Sunday, February 1News That Matters

देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इससे देश भर के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ होगा   

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इससे देश भर के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ होगा  

उत्तराखंड, देहरादून
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इससे देश भर के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ होगा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ की शुरुआत करते हुए कहा कि, अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी राज्य के 95 विकासखंडों, 670 न्याय पंचायतों और 11440 गाँवों में किसानों से संवाद करेंगे। गुरुवार को गुनियाल गांव से इस अभियान की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 29 मई से 12 जून तक देशभर के 700 से अधिक जिलों में 2000 से अधिक वैज्ञानिक दलों द्वारा डेढ़ करोड़ किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। इस अभियान के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में तीन टीमें गठित की गई हैं, जो प्रतिदिन तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेंगी, ऐसे प्रत्येक कार्यक्रम में 600 से अधिक किसानों के साथ संवाद किया जाएगा। मुख...
पूर्व छात्रों ने सिखाए छात्रों को सफलता के गुर   

पूर्व छात्रों ने सिखाए छात्रों को सफलता के गुर  

उत्तराखंड, देहरादून
  पूर्व छात्रों ने सिखाए छात्रों को सफलता के गुर   श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा एलुमनी मीट 2025 का आयोजन किया गया जिसमें 2018 और 2019 बैच के सफल पूर्व छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और यह समारोह विश्वविद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रोफेसर डॉ. कुमुद सकलानी, रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गम्भीर तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ मालविका कांडपाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में सभी पूर्व छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं तथा समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व छात्रों में प्रमुख रूप से उत्तराखंड सरकार में जिला उद्यान अधिका...
टैक्स चोरी रोकथाम के लिए उठाए जाए प्रभावी कदम; प्रवर्तन से करें मजबूत : डीएम    

टैक्स चोरी रोकथाम के लिए उठाए जाए प्रभावी कदम; प्रवर्तन से करें मजबूत : डीएम   

उत्तराखंड, देहरादून
, टैक्स चोरी रोकथाम के लिए उठाए जाए प्रभावी कदम; प्रवर्तन से करें मजबूत : डीएम   जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक हुई। जिसमें रेखीय विभागों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने एवं कर अपवर्चन व राजस्व हानि की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य के लिए गवर्नेस (सुशासन) तभी महत्वपूर्ण होता है जब राजस्व उपलब्ध हो, क्योंकि राजस्व ही राज्य के विकास, सेवाओं और बुनियादी ढांचे को चलाने के लिए आवश्यक धन प्रदान करता है। जिलाधिकारी ने कर राजस्व एवं गैर कर राजस्व हेतु शासन द्वारा विभागों के लिए निर्धारित लक्ष्य हासिल करने और राजस्व स्रोतों को बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कर की चोरी करने वालों पर नजर रखी जाए। ...
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की सभी आवश्यक तैयारियां को अंतिम रूप देने और कृषि मेले के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए   

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की सभी आवश्यक तैयारियां को अंतिम रूप देने और कृषि मेले के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए  

उत्तराखंड, देहरादून
  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की सभी आवश्यक तैयारियां को अंतिम रूप देने और कृषि मेले के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए देहरादून, 28 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में राजकीय व निजी कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक 29 मई से 12 जून 2025 तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी “विकसित कृषि संकल्प अभियान” तथा 14-15 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा हेतु आयोजित की गई। बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की सभी आवश्यक तैयारियां को अंतिम रूप देने और कृषि मेले के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रव्याप...
मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नैनीताल में पार्किंग की समस्या को दूर करने में काफी सुविधा होगी   

मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नैनीताल में पार्किंग की समस्या को दूर करने में काफी सुविधा होगी  

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नैनीताल में पार्किंग की समस्या को दूर करने में काफी सुविधा होगी   भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक, पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र द्वारा इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से नैनीताल में पार्किंग की गंभीर समस्या को देखते हुए शत्रु संपत्ति – मैट्रोपोल होटल परिसर के खुले स्थान को पार्किंग हेतु अस्थायी रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल ...
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई एक रिपोर्ट      

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई एक रिपोर्ट    

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई एक रिपोर्ट   योग नीति और गोल्डन कार्ड की नई व्यवस्था को मंजूरी, पढ़ें कैबिनेट के अन्य फैसले योग नीति और कर्मचारियों, पेंशनरों व उनके आश्रितों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज के लिए नई व्यवस्था को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने उत्तराखंड की पहली योग नीति और कर्मचारियों, पेंशनरों व उनके आश्रितों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज के लिए नई व्यवस्था को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। वित्त- प्रोक्योरमेंट: उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली 2017 में संशोधन को मंजूरी। स्थानीय लोगों को रोजगार पर फोकस देते हुए नियमावली में प्रावधान किए गए। विभिन्न विभागों में ...
देहरादून में FDA की बड़ी कार्रवाई, 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

देहरादून में FDA की बड़ी कार्रवाई, 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

उत्तराखंड, देहरादून
  देहरादून में FDA की बड़ी कार्रवाई, 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसमें 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया गया। यह पनीर न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों के खिलाफ था, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। सूचना के आधार पर जिला FDA अधिकारी मनीष सयाना और रमेश सिंह ने स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्च निरंजनपुर मंडी, देहरादून श्री प्रमोद शाह की टीम के साथ भंडारी बाग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी उन्हें एक सफेद हुंडई इयोन कार वैन संदिग्ध हालत में दिखाई दी। कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डिग्गी तथा सीट मै से बिना किसी ठंडा रखने की व्यवस्था के लगभग 500 किलो पनीर बरामद किया गया, जिसे बेहद अस्वच्छ प्लास्टि...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भराड़ीसैंण में मनाया जाएगा योग का पर्व, 10 देशों के राजदूत होंगे शामिल   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भराड़ीसैंण में मनाया जाएगा योग का पर्व, 10 देशों के राजदूत होंगे शामिल  

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भराड़ीसैंण में मनाया जाएगा योग का पर्व, 10 देशों के राजदूत होंगे शामिल 21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार, चमोली जनपद स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत शामिल होंगे। निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रतिवर्ष के तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसी क्रम में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम चमोली जनपद में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत भी शामिल होंगे, उक्त सभी गणमान्य 20 जून के दोपहर तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। कुल मि...
रिश्वत प्रकरण में बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के बर्खास्तगी के आदेश जारी      

रिश्वत प्रकरण में बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के बर्खास्तगी के आदेश जारी    

उत्तराखंड, देहरादून
रिश्वत प्रकरण में बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के बर्खास्तगी के आदेश जारी   देहरादून, 27 मई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा रिश्वत लेने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री के निर्देशों के बाद जिसका बर्खास्तगी का आदेश भी जारी कर दिया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण जैसे संवेदनशील विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वाेपरि ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित हो रहे सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के साथ ही इन विद्यार्थियों ने उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है      

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित हो रहे सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के साथ ही इन विद्यार्थियों ने उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है    

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित हो रहे सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के साथ ही इन विद्यार्थियों ने उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मान समारोह के माध्यम से अमर उजाला प्रतिवर्ष हमारे राज्य के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित हो रहे सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्याल...