Thursday, February 26News That Matters

ऋषिकेश

उत्तराखंड: यहाँ पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग, दस लाख के नुकसान का अनुमान

उत्तराखंड: यहाँ पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग, दस लाख के नुकसान का अनुमान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
खबर ऋषिकेश से जहाँ जनकारी अनुसार रानी पोखरी थाना क्षेत्र के के गडूल ग्राम सभा के बमेत (इठारना) में बीती देर रात एक पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लगने से काफी क्षति हुई है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह रावत के पोल्ट्री फार्म में शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। मंगलवार की देर रात जब आग लगी तो सभी लोग सोए हुए थे आग लगने के साथ आ रही तेज आवाज और रोशनी के कारण धर्मेंद्र सिंह और आसपास रह रहे लोगों की आंख खुल। लोग मौके पर पहुंचे तब तक आग में पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों और चूजों के लिए बनाए गए बाडों को अपनी चपेट में ले लिया। एक बीघा में बना पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो गया। आग से करीब दस लाख के नुकसान का अनुमान है। आग में कई चूजे और मुर्गियां भी जल गये ।...
उत्तराखंड: गंगा में डूबे गुजरात से आये तीन पर्यटक,एक महिला की मौत ,दो लापता

उत्तराखंड: गंगा में डूबे गुजरात से आये तीन पर्यटक,एक महिला की मौत ,दो लापता

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
ख़बर है कि आज सोमवार को गुजरात से लक्ष्मण झूला ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने के लिए आए पांच पर्यटकों में तीन पर्यटक फूलचट्टी घाट में गंगा में नहाते हुए डूब गए। जिनमें एक महिला का शव जल पुलिस मुनिकीरेती ने बरामद कर लिया है। वही गंगा में डूबी एक युवती और एक अन्य व्यक्ति का अब तक पता नहीं चल पाया है। लक्ष्मण झूला क्षेत्र में सोमवार को गुजरात से पांच पर्यटकों का एक दल घूमने आया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि सोमवार को शाम लगभग चार बजे सभी लोग फूल चट्टी घाट पर घूमने गए थे। इस दौरान यहां सभी लोग गंगा में नहाने लगे। गंगा में नहाते वक्त तीन लोग धारा में आगे तक चले गए। जिसके बाद वह तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान एक युवती, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति गंगा में डूब गए। जल पुलिस और आपदा प्रबंधन दल ने चलाया रेस्‍क्‍यू आपरेशन तत्काल लक्ष्मण झूला और मुनिकीरे...
उत्तराखंड: के अंकुर गुसाईं की शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ आस्कर के लिए नामित

उत्तराखंड: के अंकुर गुसाईं की शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ आस्कर के लिए नामित

