Thursday, March 5News That Matters

पौड़ी

कोविड-19 टीकाकरण की शतप्रतिशत पहली डोज करने वाला जिला बना बागेश्वर,  पौड़ी जिले  के विकास खण्ड खिर्सू  में भी कोविड वैक्सीन की शतप्रतिशत पहली डोज सम्पन्न

कोविड-19 टीकाकरण की शतप्रतिशत पहली डोज करने वाला जिला बना बागेश्वर, पौड़ी जिले के विकास खण्ड खिर्सू में भी कोविड वैक्सीन की शतप्रतिशत पहली डोज सम्पन्न

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर
*कोविड-19 टीकाकरण की शतप्रतिशत पहली डोज करने वाला जिला बना बागेश्वर* *खिर्सू ब्लॉक में भी कोविड वैक्सीन की शतप्रतिशत पहली डोज सम्पन्न* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में दी जानकारी* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए बताया कि जनपद बागेश्वर एवं जनपद पौड़ी के विकास खण्ड खिर्सू द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के समस्त नागरिकों का प्रथम डोज कोविड-19 टीकाकरण शत-प्रतिशत किया जा चुका है। जनपद बागेश्वर एवं विकास खण्ड खिर्सू को 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों हेतु दिया गया लक्ष्य (2011 सेन्सस के सापेक्ष 2021 की सम्भावित जनसंख्या) कमशः 172210 एवं 29374 है। जिसके सापेक्ष दिनांक 12 अगस्त, 2021 तक जनपद बागेश्वर एवं विकास खण्ड र्खिसू द्वारा क्रमशः 176776 एवं 37789 लाभार्थियों का प्रथम डोज़ टीकाकरण किया जा चुका है।   ...
उत्तराखंड:परचून की दुकान में युवाओं को दुकानदार बेच रहा था स्मैक, पुलिस ने पहुंचाया जेल

उत्तराखंड:परचून की दुकान में युवाओं को दुकानदार बेच रहा था स्मैक, पुलिस ने पहुंचाया जेल

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
  उत्तराखंड: परचून की दुकान में युवाओं को दुकानदार बेच रहा था स्मैक, पुलिस ने पहुंचाया जेल श्रीनगर कोतवाली पुलिस लगातार नशामुक्त अभियान के तहत श्रीनगर शहर में नशा बेच रहे तस्करों की गिरफ्तारी कर रही है। श्रीनगर पौड़ी रोड पर पराग डेरी के पास एक परचून दुकान चला रहे युवक को 4.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि हरियाणा से ट्रक ड्राइवर उसे स्मैक लाकर बेचने के लिए देता है, जिससे वह श्रीनगर के युवाओं को बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने पकड़े गए दुकानदार के साथ ही ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भी मामला पंजीकृत कर दिया है। श्रीनगर कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर चल रहे चैकिंग अभियान के बाद श्रीनगर के पराग डेरी के पास चैकिंग अभियान के दौरान 4.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ आशीष रावत ग्राम गुराड़, ऐकेश्वर, हा...
उत्तराखंड:  में  यहा खाई में गिरी कार, SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू

उत्तराखंड: में यहा खाई में गिरी कार, SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
उत्तराखंड: में यहा खाई में गिरी कार, SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू   17 अगस्त 2021 को SDRF की पोस्ट श्रीनगर में प्रभारी मुख्य आरक्षी भगत कंडारी को थाना श्रीनगर से सूचना प्राप्त हुई है कि खिरसु रोड पर बलोड़ी ग्राम मे एक गाडी गिरने कि सूचना है.   सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरण तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर एक आल्टो 800 कार गहरी खाई में गिरी हुई थी व कार में सवार मदद के लिए आवाज़ दे रहे थे। SDRF द्वारा बिना समय गवाए ,तुरंत 150 मी गहरी खाई में उतर दो लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से निकाल कर उपचार हेतु 108 से अस्पताल भेजा गया।     कार सवार किसी आवश्यक कार्य से कीर्तिनगर से ख़िरसु जा रहे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। कार सवार व्यक्तियों का विवरण निम्न है- 1 विमला उम्र...
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के उक्त प्रयासों से सभी मोटर मार्गों के डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष से 13366.15 लाख  रुपये की धनराशि  स्वीकृत

