Thursday, February 26News That Matters

नैनीताल

उत्तराखंडः मॉर्निंग वॉक पर निकला था युवक, रास्ते में ही तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा… जवान बेटे की मौत से मच गया कोहराम

उत्तराखंडः मॉर्निंग वॉक पर निकला था युवक, रास्ते में ही तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा… जवान बेटे की मौत से मच गया कोहराम

उत्तराखंड, Featured, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के गिनती के पास अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक (Morning walk) पर निकले एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल (Sushila Tiwari Hospital) में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि लालकुआं वार्ड नंबर तीन निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मण सिंह बिष्ट लालकुआं- हल्दूचौड़ के बीच हाईवे (highway) पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था. इस दौरान हल्द्वानी से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने लक्ष्मण सिंह बिष्ट को रौंद दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा कि लक्ष्मण सिंह सेंचुरी पेपर मिल में ठेके ...
इस दिन होंगे कुमाऊं यूनिवर्सिटी के Exams , स्थगित हुई परीक्षाओं का रिजल्ट बनाने का ढांचा तैयार… ऐसे मिलेगे नंबर…

इस दिन होंगे कुमाऊं यूनिवर्सिटी के Exams , स्थगित हुई परीक्षाओं का रिजल्ट बनाने का ढांचा तैयार… ऐसे मिलेगे नंबर…

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीताल: बीते दिन विवि प्रशासनिक भवन में संपन्न हुई विद्या परिषद की बैठक में विषम सेमेस्टरों के परीक्षार्थियों को प्रमोट करने के संबंध में चर्चा हुई तथा बैठक में तय मानतों पर मुहर भी लग गई। इसके अलावा ये भी तय हुआ कि वार्षिक पद्धति और यूजी, पीजी व व्यावसायिक कोर्स सम सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर-अक्टूबर में होंगी। कुलपति प्रो एनके जोशी की अध्यक्षता में हुआ इस बैठक में विवि में बीटेक पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया। बीएएलएलबी कोर्स भी डॉ राजेंद्र प्रसाद लॉ कॉलेज में शुरू करने पर चर्चा हुई। प्रस्तावित नैक ग्रेडिंग की तैयारियों के लिए समिति का गठन किया जा रहा है। 18 मार्च से स्थगित विवि की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं से संबंधित परीक्षार्थियों का परीक्षाफल निम्न मानकों के आधार पर घोषित होगा :- 1. प्रथम सेमेस्टर को छोड़ अंतरिम विषम सेमेस्टर में जिनके द्वारा विद्यार्थियों द्वारा कुछ विषय...
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और टैक्सी में आमने सामने की भीषण टक्कर, चार घायल

नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और टैक्सी में आमने सामने की भीषण टक्कर, चार घायल

Featured, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र में भवाली जोखिया के पास सुबह 11 बजे दो कार आपस मे भिड़ गई। इसमें हरियाणा निवासी 4 युवक चोटिल हो गए। जिसके बाद युवको को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के भावाली रोड के पास सुबह के समय एक सड़क हादसा हो गया जिसमें हरियाणा और टैक्सी कार आपस मे भीड़ गए। बता दे कि सुबह हरियाणा के चार युवक नैनीताल से जोखिया भवाली की तरफ अपनी कार संख्या एचआर 36 एजे 9805 से जा रहे थे तभी तेज गति की वजह से उनकी कार सामने से आती एक कार से टकरा गई इस बीच एक टैक्सी भी उनकी चपेट में आ गई। जिसमें हरियाणा के 4 युवक घायल हो गए जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि हरियाणा निवासी कुणाल को गम्भीर चोट आई थी। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।...
हल्द्वानी में यहां दो पक्षों में जमकर हुई लड़ाई, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात… तनाव जारी

हल्द्वानी में यहां दो पक्षों में जमकर हुई लड़ाई, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात… तनाव जारी

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी के तिकोनिया कैनाल रोड पर 37 बीघा जमीन का एक विवादित मामला सामने आया है। इस जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए है, कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसके बाद शांति व्यवस्था के लिहाज से जमीन पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है, हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट का फैसला लेकर जब एक पक्ष आज कब्जे के लिए ज़मीन पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने तत्कालीन एसडीएम पर कई आरोप लगाकर जमीन पर अपना कब्जा बताया जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने के हालात पैदा हो गए मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने किसी तरह शांति व्यवस्था कायम की।...
अभी-अभीः नैनीताल में यहां पीलिया झडवाने जा रही युवती को बस ने रौंदा, जवान बेटी की मौत से मचा कोहराम

अभी-अभीः नैनीताल में यहां पीलिया झडवाने जा रही युवती को बस ने रौंदा, जवान बेटी की मौत से मचा कोहराम

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड पर एक बस (bus) ने स्कूटी को टक्कर मार दी. जिसमें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, हादसे के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, देवलचौड़ खांम निवासी बिंदु (28) अपने घर से स्कूटी पर पीलिया के इलाज के लिए जा रही थी. तभी हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर बस ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसे युवती स्कूटी से छिटककर बस के नीचे आ गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि बस की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है.उन्होंने कहा कि आरोपी बस चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा....
उत्तराखंड में यहां रेलवे ट्रेक पर मिला कटा हुआ शव, क्षेत्र में मची सनसनी…. जांच में जुटी पुुलिस

उत्तराखंड में यहां रेलवे ट्रेक पर मिला कटा हुआ शव, क्षेत्र में मची सनसनी…. जांच में जुटी पुुलिस

