Friday, March 13News That Matters

देहरादून

उत्तराखंडः हर ब्लॉक में बनेंगे दो-दो अटल आदर्श स्कूल, जल्द लाई जाएगी नई खेल नीतिः सीएम त्रिवेंद्र

उत्तराखंडः हर ब्लॉक में बनेंगे दो-दो अटल आदर्श स्कूल, जल्द लाई जाएगी नई खेल नीतिः सीएम त्रिवेंद्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड के प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अटल आदर्श स्कूल स्थापित किए जाएंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अटल आदर्श स्कूल स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम त्रिवेंद्र ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक में राज्य की नई खेल नीति के बारे में खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों, और आम जन से सुझाव प्राप्त किए जाए और जल्द से जल्द से कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाए। खेल में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाए। खेल विकास निधि बनाई जाए। बच्चे कम उम्र से ही खेलों में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित हों, इसके लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति दी जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा और खेल विभाग की समीक्षा की।   अटल आदर्श स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम का विकल्प हो मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल आदर...
उत्तराखंड में लौटी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की रौनक, चारधाम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ाई गई

उत्तराखंड में लौटी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की रौनक, चारधाम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ाई गई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, चमोली, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार
उत्तराखंड में अनलॉक-5 में मिली छूट के साथ ही उत्तराखंड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। दूसरी तरफ अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता भी खत्म कर दी है। इसके बाद उत्तराखंड के धार्मिक और पर्यटक स्थल पर फिर से गुलजार होने लगे हैं। वहीं इसके मद्देनजर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने भी चारों धामों में रोजाना दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ा दी है। अबसे बदरीनाथ और केदारनाथ में हर दिन 3 हजार, गंगोत्री में 900 और यमुनोत्री में 700 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बदरीनाथ में 1200, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 400 यात्रियों को दर्शन करने की इजाजत थी। हालांकि चारधाम यात्रा के लिए ई-पास अनिवार्य है। ई-पास के साथ ही यात्रियों को चारधाम दर्शन के ...
कोरोना ब्रेकिंगः देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल में फिर बढ़ा खतरा

कोरोना ब्रेकिंगः देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल में फिर बढ़ा खतरा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। कुछ दिन की राहत के बाद फिर से उत्तराखंड में नए कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 503 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50062 तक पहुंच गई है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 41095 मरीज कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। अभी भी उत्तराखंड में 8076 केस एक्टिव हैं।   शनिवार को प्रदेश में आए कोरोना के नये मामलों में बागेश्वर में 13, चमोली 4, चम्पावत में 10, देहरादून 142, हरिद्वार 99, नैनीताल 71, पौड़ी 16, पिथौरागढ़ 3, रुद्रप्रयाग 7, टिहरी 72, ऊधमसिंह नगर 32 और उत्तरकाशी में 34 मरीज मिले। वहीं शनिवार को 919 कोरोना के रोगी डिस्चार्ज हुए। उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 648 हो चुकी है।...
सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और 400 लोगों से की थी पुछताछ

सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और 400 लोगों से की थी पुछताछ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः पुलिस ने 22 सितंबर की रात पटेलनगर में सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और यूपी के नामी गैंगस्टर राहुल शर्मा उर्फ राहुल पंडित सहित फैजल चौधरी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से लूटे गए गहने और नकदी भी बरामद कर ली है।   आपको बता दें कि देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में 22 सितंबर को रात करीब साढ़े आठ बजे एक सर्राफ़ा व्यापारी को गोली मारकर दो बाइक सवार बदमाश आभूषणों से भरा बैग लेकर फ़रार हो गए थे। बदमाशों की तलाश के लिए 8 टीमें गठित की गयी थी। घटना के बाद से ही जिले के सभी अन्तर्जनपदीय/अन्र्तराज्यीय बैरियरों को जीरो डाउन करते हुए जिले से बाहर जाने वाले वाहनों को पूरी तरह से रोक दिया गया और प्रत्येक दुपहिया/चौपहिया वाहन की सघन चैकिंग शुरू कर दी गई थी।   इस दौरान पुलिस ने करीब 500 से भी ज्यादा ...
हरिद्वार में कोरोना विस्फोट, प्रदेशभर में 11 मरीजों की मौत

हरिद्वार में कोरोना विस्फोट, प्रदेशभर में 11 मरीजों की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड में धीरे-धीरे कोरोना का प्रकोप कम होता जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 311 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 49559 तक पहुंच गई है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 40176 मरीज ठीक हो चुके हैं। उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना से 11 मरीजों की मौत हुई। इनमें 3 की मौत एम्स, 4 की दून अस्पताल, एक की सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी, एक संयुक्त चिकित्सालय रूड़की, एक मरीज की मौत जिला अस्पताल हरिद्वार और एक मरीज की मौत कैलाश अस्पताल देहरादून में हुई। प्रदेश में कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 636 पहुंच चुकी है। तो वहीं शुक्रवार को देहरादून से 67, हरिद्वार 132, पौड़ी 6, उत्तकाशी 33, टिहरी 47, बागेश्वर 3, नैनीताल 2, रुद्रप्रयाग 3, चमोली से 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। फिलहाल अभी भी उत्तराखंड में 8504 केस एक्टिव हैं।...
सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया रामपुर तिराहा कांड के आंदोलनकारियों की शहादत को याद