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के उक्त प्रयासों से सभी मोटर मार्गों के डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष से 13366.15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी
*महाराज के प्रयासों से 13366.15 लाख की सड़कें स्वीकृत* देहरादून प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखण्ड में 448.735 किमी लम्बाई के 16 मोटर मार्गो के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए 13366.15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।       प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री . सतपाल महाराज हाल ही में अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री . नितिन गडकरी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिले थे। मुलाकात के दौरान . सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री . नितिन गडकरी से उत्तराखंड राज्य में सड़कों के विस्तार के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के अनुमोदन के संर्दभ में चर्चा करते हुए उनसे प्रदेश के अनेक ...
अल्मोड़ा और पौड़ी में सुनाई देगी छुक- छुक की आवाज, रेलमार्ग से जोड़ने की संभावना को तलाशेगी राज्य सरकार

अल्मोड़ा और पौड़ी में सुनाई देगी छुक- छुक की आवाज, रेलमार्ग से जोड़ने की संभावना को तलाशेगी राज्य सरकार

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
अल्मोड़ा और पौड़ी में सुनाई देगी छुक- छुक की आवाज, रेलमार्ग से जोड़ने की संभावना को तलाशेगी राज्य सरकार     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कई बड़ी घोषणाएं भी की। वही, मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा और पौड़ी को परस्पर रेलमार्ग से जोडने की सम्भावना तलाशी जाएगी। जी हां, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी ने हमारी लोक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को अपने गीत-संगीत के माध्यम से देश दुनिया तक पहुंचाने का काम किया है। नरेंद्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और पौड़ी को परस्पर रेलमार्ग से जोड़ने की सम्भावना तलाशी जाएगी। यही नही, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर...
उत्तराखंड: हाथी ने 15  वर्षीय किशोर को पटक-पटक कर मार डाला, वन विभाग ने पटाखे फोड़  कर भगाया

उत्तराखंड: हाथी ने 15 वर्षीय किशोर को पटक-पटक कर मार डाला, वन विभाग ने पटाखे फोड़ कर भगाया

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश, पहाड़ की बात, पौड़ी
उत्तराखंड: हाथी ने 15 वर्षीय किशोर को पटक-पटक कर मार डाला, वन विभाग ने पटाखे फोड़ कर भगाया     ऋषिकेश  देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव में जंगल के पास हाथी ने एक वन गुर्जर किशोर को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। विभागीय कर्मचारियों ने किसी तरह से हाथी को जंगल में खदेड़ा और फिर शव को अपने कब्जे में लिया। बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव से करीब चार किलोमीटर आगे शुक्रवार की देर शाम जंगल से आए एक हाथी ने वन गुर्जर एक किशोर को सूंड से पटक कर मार दिया। रेंज अधिकारी धीरज रावत ने बताया कि वन गुर्जर इस्लामु (15 वर्ष) पुत्र मूसा अपने डेरे से जाखन नदी की ओर गया था। रेंज की जाखन बीट के अंतर्गत नदी से करीब 100 मीटर की दूरी पर अचानक एक हाथी जंगल से निकलकर बाहर आया। हाथी को सामने देख कर इस्लामु कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हाथी ने उसे सूंड में लप...
उत्तराखंड के पहाड़ में : ट्रक में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म  करने वाले  गिरफ्तार , उठा सवाल  हम आगे कैसे करे किसी ट्रक ड्राइवर पर विश्वास ?

उत्तराखंड के पहाड़ में : ट्रक में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार , उठा सवाल हम आगे कैसे करे किसी ट्रक ड्राइवर पर विश्वास ?

