Friday, April 3News That Matters

देहरादून

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किये गये हैं   

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किये गये हैं  

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किये गये हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दून विश्वविद्यालय में कौशल विकास एवं रोजगार कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जनरेशन इंडिया और उत्तराखण्ड सरकार के बीच एमओयू भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉन्क्लेव हमारे युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। यह कॉन्क्लेव युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित भी करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को दुगना करने के लक्ष्य को लेकर सरकार कार्य कर रही है। दो साल में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 1.3 गुना वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किये ...
राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वरोजगार को बढावा दिया जा रहा है : धामी   

राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वरोजगार को बढावा दिया जा रहा है : धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
  राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वरोजगार को बढावा दिया जा रहा है : धामी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण के दौरान मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के सारकोट गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री के सारकोट पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव में पहुंचकर कोट भैरव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। सारकोट गांव पहुंच कर मुख्यमंत्री ने शहीद वासुदेव सिंह के घर पर जाकर परिजनों से भी मुलाकात की। वहीं कार्यक्रम में दौरान मुख्यमंत्री ने सारकोट महिला मंगल दल को सांस्कृतिक सामग्री व अन्य सामना खरीदने के लिए एक लाख की धनराशि चैक के माध्यम से दी। सारकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के सभी गांवों को आर्दश ग...
रूमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित थे दोनों मरीज़

रूमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित थे दोनों मरीज़

उत्तराखंड, देहरादून
रूमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित थे दोनों मरीज़ श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने रुमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित 26 वर्षीय गर्भवती महिला और 16 वर्षीय युवती के सिकुड़े वाल्व का बैलून माइट्रल वाल्वो-टामी (बी.एम.वी) तकनीक से सफलतापूर्वक उपचार किया है। बैलून माइट्रल वाल्वो-टामी (बी.एम.वी) तकनीक हार्ट रोगियों के उपचार की एक एडवांस तकनीक है। रुमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित गर्भवती महिला प्रियंका (26 वर्ष) का 2017 में ओपन हार्ट के द्वारा वॉल्व रिपेयर किया गया था। कुछ सालों के बाद यह वाल्व दोबारा सिकुड़ गया। बहुत से अस्पतालों ने पीड़ित महिला को दोबारा इलाज के लिये बड़े शहरों के अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। तब गर्भवती महिला ने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में कार्डियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभिषेक मित्तल को बीमारी के बारे में बताया। डॉ अभिषेक मित्त...
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने जांचा जिला कारागार के बंदियों का स्वास्थ्य

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने जांचा जिला कारागार के बंदियों का स्वास्थ्य

उत्तराखंड, देहरादून
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने जांचा जिला कारागार के बंदियों का स्वास्थ्य श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा जिला कारागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग के डॉ0 तरूण बेठा व डॉ0 तनबीर मोहम्मद, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉं0 दिव्या अग्रवाल, त्वचा रोग विभाग के डॉं0 एस0डी0एस0 रावत, हड्डी रोग विभाग के डॉ0 जितेन्द्र सिंह चौहान, नेत्र रोग विभाग के डॉ0 अमनजोत सिंह ने कैदी रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन,ब्लड प्रैशर की निःशुल्क जांचें भी हुई। शिविर का 261 पुरूष व महिला कैदी रोगियों ने लाभ उठाया। शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी सुहेब खान, जेल प्रभारी दधी राम मौर्या, जेलर पवन कुमार कोठारी व जेल चिकित्सा अधिकारी...
बोली आशा प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के आधार पर राज्य सरकार को वोद दें और उन्हें प्रत्याशी के तौर पर विजयी बनाएं   

बोली आशा प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के आधार पर राज्य सरकार को वोद दें और उन्हें प्रत्याशी के तौर पर विजयी बनाएं  

