Wednesday, February 25News That Matters

नैनीताल

लोकप्रिय नेता अनिल बलूनी का वादा गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला धनगढ़ी पुल अगली बरसात से पहले बनकर होगा तैयार

लोकप्रिय नेता अनिल बलूनी का वादा गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला धनगढ़ी पुल अगली बरसात से पहले बनकर होगा तैयार

Featured, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज रामनगर के निकट धनगढ़ी नाले का निरीक्षण किया और प्रगति जानी। निरीक्षण में उनके साथ राष्ट्रीय राजमार्ग तथा वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सांसद बलूनी ने कहा कि अगली बरसात से पहले यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा और जनता को बरसात के मलवे के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। यह प्रोजेक्ट सांसद बलूनी की प्राथमिकताओं में से एक है। बता दे कि सांसद बलूनी के विशेष अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पुल को स्वीकृत किया था। धनगढ़ी और पनौद दोनों नालों के कारण प्रतिवर्ष अनेक दुर्घटनाएं होती थी। अनेक वाहन और नागरिक बरसात में बह जाते थे। प्रस्तावित पुल की कुल लागत ₹14 करोड़ है। जिसमें कि धनगढ़ी पुल 150 मीटर लंबा होगा और इस पर ₹7 करोड़ 65 लाख की लागत आएगी। पनौद नाले पर बनने वाले पुल की ल...
नही रही दीदी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ,शोक में उत्तराखंड , हल्द्वानी में मातम

नही रही दीदी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ,शोक में उत्तराखंड , हल्द्वानी में मातम

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात
उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश का हार्ड अटैक के चलते निधन हो गया है. दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके हल्द्वानी के घर मे मातम पसरा हुआ है। पूर्व सीएम और बीजेपी नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा, 'इंदिरा बहिन जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की। बहिन जी का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।' बता दें कि इंदिरा हृदयेश का जन्म अयोध्या में 7 अप्रैल 1941 में हुआ था। वह एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता, विधायक और साथ ही भारत में उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष की नेता रही। वह 2012 के उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में हल्द्वानी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई थीं। वह उत्तराखं...
गजबः पहाड़ में यहां राशन की भीड़ समझकर शराब की लाइन में लगी महिला,फिर जो हुआ….

गजबः पहाड़ में यहां राशन की भीड़ समझकर शराब की लाइन में लगी महिला,फिर जो हुआ….

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
नैनीताल: कोरोना वायरस का ग्राफ रोजाना गिर रहा है। लोगों राहत महसूस कर रहे हैं। कोरोना वायरस के मामलों को कंट्रोल में देखते हुए सरकार ने भी अब छूट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाजार हफ्ते में तीन दिन करीब 9 घंटे के लिए खुलेंगे। इसके अलावा शराब की दुकानों को भी हफ्ते में तीन दिन खोला जा रहा है। राज्य में कोरोना Curfew 15 जून तक लागू रहेगा। बुधवार को शराब की दुकाने लंबे वक्त बाद खुली तो लोगों की भीड़ देखने को मिली। नैनीताल में एक घटना सामने आई है। एक महिला शराब की लाइन में लग गई। दरअसल महिला को लगा कि लाइन राशन के लिए लगी है। जब उसे लोगों ने पूछा तो उसने कहा कि वह निशुल्क राशन लेने के लिए लाइन में खड़ी है। इसके बाद लोगों ने उन्हें बताया कि ये लाइन राशन की नहीं बल्कि शराब की है तो महिला लाइन से हटकर मल्लीताल की ओर चले गई।...
पहाड़ शर्मसारः 5 माह के भ्रूण को नोच रहे थे आवारा कुत्ते, जिसने भी देखा मुंह को आया कलेजा

पहाड़ शर्मसारः 5 माह के भ्रूण को नोच रहे थे आवारा कुत्ते, जिसने भी देखा मुंह को आया कलेजा

