांव रानीपोखरी निवासी पूर्व सैनिक ब्रजी कृषाली(58 वर्ष) और पत्नी कुसुम कृषाली (55 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पूर्व सैनिक का घर रखवाल गांव भोगपूर्व मार्ग पर स्थित है फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कारणों का पता लगा रही है।...
उत्तराखंड:यहाँ सेल्फी पड़ गई युवक पर भारी, दो दिन तक फसा रहा जंगल में,जाने फिर कैसे काम आया डिस्कवरी चैनल

उत्तराखंड:यहाँ सेल्फी पड़ गई युवक पर भारी, दो दिन तक फसा रहा जंगल में,जाने फिर कैसे काम आया डिस्कवरी चैनल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, हरिद्वार
उत्तराखंड:यहाँ सेल्फी पड़ गई युवक पर भारी, दो दिन तक फसा रहा जंगल में,जाने फिर कैसे काम आया डिस्कवरी चैनल   हरिद्वार। बिजनौर (उत्‍तर प्रदेश) के एक युवक को चीला के जंगल में सेल्फी लेना भारी पड़ गया। युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक जैसे-तैसे जान बचाकर भागा और नदी में गिरकर दो दिन तक नीलधारा और गंगा की मुख्य धारा के बीच जंगल में फंसा रहा। शनिवार को उसने आग जलाकर धुंआ करते हुए मदद मांगी। जिस पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी प्रवीण रावत के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर युवक को बचा लिया। पुलिस के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर जिला के नागलसोती क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी अनुराग ऋषिकेश में गुब्बारों की डेकोरेशन का काम करता है। गुरुवार को अनुराग ऋषिकेश से चीला के रास्ते बिजनौर जा रहा था। चीला पहुंचने पर अनुराग रुककर मोबाइल से सेल्फी ...
उत्तराखंड:ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रही बारात की बस पलटी, टला बड़ा हादसा

उत्तराखंड:ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रही बारात की बस पलटी, टला बड़ा हादसा

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, ऋषिकेश
खबर टिहरी गढ़वाल से जहाँ आज दि.-20.11.21 को ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रही एक बारात की बस सं.-UK14PA-0548. चम्बा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कण्डीसौड़ तहसील के अन्तर्गत खाण्ड गांव के पास दोपहर 12.15 बजे के लगभग सड़क पर पलट गई। बस में 20-22 यात्री सवार थे। बस पलटने से कुल 08 लोग घायल हो गए है जिन्हें पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कंडिसौड़ पहुंचाया गया है। जिनमें से 04 लोग गंभीर घायल है। गंभीर घायलों में से 03 को एम्स, ऋषिकेश व 01 को जिला चिकित्सालय बौराड़ी रेफर किया गया है। घटना में अभी तक कोई जनहानि नही हुई है। पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक जांच में ड्राइवर के शराब के नशे में होने पर लापरवाही होना पाया गया है इस संबंध में अभियोग कायमी की कार्यवाही की जा रही है। घायलों के नाम 1- आराध्य पुत्री अरविंद उम्...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी में ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम एवं ग्रामीण हाट बाजार के पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी में ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम एवं ग्रामीण हाट बाजार के पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रानीपोखरी में ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम एवं ग्रामीण हाट बाजार के पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया जिसमें 161.47 लाख की लागत से उत्तरा स्टेट इम्पोरियम निर्माण, 138.00 लाख की लागत से ग्रामीण हाट बाजार का पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत समूहों को अनुदान राशि के चेक भी वितरित किये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम के निर्माण से लोगों को अपने स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार मिल गया है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इससे जहां लोगों की अजीविका में वृद्धि होगी, वहीं उत्तराखण्ड के स्थानीय उ...