उत्तराखंड, देहरादून
  बोली आशा प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के आधार पर राज्य सरकार को वोद दें और उन्हें प्रत्याशी के तौर पर विजयी बनाएं   अगस्त्यमुनि। केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है भाजपा प्रत्याशी लगातार अपने समर्थकों के साथ प्रचार प्रसार कर रही है। केदारनाथ विस उप चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने बसुकेदार क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करते हुए जनता से समर्थन मांगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केदारनाथ विस व प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए कृतसंकल्प है। कहा कि वह राज्य सरकार के विकास कार्यों के बलबूते ही जनता के समक्ष बतौर प्रत्याशी हूं। उनका कहना है कि केदारनाथ की जनता का जिस तरह से पहले उन्हें आशीर्वाद मिला है एक बार फिर उन्हें आशीर्वाद मिलेगा। रविवार को बसुकेदार उप तहसील के गांवों का भ्रमण करते हुए प्रत्याशी आशा नौ...
राज्य में धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है।   

राज्य में धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है।  

उत्तराखंड, देहरादून
राज्य में धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में चन्द्रनगर, रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं, जो देवी देवताओं की पवित्र भूमि में आया हूं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी ने हमेशा क्षेत्र की सेवा करते हुए यहां बेहतर से बेहतर विकास कार्य किए हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए हमने स्व. शैला रानी जी के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने कहा शैला रानी जी के सपनों को आशा नौटियाल जी पूरा करेंग...
मुख्यमंत्री ने कहा केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा हर साल बढ़ती जा रही है

मुख्यमंत्री ने कहा केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा हर साल बढ़ती जा रही है

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने कहा केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा हर साल बढ़ती जा रही है मुख्यमंत्री ने कहा केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा हर साल बढ़ती जा रही है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में चन्द्रनगर, रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं, जो देवी देवताओं की पवित्र भूमि में आया हूं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी ने हमेशा क्षेत्र की सेवा करते हुए यहां बेहतर से बेहतर विकास कार्य किए हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए हमने स्व. शैल...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ उपचुनाव प्रचार में सतेराखाल मंडल के विभिन्न गांवों में किया जन संपर्क, लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील   

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ उपचुनाव प्रचार में सतेराखाल मंडल के विभिन्न गांवों में किया जन संपर्क, लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील  

उत्तराखंड, देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ उपचुनाव प्रचार में सतेराखाल मंडल के विभिन्न गांवों में किया जन संपर्क, लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आज अगस्त्यमुनि के सन ग्राम पंचायत, दरम्वाड़ी, स्यूंड ग्राम पंचायत, चौकी वर्सिल गांव में सूक्ष्म सभाएं और जनसंपर्क कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि दुर्भाग्यवंश हमें इस उप चुनाव में जाना पड़ा स्व. विधायक शैला रानी रावत जी हमेशा ही अपने क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत रही। उन्होंने कहा कि स्व.शैला रानी रावत कि आकांक्षाओं और कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए केदारनाथ से भाजपा ने आशा नौटियाल को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गी...
विपक्ष पर धामी का प्रहार : केदारनाथ को सवारने का दावा करने वालों की हकीकत जनता जानती है   

विपक्ष पर धामी का प्रहार : केदारनाथ को सवारने का दावा करने वालों की हकीकत जनता जानती है  

उत्तराखंड, देहरादून
  विपक्ष पर धामी का प्रहार : केदारनाथ को सवारने का दावा करने वालों की हकीकत जनता जानती है   चन्द्रापुरी के स्यालसौड में भाजपा अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन मे धामी ने कहा कि उनकी सरकार शैलारानी के सपनों को धरातल पर उतारने का काम करेगी। विपक्ष पर आक्रामक प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाह फैलाने की सभी हदें पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि चार धाम पर आने के लिए कोई भी श्रद्धालु एक दिन मे यह तय नही करता कि उसे कहाँ जाना है। यात्रा के लिए कोई भी काफी पहले पारिवारिक विचार विमर्श करता है। कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाह न केवल उसकी निम्न मानसिकता है, बल्कि हास्यास्पद भी है। उन्होंने कहा कि सनातन और बाबा केदार की धरती को भी क्षेत्र और वर्गवाद मे झोंकने की कोशिश की जा रही है, और जिस तरह से सभी लोगों ने सामूहिक रूप से आपदा के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया वह उन...
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।   

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।  

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व /बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परम्परा देवभूमि की पहचान है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मन...