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
उत्तराखंड के हल्द्वानी से  दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लालकुआं कोतवाली के वार्ड नंबर-1 में मानवता को शर्मसार कर दिया है. यहां कपड़े में लिपटा हुआ भ्रूण मिला है, जिसे जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया. भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। भ्रूण मिलने की सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने देखा की कुछ कुत्ते कपड़े में लिपटी किसी वस्तु को नोच रहे हैं। लोगों ने कुत्तों को भगाकर देखा तो उसमें एक बच्ची का भ्रूण लिपटा हुआ था। इस मामले की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।  फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण को यहां किसने फेंका है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि वार्ड नंबर-1 स्थित जंगल किनारे खाली ग्राउंड में एक क्षत-विक्षत भ्...
कोरोना : पहाड़ी राज्य उत्तराखंड कोरोना से मृत्यु दर वाले राज्यों में नम्बर 1 ( हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण )

कोरोना : पहाड़ी राज्य उत्तराखंड कोरोना से मृत्यु दर वाले राज्यों में नम्बर 1 ( हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण )

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात
कोरोना देश के सबसे ज्यादा मृत्यु दर वाले राज्यों में छह पर्वतीय, उत्तराखंड नंबर एक पर कोरोना का कहर कोरोना संक्रमण से भारत में सबसे ज्यादा मृत्यु दर भारत के 11 राज्यों में से छह राज्य हिमालयी है। इनमें उत्तराखंड की मृत्यु दर हिमालयी राज्यों में सबसे ज्यादा है। उसके बाद नागालैंड में कोरोना मृत्यु दर ज्यादा है। बता दे कि पांच जून तक सर्वाधिक मृत्यु दर वाले हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड के बाद नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर है। उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर दो प्रतिशत के आसपास है।  हिमालयी राज्यों में कोरोना मृत्यु दर का अत्यधिक होना बेहद चिंता का विषय है मीडिया को सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनीटीज फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के बताया कि , हिमालयी राज्यों में कोरोना मृत्यु दर का अत्यधिक होना बेहद चिंता का विषय है। कोरोना की दूसरी लहर में हुई मानवीय हानि ने ह...
पहाड़ में कोरोना कर्फ्यू में बाजार खुलने से उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम उड़ी धज्जियां

पहाड़ में कोरोना कर्फ्यू में बाजार खुलने से उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम उड़ी धज्जियां

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: कोरोना कर्फ्यू के बीच सप्ताह में 2 दिन 1:00 बजे तक दुकान खुल रही हैं. आज दुकान खुलने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हल्द्वानी के बाजारों में अधिकतर दुकानें पूरी तरह से खुलीं. सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं. ऐसे में सरकार की कोरोना संक्रमण खत्म करने की इस मुहिम को पलीता लगना लाजमी है. हल्द्वानी की मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं. जगह-जगह जाम की स्थिति हो गई. ट्रैफिक और पुलिस के जवानों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हल्द्वानी के सिंधी चौराहा, कालाढूंगी के अलावा बेस हॉस्पिटल चौराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।वहीं सबसे ज्यादा भीड़ सब्जी मंडी, फल मंडी के अलावा कपड़ों की दुकानों पर देखी गई....
पहाड़ से दुःखद खबर, पुल से नीचे गिरी कार, 2 लोगों की मौत, तीन घंटे तड़पती रही घायल महिला

पहाड़ से दुःखद खबर, पुल से नीचे गिरी कार, 2 लोगों की मौत, तीन घंटे तड़पती रही घायल महिला

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीताल के गेठिया में एक कार देर रात खाई में गिर गई जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है, देर रात कार भवाली से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी, बताया जा रहा है की कार अनियंत्रित होकर गेठिया के पुल से नीचे गिर गई, इस हादसे में एक युवती और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है पुलिस ने सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया, घायल युवती को तड़के पुलिस ने रैस्क्यू किया । जानकारी के अनुसार देर रात की घटना के बाद सवेरे जब युवती को होश आया तो तो उसकी चीख पुकार सुनकर मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया । पुलिस सवेरे मौके पर पहुंची तो एक युवक और एक युवती की मौत हो चुकी थी । घायल युवती को रैस्क्यू कर अस्पताल भेज गया,तीनो लोग दिल्ली और गाजियाबाद निवासी बताये जा रहे हैं ।...
पहाड़ में जिन सोन कुत्तों को मारने पर था इनाम अब उन्हीं खूंखार कुत्तों को ढूंढ़ रही सरकार,,शिकार को ज़िंदा ही चबा जाते हैं ये

