Monday, March 23News That Matters

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासनगर विधानसभा को दी 260 करोड़ की सौगत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासनगर विधानसभा को दी 260 करोड़ की सौगत

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विकासनगर में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की 260 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकर्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विकासनगर में बस अड्डा एवं पार्किंग बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। पिछ्ले 5 सालों में केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में अनेक योजनाएं चल रही हैं। 01 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं केन्द्र सरकार की राज्य में चल रही हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा केदरनाथ पुननिर्माण के लिए 400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। श्री बदरीनाथ के लिए भी 250 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिलने के बाद से उनके द्वारा ज...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अनारवाला गुच्चुपानी, देहरादून पहुँचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।   इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ साझा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, उन्होंने कहा शहीद हवलदार प्रदीप थापा के बलिदान को हम सब नमन करते हैं। उत्तराखंड सरकार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे ।...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में निशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना शुरू की,राज्य के डिग्री कालेजों और राजकीय स्कूलों के 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लगभग 2 लाख 65 हजार विद्यार्थी लाभान्वित

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में निशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना शुरू की,राज्य के डिग्री कालेजों और राजकीय स्कूलों के 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लगभग 2 लाख 65 हजार विद्यार्थी लाभान्वित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में निशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना शुरू की* *राज्य के डिग्री कालेजों और राजकीय स्कूलों के 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लगभग 2 लाख 65 हजार विद्यार्थी लाभान्वित* *राजकीय स्कूलों के 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों केमोबाइल टैबलेट के लिए 12 हजार की धनराशि डीबीटी द्वारा दी गई* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड, देहरादून में निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना के क्रियान्वयन हेतु आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय की 100 छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट प्रदान किये। शनिवार को यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड में ऑडिटोरियम बनाया जायेगा। प्रदेश में लगभग 02 लाख 65 हजार विद्यार्थियों...
दुःखद देवभूमि का एक ओर लाल अपना फर्ज निभाते हुए सरहद पर शहीद

दुःखद देवभूमि का एक ओर लाल अपना फर्ज निभाते हुए सरहद पर शहीद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड के लिए साल का आखिरी दिन भी बुरी खबर लेकर आया है. नागालैंड में अपना फर्ज निभाते हुए गोरखा राइफल में तैनात हवलदार प्रदीप थापा शहीद हो गए  . शहीद प्रदीप थापा का परिवार देहरादून के अनारवाला में रहता है. शहादत की खबर के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. देहरादून अनारवाला निवासी हवलदार प्रदीप थापा, 1/3 गोरखा राइफल में तैनात थे. डोईवाला विधायक और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद थापा को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा है कि गोरखा राइफल के हवलदार प्रदीप थापा जी की शहादत को मेरा सलाम. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शहीद के परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति...
सभी के प्रयासों से बनेगा उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्य: सीएम पुष्कर सिंह धामी

सभी के प्रयासों से बनेगा उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्य: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सभी के प्रयासों से बनेगा उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्य: सीएम पुष्कर सिंह धामी* *नाबार्ड द्वारा स्टेट क्रेडिट सेमिनार का आयोजन, जारी किया गया स्टेट फोकस पेपर* *वर्ष 2022-23 के लिए उत्तराखण्ड के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की कुल ऋण क्षमता 28 हजार 528 करोड़ रूपए का अनुमान* नाबार्ड द्वारा 2022-23 के लिए उत्तराखण्ड राज्य के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए कुल ऋण क्षमता 28528  करोड़ रूपए का अनुमान लगाया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड द्वारा आयोजित ‘स्टेट क्रेडिट सेमिनार’ में स्टेट फोकस पेपर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की विकास यात्रा हम सभी की सामूहिक यात्रा है। इसमें सभी को पूरी तत्परता से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना है। ‘स्टेट क्रेडिट सेमिनार’ में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने में नाबार्ड का महत्वपूर्ण सहयोग...
उत्तराखंड:धामी कैबिनेट की बैठक आज हो सकते हैं ये बड़े फैसले