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया रामपुर तिराहा कांड के आंदोलनकारियों की शहादत को याद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
मुजफफरनगर: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2 अक्टूबर रामपुर तिराहा कांड की 26वीं बरसी पर आंदोलनकारी शहीदों को याद करते हुए शहीद स्थल पर फूल अर्पित कर आंदोलनकारियों की शहादत को नमन किया। सीएम सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा के शहीद स्थन पर पहुंचे और  शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि 1994 में आज ही के दिन दिल्ली की ओर कूच कर रहे उत्तराखंड के सैकड़ों आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने रामपुर तिराहे पर लाठीचार्ज और फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें कई आंदोलनकारी शहीद हो गए थे। हम उन सभी माताओं-बहनों को भी स्मरण करते हैं जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अनेकों कष्ट और अत्याचार सहे। मुजफ्फरनगर गोली कांड में शहीद हुए सभी आंदोलनकारियों को कोटि-कोटि नमन। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि 'राज्य निर्माण के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को मैं श्रद्धासुमन अ...
गुरुवार को उत्तराखंड में कोरोना से फिर मिली राहत, लेकिन 14 मरीजों की हुई मौत

गुरुवार को उत्तराखंड में कोरोना से फिर मिली राहत, लेकिन 14 मरीजों की हुई मौत

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, हरिद्वार
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना ने गुरुवार को फिर राहत दी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के मात्र 365 नए मरीज मिले। तो पिछले 24 घंटे में 801 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। 14 मरीजों की कोरोना से मौत हुई। प्रदेश में कोरोना से 625 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49248 हो गई है जबकि 39836 स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं 8544 एक्टिव केस हैं। गुरुवार को देहरादून से 62 नए मरीज मिले तो उधमसिंह नगर में 53, नैनीताल 50, हरिद्वार 44, पौड़ी 39, पिथौरागढ़ 9, रुद्रप्रयाग 26, टिहरी 1, चमोली 41, अल्मोड़ा 13, बागेश्वर 6, चंपावत 14 और उत्तरकाशी में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।...
देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही कार टिहरी के पास झील में गिरी, एक युवती का शव बरामद, 3 की तलाश जारी।

देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही कार टिहरी के पास झील में गिरी, एक युवती का शव बरामद, 3 की तलाश जारी।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, रुद्रप्रयाग
टिहरी से एक दुख देने वाली खबर है जहां टिहरी झील में एक कार जा गिरी। हादसे में एक 22 साल की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा का शव बरामद कर लिया गया है जबकि 3 और लोग अभी लापता बताए हैं। जल पुलिस और गोताखोर तीनों की तलाश कर रहे हैं। (more…)
निजी लैब में रैपिड एंटीजन टेस्ट के रेट सरकार ने किए तय, देने होंगे सिर्फ 719 रूपए

निजी लैब में रैपिड एंटीजन टेस्ट के रेट सरकार ने किए तय, देने होंगे सिर्फ 719 रूपए

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने निजी पैथोलॉजी लैब में रेपिड एंटीजन टेस्ट के रेट तय कर दिए हैं। अब एक रेपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 719 रुपये देने होंगे। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने निर्धारित रेट के आदेश जारी किए। कोविड एंटीजन टेस्ट कराने के नाम पर अभी तक निजी लैब 800 से 900 रूपए तक लेते थे। इन निजी लैब के मनमाने दाम रोकने के लिए सरकार ने रेट तय कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक निजी लैबों को एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट आईसीएमआर पोर्टल पर देनी होगी। वहीं, जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी और स्टेट सर्विलांस अधिकारी को भी रिपोर्ट की जानकारी देनी होगी। वहीं सरकार के तय रेट से ज्यादा पैसे वसूलने पर निजी लैबों के खिलाफ कोविड एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।...
उत्तराखंड में आज फिर बढ़े कोरोना के मरीज, पौड़ी, चमोली और टिहरी में फूटा कोरोना बम

उत्तराखंड में आज फिर बढ़े कोरोना के मरीज, पौड़ी, चमोली और टिहरी में फूटा कोरोना बम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
देहरादूनः बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना के 1005 नए मरीज मिले। इसके साथ ही प्रदेशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 49000 हो गई है। तो वहीं 39035 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 9111 प्रदेश में केस एक्टिव हैं। बुधवार को 976 लोग कोरोना मुक्त हुए। साथ ही प्रदेश में कोरोना से अभी तक 611 लोगों की मौत हो चुकी है।   देहरादून में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को देहरादून में 336 कोरोना मरीज मिले। तो उधमसिंह नगर में 58, हरिद्वार 133, नैनीताल 112, पौड़ी 65, पिथौरागढ़ 24, रुद्रप्रयाग 16, टिहरी 59, चमोली 61, अल्मोड़ा 20, बागेश्वर 26, चंपावत 54 और उत्तरकाशी में 41 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।  ...