Friday, March 27News That Matters

देहरादून

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया 8 करोड़ 14 लाख की सड़कों के सुदृढ़ीकरण डामरीकरण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया 8 करोड़ 14 लाख की सड़कों के सुदृढ़ीकरण डामरीकरण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया 8 करोड़ 14 लाख की सड़कों के सुदृढ़ीकरण डामरीकरण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास   ऐकेश्वर (पौडी)।   प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सुरखेत स्थित पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, डामरीकरण की करोडों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को ऐकेश्वर ब्लाक, सुरखेत स्थित पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ 14 लाख की धनराशि की सड़कों के सुदृढ़ी...
भगवान की शीतकालीन पूजा को आयें तीर्थयात्रीः महाराज…..चारधाम यात्रा संपन्न होने पर महाराज ने दी बधाई

भगवान की शीतकालीन पूजा को आयें तीर्थयात्रीः महाराज…..चारधाम यात्रा संपन्न होने पर महाराज ने दी बधाई

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
भगवान की शीतकालीन पूजा को आयें तीर्थयात्रीः महाराज *चारधाम यात्रा संपन्न होने पर महाराज ने दी बधाई* देहरादून। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज शायंकाल पूजा अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने यात्रा संपन्न होने पर समस्त श्रद्धालुओं, यात्रा व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों कर्मचारियों और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया है। श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान इस साल गंगोत्री, यमनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में रिकॉर्ड 4615962 (चियालीस लाख पंद्रह हजार नौ सौ बयानवे) श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा के संपन्न होने पर समस्त श्रद्धालुओं, यात्रा व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनता का भी आभार व्यक्त किया है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि...
महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने किया विभिन्न इंटर कॉलेजों, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण.. दिए ये सभी महत्वपूर्ण निर्देश

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने किया विभिन्न इंटर कॉलेजों, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण.. दिए ये सभी महत्वपूर्ण निर्देश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने किया विभिन्न इंटर कॉलेजों, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण.. दिए ये सभी महत्वपूर्ण निर्देश   शिक्षकों के साथ शैक्षिक संवाद कर विद्यालयों में छात्रों के नामांकन वृद्धि के किये जाएं प्रयास: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी   विद्यालयों में निर्धारित समय पर शैक्षिक कार्य आरम्भ हो इसके लिये शिक्षकों एवं छात्रों की समय पर सुनिश्चित की जाय उपस्थिति: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी   विद्यालयों की प्रयोगशालाओं का अधिक से अधिक उपयोग छात्रों के हित में किया जाए: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी पुस्तकालयों से छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध कराये जाने की हो कारगर व्यवस्था: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी   बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन कर परखी भोजन की गुणवत्ता: ...
चमोली सड़क हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत…मुख्यमंत्री धामी  ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को  2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये।

चमोली सड़क हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत…मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये।

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार
चमोली सड़क हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत...मुख्यमंत्री धामी  ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को  2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये।   मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को  2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।   चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 mt गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।  इस वाहन मे 12  से अधिक लोग सवार  बताए जा र...
उत्तराखण्ड के चमोली में वाहन दुर्घटना SDRF का मौके पर रेस्क्यू आपरेशन जारी

उत्तराखण्ड के चमोली में वाहन दुर्घटना SDRF का मौके पर रेस्क्यू आपरेशन जारी

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, गौ गुठियार, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल
*उत्तराखण्ड के चमोली में वाहन दुर्घटना*SDRF का मौके पर रेस्क्यू आपरेशन जारी*       *जिला चमोली  के  दुमक मार्ग पर ग्राम पल्ला जखोल में एक वाहन गिरने की सूचना मिलने के बाद SDRF का रेस्क्यू  जारी गाड़ी टाटा सुमो बताई जा रही  है जो सड़क से लगभग 500 से 700 मीटर गहरी खाई में गिरी है गाड़ी ऊपर से दिखाई नहीं दे रही है टीम नीचे जा रही है । *स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन में 12 से 13 व्यक्ति सवार हैं SDRF का  रेस्क्यू कार्य जारी SDRF की  एक अन्य रेस्क्यू टीम, पोस्ट पांडुकेश्वर से भी घटनास्थल कलिये रवाना है।*  ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि इकोनॉमी और ईकोलॉजी में संतुलन बनाये रखने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। हाइड्रो पावर की दृष्टि से भी हिमालय हमारे लिए विशेष महत्व रखता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इकोनॉमी और ईकोलॉजी में संतुलन बनाये रखने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। हाइड्रो पावर की दृष्टि से भी हिमालय हमारे लिए विशेष महत्व रखता है।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जीएमएस रोड स्थित वाडिया हिमालयन भूविज्ञान संस्थान में फेडरेशन ऑफ इण्डियन जियो साइंसेज एसोसिएशन के तृतीय त्रैवार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। यह सम्मेलन ‘संवहनीय विकास हेतु हिमालय भूविज्ञान’ पर आधारित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फेडरेशन ऑफ इण्डियन जियो साइंसेज एसोसिएशन की सतत विकास के लिए भविष्य में किये जाने वाले प्रयासों पर आधारित पुस्तक एवं वाडिया संस्थान के निदेशक डॉ. कालाचंद सांई द्वारा लिखी गई पुस्तक आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस ऑफ जियो साइंटिस्ट का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में देशभर से वैज्ञानिक एकत्र हुए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस सम्मलेन में जो विचार मंथन किया जाएगा उससे सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए अमृत जरूर निकलेगा। उन्होंने कहा ...
मुख्यमंत्री ने देश के 30 राज्यों से आये खिलाड़ियों के साथ सांकेतिक रुप से कबड्डी खेलते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया

