Sunday, February 1News That Matters

देहरादून

प्रदेश के किसानों के उत्थान और समृद्धि के लिए भी सरकार संकल्पित होकर काम कर रही है:धामी   

प्रदेश के किसानों के उत्थान और समृद्धि के लिए भी सरकार संकल्पित होकर काम कर रही है:धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
  प्रदेश के किसानों के उत्थान और समृद्धि के लिए भी सरकार संकल्पित होकर काम कर रही है:धामी   सीएम धामी का हुआ ऐतिहासिक स्वागत रोड शो के दौरान गाजे बाजे और आतिबाजी के बीच पुष्प वर्षा से उत्सव जैसा बना माहौल रूद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के सोमवार को जनसमुदाय उमड़ पड़ा। रोड शो के दौरान ढाल नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच फूलों की बारिश से पूरा माहौल उत्सव सा नजर आया। रोड शो गल्ला मण्डी से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क पहुंचा। सीएम धामी के स्वागत के लिए युवा कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली भी निकाली। सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे सीएम धामी हैलीपैड पहुंचे। यहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा कई भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात सीएम धामी का काफिला वेंडिंग जोन पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री ने फीता काटकर वेंडिंग जोन का शुभारम्भ किया। इ...
16 एस.डी.जी एचीवर को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

16 एस.डी.जी एचीवर को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

उत्तराखंड, देहरादून
16 एस.डी.जी एचीवर को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एस.डी.जी एचीवर अवार्ड समारोह में 3 व्यक्तियों, 09 संस्थानों और 04 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को एसडीजी अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। पिछले वर्ष के एसडीजी अवॉर्ड से पुरस्कृत व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा की जा रही अभिनव पहलों की पुस्तक ‘अग्रगामी 2.0’ और एसडीजी इंडेक्स उत्तराखण्ड 2023-2024 का लोकार्पण भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया। सी०पी०पी०जी०जी० द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए जारी जनपदवार एस०डी०जी० रैंकिंग में नैनीताल जनपद ने प्रथम स्थान, देहरादून दूसरे और उत्तरकाशी तीसरे स्थान पर रहे, तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और संस्थ...
जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू-कानून लागू किया गया है : जोशी      

जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू-कानून लागू किया गया है : जोशी    

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू-कानून लागू किया गया है : जोशी   मसूरी, 21 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश ने आज मसूरी के गांधी चौक में राज्य योजना के तहत मोतीलाल नेहरू मार्ग पर 4 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य डी०बी०एम०/ बी०सी० के माध्यम से ₹ 273.43 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश ने कहा कि मसूरी में पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक मसूरी आते हैं, और बेहतर सड़क सुविधा से उन्हें यात्रा में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते तीन वर्षों में कई ऐतिहासिक...
वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को प्रदेश में मनाया जायेगा सेवा दिवस

वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को प्रदेश में मनाया जायेगा सेवा दिवस

उत्तराखंड, देहरादून
वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को प्रदेश में मनाया जायेगा सेवा दिवस मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 22 से 25 मार्च तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इन आयोजनों में जनता के जुड़ाव के लिए भी प्रभावी पहल की जाए। 23 मार्च को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखण्ड स्तर तक बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाए। स्वास्थ्य शिविर लगाये जाएं। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। जन सरारेकारों से जुड़े कार्यों में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि वे अभी दिल्ली प्रवा...
श्री झंडे जी मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें श्री दरबार साहिब पहुंच गई हैं   

श्री झंडे जी मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें श्री दरबार साहिब पहुंच गई हैं  

उत्तराखंड, देहरादून
  श्री झंडे जी मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें श्री दरबार साहिब पहुंच गई हैं   देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में सोमवार को बड़ी भारी संख्या में संगतें एवम् श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने भी संगतों को दर्शन दिए एवम् आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को श्री झण्डे जी के एतिहासिक एवम् धार्मिक महत्व से प्रकाशवान किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा को प्रसन्न करने के लिए भाव होना आवश्यक है। यदि हमारे मन में भाव लगन है तो परमात्मा के दर्शन अवश्य होंगे। सच्चा गुरु शिष्य को समर्थ करता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है, इसे व्यर्थ में नष्ट ...
देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी         

देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी      

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी   देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी         देहरादून, 17 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ देहरादून से पांवटा साहिब तक निर्माणाधीन राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान NHAI के परियोजना निदेशक पंकज मौर्य ने जानकारी दी कि चौड़ीकरण कार्य के चलते कहरी गांव क्षेत्र में लगभग 23 घर प्रभावित होंगे, जिन्हें मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे परियोजना को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।...
अगर कोई सोचे कि सरकार कैसे चलाई जाती है, जनता का विश्वास कैसे जीता जाता है, और नेतृत्व का असली मतलब क्या होता है, तो सीएम धामी से बेहतर उदाहरण कोई नहीं!   

अगर कोई सोचे कि सरकार कैसे चलाई जाती है, जनता का विश्वास कैसे जीता जाता है, और नेतृत्व का असली मतलब क्या होता है, तो सीएम धामी से बेहतर उदाहरण कोई नहीं!  

उत्तराखंड, देहरादून
    अगर कोई सोचे कि सरकार कैसे चलाई जाती है, जनता का विश्वास कैसे जीता जाता है, और नेतृत्व का असली मतलब क्या होता है, तो सीएम धामी से बेहतर उदाहरण कोई नहीं!   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिर्फ सरकार चलाने में ही नहीं, बल्कि हर रोल में परफेक्ट हैं। चाहे प्रदेश की जनता की सेवा हो, विकास के नए आयाम तय करने हों, या फिर अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलते हुए नई पीढ़ी को प्रेरित करना हो—धामी का हर अंदाज शानदार है! आज जब उन्होंने सीएम आवास में बेटे के साथ क्रिकेट खेला, तो ये सिर्फ एक खेल नहीं था, बल्कि एक संदेश था—"नेतृत्व वही, जो संतुलन बनाना जानता हो!" मैदान में बल्ला और राजनीति में रणनीति—दोनों को धामी बेमिसाल बैलेंस से चलाते हैं। सरकार चलाने का उनका तरीका भी किसी शानदार इनिंग से कम नहीं। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक, संगठन से लेकर प्रशासन तक—हर ...
इस अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे आमजन अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित हों : धामी   

इस अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे आमजन अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित हों : धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
इस अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे आमजन अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित हों : धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में 'फिट उत्तराखंड' अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन को निर्देशित किया कि सभी विभागों के साथ समन्वय कर इस अभियान के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। *स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा अभियान* मुख्यमंत्री ने कहा कि फिट उत्तराखंड अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को भी शामिल किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसस...
मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को रेशम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए      

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को रेशम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए    

उत्तराखंड, देहरादून
  मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को रेशम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए   देहरादून, 10 मार्च। सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, सहसपुर-देहरादून एवं भीमताल-नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय रेशम कृषि मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने रेशम विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मंत्री को ककून की माला भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र सहसपुर-देहरादून द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने स...
उत्तराखंड में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री धामी का गजरौला, उत्तर प्रदेश में हुआ सम्मान   

उत्तराखंड में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री धामी का गजरौला, उत्तर प्रदेश में हुआ सम्मान  

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री धामी का गजरौला, उत्तर प्रदेश में हुआ सम्मान   उत्तराखंड में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में रविवार को वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी परिसर, गजरौला, उत्तर प्रदेश में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहित लागू करने पर उन्हें दिया गया सम्मान उत्तराखंड की सवा करोड़ देवतुल्य जनता का सम्मान है। जिस जनता ने उन्हें ऐतिहासिक निर्णय लेने के योग्य बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी लागू होना भारत के संविधान की आत्मा को साकार करने का उत्सव है। यूसीसी लागू करने का सम्मान संविधान निर्माताओं का सम्मान है, जिन्होंने संविधान में समान नागरिक संहिता की कल्पना को स्थान देकर एक समरस समाज का स...