Featured, उत्तराखंड, कोटद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी
ट्रक में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के  आरोपी  गिरफ्तार      रिपोर्ट भगवान सिंह देवप्रयाग बता दे कि जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर तीन धारा के पास एक ट्रक में ड्राइवर ने कल सुबह विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म कर दिया। वही जब स्थानीय लोगों को मालूम चला तो चालक को पकड़कर उन्होंने उसे पुलिस के हवाले करते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की। वही पुलिस ने मामले मे प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद आरोपी ड्राइवर के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ड्राइवर की पहचान राजेश निवासी बुढाना मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ट्रक में सामान भरकर ऋषिकेश से चमोली जा रहा था। अभियुक्तगण द्वारा घर से देवप्रयाग जा रही 24 वर्षीय पीड़िता को देवप्रयाग ले जाने के नाम पर पहले ट्रक में लिफ्ट देने के लिये बिठा...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड  में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया अचानक हमला, दरांति बनी हथियार  जाने पूरी ख़बर

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया अचानक हमला, दरांति बनी हथियार जाने पूरी ख़बर

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया अचानक हमला, दरांति बनी हथियार जाने पूरी ख़बर   बता दे कि पौड़ी गढ़वाल के चौबटाखाल विधानसभा के एकेश्वर ब्लॉक की ग्राम इसोटी की 50 वर्षीय सावित्री देवी पर उस समय गुलदार नेे घात लगाकर हमला कर दिया जब वह खेेत सेे सटे जंगल के पास चारापति काट रही थी घायल महिला द्वारा मदद का शोर सुनकर गांववासी घटनास्थल पर पहुंचे गंभीर रूप से घायल महिला को गांव वालों की मदद से 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया वही कांग्रेस प्रदेश सचिव कविन्द ईष्टवाल , कहना है कि आए दिन इस क्षेत्र में ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है क्षेत्र में डर का माहौल बना है अगर इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तो उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन करेंगे और इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार रहेगा वही डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर कोटद्वार रेफर कर दिया। वहीं घा...
शराब की दुकान में जमकर हो रही थी ओवररेटिंग,आबकारी ने छापा मारकार ठोका जुर्माना

शराब की दुकान में जमकर हो रही थी ओवररेटिंग,आबकारी ने छापा मारकार ठोका जुर्माना

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
शराब की दुकान में जमकर हो रही थी ओवररेटिंग,आबकारी ने छापा मारकार ठोका जुर्माना .     आबकारी महकमे की टीम ने एकेश्वर बाजार में दबिश देकर ढाई पेटी अवैध शराब सहित बीस लीटर कच्ची बरामद की है। जबकि नौगांवखाल शराब की दुकान में ओवरेटिंग पाए जाने पर दुकान का चालन कर दिया गया है। अवैध शराब के मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पूर्व पौड़ी के डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने महकमे की बैठक में छापेमारी को बढ़ाते हुए अवैध शराब पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी राजेंद्र ने बताया है कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर एकेश्वर बाजार में दबिश दी। यहां कुलदी से 56 पव्वे, प्रमोद से 62 पव्वे सहित सत्येंद्र से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकार एक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी निरीक्षक आनंद सिंह चौ...
गढ़वाल में  शराब की दुकान में जमकर हो रही थी ओवररेटिंग,आबकारी ने छापा मारकार ठोका जुर्माना

गढ़वाल में शराब की दुकान में जमकर हो रही थी ओवररेटिंग,आबकारी ने छापा मारकार ठोका जुर्माना

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, पहाड़ की बात, पौड़ी
आबकारी महकमे की टीम ने एकेश्वर बाजार में दबिश देकर ढाई पेटी अवैध शराब सहित बीस लीटर कच्ची बरामद की है। जबकि नौगांवखाल शराब की दुकान में ओवरेटिंग पाए जाने पर दुकान का चालन कर दिया गया है। अवैध शराब के मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पूर्व पौड़ी के डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने महकमे की बैठक में छापेमारी को बढ़ाते हुए अवैध शराब पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी राजेंद्र ने बताया है कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर एकेश्वर बाजार में दबिश दी।   यहां कुलदी से 56 पव्वे, प्रमोद से 62 पव्वे सहित सत्येंद्र से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकार एक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी निरीक्षक आनंद सिंह चौहान की अगुवाई वाली टीम ने नौगांवखाल शराब की दुकान में ओवरेटिंग भी पकड़ी। जिस पर दु...