मुख्यमंत्री ने देश के 30 राज्यों से आये खिलाड़ियों के साथ सांकेतिक रुप से कबड्डी खेलते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया 48 वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप-2022 का शुभारंभ मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार स्थित पंतद्वीप मैदान पंहुचकर 48 वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप-2022 का द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने देश के 30 राज्यों से आये खिलाड़ियों के साथ सांकेतिक रुप से कबड्डी खेलते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलकर देश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार निरंतर खेल प्रेमियों के लिए कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ी है। उन्होने कहा कि जब भी वे खिलाडियों के बीच आते हैं तो उन्हे गौरव की अनुभूति होती है। कहा कि कबड्डी एक रोचक खेल है जिसे उन्होने बाल्यकाल में काफी खेला है। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों के बीच आकर सकारात्म...
प्रसव के दौरान शिशुओ की मत्यु के आंकडें चिंताजनकविशेषज्ञों ने सुझाए रोकथाम के उपाय  एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आई.ए.पी. व फोग्सी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

प्रसव के दौरान शिशुओ की मत्यु के आंकडें चिंताजनकविशेषज्ञों ने सुझाए रोकथाम के उपाय एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आई.ए.पी. व फोग्सी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
प्रसव के दौरान शिशुओ की मत्यु के आंकडें चिंताजनकविशेषज्ञों ने सुझाए रोकथाम के उपाय एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आई.ए.पी. व फोग्सी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में एक दिवसयीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आई.ए.पी.) देहरादून शाखा व फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टीट्रिक्स एण्ड गाइनोकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इण्डिया (फोग्सी) देहरादून शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय पेरीनेटोलॉजी कार्यशाला में देश भर से आए 70 शिशु रोग विशेषज्ञों एवम् स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में प्रसव के दौरान शिशु मृत्यु दर के मामलों पर विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर करते हुए बचाव एवम् रोकथाम के उपाय सुझाए। रविवार को ’केयरिंग बोथ एण्ड्स ऑफ दि कॉर्ड’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्मान योजना के सफल संचालन के लिए  मंत्री ने  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्मान योजना के सफल संचालन के लिए मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था श्री महाराज जी से समसामयिक विषयों पर की चर्चा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का महत्वपूर्णं सहयोगी बताया देहरादून। उत्तराखण्ड के परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास ने शनिवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। श्री दरबार साहिब की आभा को देखकर वह अभिभूत हो गए। उन्होने श्री दरबार साहिब के भित्ति चित्रों को भी करीब से देखा व उनके पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। देहरादून के इतिहास व नामकरण में श्री दरबार साहिब के महत्व को जानकर वह बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाराज जी ने कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास से उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत बातचीत की। शनिवार को शाम 5 ब...
मुख्यमंत्री  धामी के  अधिकारियों को निर्देश :  प्रदेश के सभी आई.एस.बी.टी में जन सुविधाओं के दृष्टिगत हर सम्भव व्यवस्थाएं की जाए।

मुख्यमंत्री धामी के अधिकारियों को निर्देश : प्रदेश के सभी आई.एस.बी.टी में जन सुविधाओं के दृष्टिगत हर सम्भव व्यवस्थाएं की जाए।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी आई.एस.बी.टी में जन सुविधाओं के दृष्टिगत हर सम्भव व्यवस्थाएं की जाए। राज्य में आने वाले समय में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी, इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के आईएसबीटी के विस्तारीकरण के लिए भी योजना बनानी होगी। मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी देहरादून की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि इसमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून/ उपाध्यक्ष एमडीडीए श्रीमती सोनिका को निर्देश दिये कि देहरादून आईएसबीटी में आवश्यक सुविधाओं को और विस्तार दिया जाए। उन्होंने कहा कि देहरादून आईएसबीटी को जन सुविधा के दृष्टिगत अधिक विकसित किये जाने के लिए ...