उत्तराखंड:धामी कैबिनेट की बैठक आज हो सकते हैं ये बड़े फैसले

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में साल के आखिरी दिन आज अपराहन 12:00 बजे से विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में राज्य कैबिनेट की बैठक होगी बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर मोहर लगेगी।   सूत्रों के मुताबिक राज्य आंदोलनकारियों को उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रस्ताव सहित कोविड-19 पर नई स्वास्थ्य नीति का प्रस्ताव तथा विभिन्न विभागों में सेवा संशोधित नियमावली ऊपर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। साथ ही चुनावी समय में कुछ अन्य जनहित के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है।...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा को सम्मान स्वरूप एक लाख रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा को सम्मान स्वरूप एक लाख रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा को किया सम्मानित विश्वविद्यालय की ओर से सम्मान स्वरूप एक लाख रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं स्नेह राणा देहरादून भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य व दून की बेटी स्नेह राणा को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने गुरुवार को सम्मानित किया। स्नेह राणा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। विश्वविद्यालय ने सम्मान स्वरूप उन्हें एक लाख रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। स्नेह राणा ने विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम के साथ मैच खेला व युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट के टिप्स भी दिए। गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुबह 11ः00 बजे स्नेह राणा व उनकी को...
उत्तराखंड:इस जिले में बाहरी राज्यों से  आने वाले सभी व्यक्तियो को अधिकतम 72 घंटे पूर्व कि RTPCR रिपोर्ट दिखानी होगी अनिवार्य, डीएम ने दिए आदेश

उत्तराखंड:इस जिले में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी व्यक्तियो को अधिकतम 72 घंटे पूर्व कि RTPCR रिपोर्ट दिखानी होगी अनिवार्य, डीएम ने दिए आदेश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून ने अपनी आख्या दिनांकित 29.12.2021 के द्वारा अवगत कराया गया है कि World Health Organization (WHO) ने कोविड-19 के New Variant B.1.1.529 Omicron को Variant of (Voc) घोषित किया है तथा जनपद देहरादून में ओमिकॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जीनोम सिकवैन्शिंग हेतु RTPCR Testing को बढ़ाया जाना अति आवश्यक है। साथ ही वर्तमान में जनपद सीमाओं यथा-आशारोडी, कुल्हान, रायवाला, ISBT बस स्टेशन, जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट एंव रेलवे स्टेशन पर Random sampling की जा रही है। फलस्वरूप बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड आने वाले सभी व्यक्तियो को अधिकतम 72 घंटे पूर्व कि RTPCR/TrueNat/CBNAAT/RAT COVID Negative Test Report के उपरान्त ही जनपद में प्रवेश की अनुमति दिये जाने की संस्तुति की गई है।   अतः मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून की उपरोक्त आख्या/ संस्तुति दिनांकित 29.12.2021 के आधार...
मुख्यमंत्री ने किया पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग, बातें कम काम ज्यादा तथा सबका साथ सबका विकास हमारा ध्येय मंत्र

मुख्यमंत्री ने किया पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग, बातें कम काम ज्यादा तथा सबका साथ सबका विकास हमारा ध्येय मंत्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने किया पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग।* *राज्य के विकास से जुड़ी केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को उतारा गया है धरातल पर- मुख्यमंत्री* *बातें कम काम ज्यादा तथा सबका साथ सबका विकास हमारा ध्येय मंत्र।* *राज्य का समग्र विकास हमारा लक्ष्य।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सायं आईएसबीटी स्थित स्थानीय होटल में आयोजित पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर आयेजित परिचर्चा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी ने राज्य सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित विषयों पर बेबाकी से अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिये एक लाख करोड़ की तथा राज्य सरकार द्वारा भी करोड़ों की लागत की योजनायें स्वीकृत की हैं। इन योजनाओ...
धार्मिक नगर जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ किये जाने पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती ने मुख्यमंत्री  धामी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी सरकार को साधुवाद दिया

धार्मिक नगर जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ किये जाने पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती ने मुख्यमंत्री  धामी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी सरकार को साधुवाद दिया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जनपद चमोली के पौराणिक एवं धार्मिक नगर जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ किये जाने पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती द्वारा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी सरकार को साधुवाद दिया है। इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में ज्योतिष एवं द्वारका पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधी स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री को सौंपते हुए ब्रह्मचारी मुकुन्दानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री का जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती तथा उनके शिष्य स्वामी 1008 अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुए उनका अभिनंदन किया है। इस अवसर पर स्वामी श्रवणानंद ब्रह्मचारी, पूर्व धर्माधिकारी आचार्य जगदम्बा प्रसाद सती, डॉ. बृजेश सती, रमेश पाण्डे, भारत नौट...