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, देहरादून, नैनीताल
हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दुचौड़ पुलिस चौकी के पीछे रेलवे ट्रैक (railway track) पर एक कटा हुआ शव मिला है. शव की सूचना मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान राजू जोशी (26) पुत्र तारा दत्त जोशी निवासी गोपीपुरम के रूप में की गई है. बता दें कि, बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक कटे हुए शव की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शिनाख्त की कोशिश की. जिसके बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर कटे हुए शव मिलने से पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि युवक देर शाम से घर से लापता था जहां उसका आज रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला है. युवक कौन सी ट्रेन से कटा है, इसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. प्रथम ...
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बारिश का पूर्वानुमान जारी किए जाने के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने राज्य में चेतावनी जारी की

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बारिश का पूर्वानुमान जारी किए जाने के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने राज्य में चेतावनी जारी की

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, बागेश्वर
उत्तराखंड राज्य में अगले चार दिनों तक प्रदेश वाशियों को तपती गर्मी में राहत मिलने के आसार है। जी हां, मौसम विज्ञान केंद्र के अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तो कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है। कुल मिलाकर देखे तो 10 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलो में माध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बारिश का पूर्वानुमान जारी किए जाने के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने राज्य में चेतावनी जारी कर दी है जिसके तहत, सभी जिलो के जिलाधिकारियों को सावधानियां बरतने के साथ ही सतर्क रहने के निर्देश दिये गए है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी समेत देहरादून के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान……. – 7 जुल...
बड़ी खबरः नैनीताल में बाइक और स्कूटी की एंट्री बंद, 10 किलोमीटर पहले रोका जाएगा… बनाई गई ये व्यवस्था

बड़ी खबरः नैनीताल में बाइक और स्कूटी की एंट्री बंद, 10 किलोमीटर पहले रोका जाएगा… बनाई गई ये व्यवस्था

Featured, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामलों के कम होने के बाद सैलानी नैनीताल जिले में पहुंचने लगे हैं। वहीं सरोवर नगरी वीकेंड पर पूरी तरह से पैक रही। लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन प्लान बना रहा है। भीड़ के चलते शहर में की स्थिति पैदा हो रही है। इससे दूर करने के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। इसीलिए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। वीकेंड और अवकाश के मौकों पर नैनीताल में सैलानियों को स्कूटी और बाइक को प्रवेश नहीं मिलेगा। उनके वाहन 10 किलोमीटर पहले ही अस्थायी पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे। इसके लिए रूसी बाईपास व नारायण नगर में व्यवस्था बनाई गई है। इसके बाद सैलानियों के लिए शटल सेवा के जरिए नैनीताल पहुंचाया जाएगा। भवाली की ओर से आने वाले दोपहिया पर्यटक वाहनों को कैंटोनमेंट क्षेत्र से पहले रोका जाएगा। हालांकि नैनीतालवासियों और नौकरी पेशा व्यक्तियों को व...
उत्तराखंड में 10वीं के छात्र ने पहले बनाई वीडियो… फिर लगा ली फांसी… बच्चें की मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड में 10वीं के छात्र ने पहले बनाई वीडियो… फिर लगा ली फांसी… बच्चें की मौत से मचा कोहराम…

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीताल के हल्दूचौड़ क्षेत्र में दसवीं के छात्र ने फंदे लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर ने खुदकुशी करने से पहले किसी नुकीली चीज से अपने हाथ पर एन लिखा था और इंस्‍टा पेज पर एक वीडिया भी अपलोड की है। माना जा रहा है क‍ि मामला प्रेेम प्रसंग का भी हो सकता है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मुडिय़ा बरेली निवासी मुरारी लाल परिवार के साथ हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम आवासीय कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। मुरारी का 10वीं में पढऩे वाला बड़ा बेटा विशाल उम्र 15 वर्ष पांच बजे उठा और दरवाजे में बहार से चिटकनी लगाकर फांसी के फंदे पर झूल गया। छह बजे जब मां उठी तो उसने देखा कि विशाल टिन सेट के एंगिल से रस्से के सहारे लटका हुआ था। शोर मचा कर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी...
दर्दनाकः गांव से सब्‍जी लेकर हल्‍द्वानी आ रहा था युवक, वाहन पलटने से मौत,किसी ने नहीं की मदद..

दर्दनाकः गांव से सब्‍जी लेकर हल्‍द्वानी आ रहा था युवक, वाहन पलटने से मौत,किसी ने नहीं की मदद..

Featured, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीताल से सटे गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी मंडी जा रहे युवक की मैक्स वाहन पलटने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल बाल बच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया है। तड़के हुई घटना से पूरा गांव गमगीन है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड में बल्दियाखान के पास मैक्स यूए-04, डी, 8595 पलट गई है। सूचना पर एसओ विजय मेहता व अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे। समीपवर्ती रूसी गांव से भी ग्रामीण पहुंच गए थे। ग्रामीणों व पुलिस ने सड़क पर पलटी मैक्स को बमुश्किल हटाया मगर चालक सुन्दर सिह मेहरा पुत्र हरक सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी रूसी गांव नैनीताल मौके पर ही दम तोड़ चुका था। जबकि गाड़ी में ही सवार खगन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी रूसी गांव बाल बाल बच गया। पुलिस के अनुसार सुंदर रोज की तरह रूसी गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी जा रहा था। बल्दियाखान के पास एकाएक चालक क...