पहाड़ में जिन सोन कुत्तों को मारने पर था इनाम अब उन्हीं खूंखार कुत्तों को ढूंढ़ रही सरकार,,शिकार को ज़िंदा ही चबा जाते हैं ये

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
कॉर्बेट नेशनल पार्क में विलुप्त प्राय हो चुके बेहद खूंखार जंगली सोन कुत्ते की तरह कुछ वन्यजीव नजर आए हैं। पार्क प्रशासन इनकी खोज के लिए बड़े स्तर पर शोध शुरू करने जा रहा है। साल 1978 में वन विभाग के रिकॉर्ड में सोन कुत्तों के पार्क के जंगल में होने का जिक्र है। अफसरों को शक है कि पार्क में आज भी जंगली सोन कुत्ते हो सकते हैं। गौरतलब है कि स्वभाव से बेहद खूंखार इन कुत्तों के वन्यजीवों, मानवों पर हमले के चलते सरकार ने इन्हें मारने के आदेश दिए थे, तब से यह उत्तराखंड के जंगलों से लगभग विलुप्त हैं। कॉर्बेट पार्क समेत उत्तराखंड के जंगलों में सोन कुत्ते 1978 तक बड़ी मात्रा में थे। खासकर कॉर्बेट में उनके झुंड नजर आते थे। वन्यजीव विशेषज्ञ एजी अंसारी ने बताया कि सोन कुत्ते इतने खूंखार थे कि मवेशियों के अलावा मानवों पर हमला करने लगे थे। ऐसी घटनाएं देखते हुए सरकार ने इन्हें मारने वालों को इनाम तक देने...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के गांव में भी चलने लगे है सेक्स रैकेट ,शर्मनाक बात 4 महिला सहित 8 लोग सलाखो सलाखो के पीछे पूरी ख़बर

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के गांव में भी चलने लगे है सेक्स रैकेट ,शर्मनाक बात 4 महिला सहित 8 लोग सलाखो सलाखो के पीछे पूरी ख़बर

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
जिला नैनीताल : रामनगर पुलिस को उस वक़्त बड़ी कामयाबी मिली जब चोरपानी गांव के एक घर में चल रहें सेक्स रैकेट का एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस ने मिलकर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ दिया.बताया जा रहा है कि पुलिस को किसी ने सूचना दी कि चोरपानी गांव के एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है. सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने टीम बनाकर चोरपानी के एक घर में छापा मारते हुए कार्यवाही की.. जिस दौरान पुलिस ने घर में चार महिलाओ और चार पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट का मुख्य संचालक रोहित पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया. पुलिस रोहित की तलाश कर रही है.पुलिस का कहना है कि रोहित को जल्द हिरासत में लें लिया जायगा.उधर सीओ बलजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि हमें कई दिनों से इस इलाके में सेक्स रैकेट की सूचना मिला रही थी. जिस पर ...
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया, कोविड केयर सेंटर में 375 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था,   125 आईसीयू बेड एवं वेंटिलेटर की भी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया, कोविड केयर सेंटर में 375 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था, 125 आईसीयू बेड एवं वेंटिलेटर की भी व्यवस्था

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर दिल्ली से, गौ गुठियार, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
*मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया।* *कोविड केयर सेंटर में 375 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था।* *125 आईसीयू बेड एवं वेंटिलेटर की भी व्यवस्था।* *बच्चों के लिए अलग वार्ड के साथ ही अभिभावकों के लिए भी की गई है व्यवस्था।* *ब्लैक फंगस (म्यूकरमायोसिस) के मरीजो के लिए बनाया गया है अलग से वार्ड।* *कोविड केयर सेंटर का क्लीनिकल मैनेजमेंट डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल द्वारा किया जायेगा।* *मात्र तीन सप्ताह में बनकर तैयार हुआ कोविड केयर सेंटर।* मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी में डी.आर.डी.ओ द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्स्थाई कोविड केयर सेंटर (जनरल विपिन चन्द्र जोशी) का वर्चुअल उद्घाटन किया। 10 हजार वर्गफीट में बनाये गये इस आधुनिक सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर में *375* ऑक्सीजन बेड, 125 आईसीयू एवं वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। बच्चों...