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश
उत्तराखंड: के अंकुर गुसाईं की शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ आस्कर के लिए नामित बालीवुड में कास्टिग डायरेक्टर ऋषिकेश निवासी अंकुर गुसाईं के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। अंकुर की शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ आस्कर-2023 के लिए नामित हुई है। ‘हाईवे नाइट्स’, सेक्स वर्कर किशोरी के जीवन में बदलाव की कहानी पर आधारित है। जिसकी पूरी कास्टिग अंकुर गुसाई ने की है। ‘गंगाजल टू’ और ‘सांड की आंख’ फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले विश्वख्याति प्राप्त फिल्मकार प्रकाश झा ने इस फिल्म में ट्रक ड्राइवर की भूमिका निभाई है। बेस्ट इंडिया शार्ट फिल्म फेस्टिवल-21 में ‘द ग्रैंड जूरी प्राइज’ से नवाजे जाने के बाद यह फिल्म नियम अनुसार आस्कर 2023 के लिए नामित हो गई है। इस फिल्म का थिएट्रिकल रिलीज दिसंबर के पहले सप्ताह में लास एंजिल्स में होगी। फिल्म का निर्देशन शुभम सिंह ने किया है। इससे पहले शुभम सिंह निर्देशित फीच...
उत्तराखंड: दुखद छुट्टी में घर आए सेना के जवान की दुर्घटना में मौत,परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: दुखद छुट्टी में घर आए सेना के जवान की दुर्घटना में मौत,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, पहाड़ की बात, रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड: दुखद छुट्टी में घर आए सेना के जवान की दुर्घटना में मौत,परिजनों में कोहराम ऋषिकेश से जानकारी आ रही है कि सेना से एक महीने की छुट्टी लेकर रुद्रप्रयाग स्थित अपने गांव जा रहा सेना का जवान (राइफलमैन) दुर्घटना में घायल हो गया। जिसके बाद जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से घायल सैनिक को ऋषिकेश रेफर किया गया। पर मंगलवार देर रात जब उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि बीती मंगलवार की देर को रात्रि में सरकारी अस्पताल से एक मेमो प्राप्त हुआ, जिसमें भूपेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति को डाक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। मेमो की जांच में रात्रि अधिकारी के द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि भूपेंद्र सिंह (32) ग्राम स्वारी ग्वास जिला रुद्रप्रयाग जो सेना में राइफलमैन के पद पर नियुक्...
उत्तराखंड:कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से  50 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ी, नवरात्रि व्रत के लिए ख़रीदा था कुट्टू का आटा

उत्तराखंड:कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से 50 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ी, नवरात्रि व्रत के लिए ख़रीदा था कुट्टू का आटा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार
नवरात्रि के व्रत के लिए अगर आप भी कुट्टू का आटा खरीद रहे हैं या खरीद लिया है तो उसको पहले जांच लें।क्योकि ऋषिकेश में रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुर कलां में कुट्टू का आटा खाने के बाद अलग-अलग परिवारों के 30 लोगों की हालत बिगड़ गई है। वहीं हरिद्वार में भी कुट्टू का आटा खाने से 20 लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी ने कुट्टू के आटे के पकवान खाए थे। उधर, रुड़की में भी एक गांव में एक ही परिवार के पांच लोग कुट्टू के पकवान खाने से बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बता रहे हैं। अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा शुक्रवार को आनन फानन बीमारों को ऋषिकेश में हरिपुर कलां स्थित निजी अस्पताल और पीएचसी रायवाला में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत अभी स्थिर है। बताया कि लोगों ने अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकानदार...
प्रधानमंत्री ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 35 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को समर्पित किया ओर पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र अब देश के सभी जिलों में चालू हुए

प्रधानमंत्री ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 35 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को समर्पित किया ओर पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र अब देश के सभी जिलों में चालू हुए

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
*प्रधानमंत्री ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 35 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को समर्पित किया* *पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र अब देश के सभी जिलों में चालू हुए* *देवभूमि उत्तराखण्ड से मन, कर्म, सत्व और तत्व का नाता हैः प्रधानमंत्री* *प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड में तेजी से टीकाकरण अभियान के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रभावी मैनेजमेंट की सराहना की* प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में 35 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किये। इससे देश के सभी जिलों में अब पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र चालू हो गए हैं। *नवरात्रि के प्रथम दिन देवभूमि उत्तराखण्ड आना सौभाग्यः प्रधानमंत्री* प्रधानमंत्री ने नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि ‘आज से नवरात्रि का पावन पर्व भ...
25 साल के उत्तराखंड की स्वर्णिम विकास गाथा लिखेगी युवा मुख्यमंत्री की टीम ओर युवा मुख्यमंत्री के विजन पर पीएम मोदी ने लगाई मुहर*

25 साल के उत्तराखंड की स्वर्णिम विकास गाथा लिखेगी युवा मुख्यमंत्री की टीम ओर युवा मुख्यमंत्री के विजन पर पीएम मोदी ने लगाई मुहर*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
*25 साल के उत्तराखंड की स्वर्णिम विकास गाथा लिखेगी युवा मुख्यमंत्री की टीम* *युवा मुख्यमंत्री के विजन पर पीएम मोदी ने लगाई मुहर* देवभूमि उत्तराखंड को अगले कुछ सालों में देश के नंबर वन राज्य बनाने का संकल्पित युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुहर लगा दी है। एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ना सिर्फ़ युवा ऊर्जावान और उत्साही मुख्यमंत्री कहा बल्कि उन्हें “मित्र” कहकर संबोधित किया। देव भूमि उत्तराखंड के एक साधारण सैनिक परिवार में जन्मे पुष्कर सिंह धामी की काबिलियत का ही नतीजा है दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजा चुके प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें इस सहज भाव और अपनेपन से सम्बोधित किया।   प्रधानमंत्री मोदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपने संबोधन में पुष्कर सिंह धामी को युव...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स में एक हजार लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन ओर कहा- देवभूमि उत्‍तराखंड से मेरे जीवन को मिली अलग दिशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स में एक हजार लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन ओर कहा- देवभूमि उत्‍तराखंड से मेरे जीवन को मिली अलग दिशा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऋषिकेश के एम्स अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने 35 ऑक्सीजन प्लांट को देश को समर्पित किया। इसके बाद देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मेरा रिश्ता मर्म और कर्म का है। टोक्यो ओलंपिक में झंडा गाड़ने के लिए उत्तराखंड का अभिनंदन किया। जनसेवा के 20 साल पूरे होने के मौके पर पीएम ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे पीएम मद तक पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने मांग बढ़ने पर एक दिन में मेडिकल ऑक्सीजन का प्रोडक्शन 10 गुना से ज्यादा बढ़ाया है। पहले सामान्य दिनों में भारत में एक दिन में 900 मीट्रिक टन, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का प्रोडक्शन होता था। कोरोना को लेकर पीएम ने कहा कि हमने एक लैब से 3 हजार टेस्टिंग लैब का सफर तय किया है। हम पहले मास्क और किट्स का आयात करते थे। अब हम तेजी से इसके निर्यातक बनने का सफर तय कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री के दौरे सम्बंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री के दौरे सम्बंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री के दौरे सम्बंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए एम्स प्रशासन और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री . धामी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कर लिया जाए। प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्था भलि भाँति चेक कर ली जाएँ और कोविड प्रोटकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव वित्त . अमित नेगी, सचिव सूचना पंकज पांडेय, आईजी इंटेलीजेंस . संजय गुंज्याल, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।...
उत्तराखंड:कलयुगी बाप बच्ची को बना रहा था हवस का शिकार, चीख सुन कमरे में पहुंची मां, पुलिस को दी सूचना, पुलिस को देख गंगा में कूदा आरोपी

उत्तराखंड:कलयुगी बाप बच्ची को बना रहा था हवस का शिकार, चीख सुन कमरे में पहुंची मां, पुलिस को दी सूचना, पुलिस को देख गंगा में कूदा आरोपी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड:कलयुगी बाप बच्ची को बना रहा था हवस का शिकार, चीख सुन कमरे में पहुंची मां, पुलिस को दी सूचना,पिता फरार कलयुग के समय में रिश्तो की अहमियत क्या रह गई है इसका अंदाजा आप आजकल आ रही तमाम घटनाओं से लगा सकते हैं। जहाँ एक मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश से भी सामने आ रहा है, ऋषिकेश। एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हुए हैं। ऋषिकेश की थाना मुनिकीरेती में एक पिता की हैवानियत सामने आई है, जिसमें चार साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया और फरार हो गया। बच्ची की मां ने थाना मुनिकीरेती के कैलाश गेट पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी।    मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में रविवार की सुबह एक चार वर्षीय बालिका के साथ पिता ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त बच्ची की मां घर के आंगन में कपड़े धो रही थी। उसे कमरे के भीतर से बच्ची की आवाज आई त...