Thursday, March 12News That Matters

उत्तराखंड

कुंभ क्षेत्र में आंतरिक मार्गों को भी समय से ठीक किया जाए, इसका लाभ स्थानीय निवासियों को भी मिलेगा : धामी   

कुंभ क्षेत्र में आंतरिक मार्गों को भी समय से ठीक किया जाए, इसका लाभ स्थानीय निवासियों को भी मिलेगा : धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
  कुंभ क्षेत्र में आंतरिक मार्गों को भी समय से ठीक किया जाए, इसका लाभ स्थानीय निवासियों को भी मिलेगा : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के भव्य आयोजन की सभी तैयारियां समय करते हुए स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किये जाएं। कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर वर्गीकृत कर उन्हें पूर्ण किये जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों आगे बढ़ायें। बुधवार को सचिवालय में हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारी के क्रम में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन कराना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मेला संबंधित सभी कार्य विस्तारित क्षेत्र और मास्टर प्लान को ध्यान में रख कर किए जाएं। मास्टर प्लान में सभी सेक्टर, मार्ग, पार्किंग, घाट, कैम्प स्थलों को स्पष्ट तौर...
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए   

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए  

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सेवा पखवाड़ा एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनता को सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ...
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिन सैनिक विश्राम गृहों की स्थिति ठीक नहीं है, उनका सुधारीकरण एवं उच्चीकरण कार्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है   

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिन सैनिक विश्राम गृहों की स्थिति ठीक नहीं है, उनका सुधारीकरण एवं उच्चीकरण कार्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है  

उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिन सैनिक विश्राम गृहों की स्थिति ठीक नहीं है, उनका सुधारीकरण एवं उच्चीकरण कार्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के कालिदास मार्ग स्थित राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णाेद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिक विश्राम गृह सैनिकों और उनके परिजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा स्थल है, इसलिए यहां बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को विशेष रूप से स्वच्छता, सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में अब...
मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का ड्राफ्ट शीघ्र ही मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम करने के निर्देश दिये गये हैं      

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का ड्राफ्ट शीघ्र ही मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम करने के निर्देश दिये गये हैं    

उत्तराखंड, देहरादून
  मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का ड्राफ्ट शीघ्र ही मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम करने के निर्देश दिये गये हैं   कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संगध पौंध केन्द्र की समीक्षा बैठक के बाद बताया कि प्रदेश में महक क्रांति नीति के विस्तार के लिए वर्ष 2025 से वर्ष 2047 (विकसित भारत संकल्प) तक की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके प्रथम चरण में 22,750 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर कार्य किया जाएगा, जिससे लगभग 1,050 करोड़ रुपये का टर्नओवर और 91 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। महक क्रांति नीति के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष वैली विकसित की जाएंगी। जिनमें चमोली एवं अल्मोड़ा में डैमस्क रोज़ वैली (2000 हैक्टेयर), चम्पावत एवं नैनीताल में सिनॉमन वैली (5200 हैक्टेयर), पिथौरागढ़ में तिमूर वैली ...
मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशभर में सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णाेद्धार तथा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए ढ़ाचागत विकास के भी निर्देश अधिकारियों को दिए   

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशभर में सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णाेद्धार तथा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए ढ़ाचागत विकास के भी निर्देश अधिकारियों को दिए  

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशभर में सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णाेद्धार तथा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए ढ़ाचागत विकास के भी निर्देश अधिकारियों को दिए   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन की भव्यता और गरिमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने बताया कि 05 अक्टूबर को लैंसडाउन में शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि इस यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी जनपदों के जि...
सेवा से सम्मान तक: उत्तराखंड सरकार का अग्निवीरों को बड़ा तोहफा      

सेवा से सम्मान तक: उत्तराखंड सरकार का अग्निवीरों को बड़ा तोहफा    

उत्तराखंड
  सेवा से सम्मान तक: उत्तराखंड सरकार का अग्निवीरों को बड़ा तोहफा     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वायदे को पूरा करते हुए, सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की ओर से विधिवित तौर पर उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में समूह ग के सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन हेतु सेवामुक्त अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025 जारी कर दी है। सैन्य बहुल प्रदेश होने के कारण उत्तराखंड सरकार के इस निर्णय को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इसी नियमावली के जरिए अब सेवामुक्त हुए अग्निवीरों को विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें पुलिस आरक्षी (नागरिक/पीएसी), उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर पीए...
देश सेवा करने वालों को नौकरी में प्राथमिकता’ – धामी सरकार ने दिखाया संकल्प   

देश सेवा करने वालों को नौकरी में प्राथमिकता’ – धामी सरकार ने दिखाया संकल्प  

उत्तराखंड
  ‘देश सेवा करने वालों को नौकरी में प्राथमिकता’ – धामी सरकार ने दिखाया संकल्प     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वायदे को पूरा करते हुए, सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की ओर से विधिवित तौर पर उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में समूह ग के सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन हेतु सेवामुक्त अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025 जारी कर दी है। सैन्य बहुल प्रदेश होने के कारण उत्तराखंड सरकार के इस निर्णय को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इसी नियमावली के जरिए अब सेवामुक्त हुए अग्निवीरों को विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें पुलिस आरक्षी (नागरिक/पीएसी), उप निरीक्षक, प्लाट...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित      

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित    

Uncategorized, उत्तराखंड
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित   उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स...
श्री गुरु राम राय जी महाराज के महानिर्वाण पर्व पर महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।   

श्री गुरु राम राय जी महाराज के महानिर्वाण पर्व पर महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  

उत्तराखंड
  श्री गुरु राम राय जी महाराज के महानिर्वाण पर्व पर महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।   श्री गुरु राम राय जी महाराज का 339वां महानिर्वाण पर्व रविवार को पूरी श्रद्धा, भक्तिभाव और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा और गुरु कृपा का महत्व संगतों के समक्ष प्रकट किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि “गुरु ही साक्षात परब्रह्म हैं, गुरु के ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम ईश्वर की प्राप्ति कर सकते हैं। गुरु के बिना अध्यात्म का मार्ग अधूरा है। गुरु कृपा से ही शिष्य का जीवन सार्थक होता है।” रविवार को महानिर्वाण पर्व पर श्री झण्डे जी परिसर स्थित पवित्र सरोवर (तालाब) के किनारे ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा- कौशल विकास और विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण से उत्तराखण्ड के युवा विदेशों में नौकरी कर रहे, जर्मन इनोवेशन हब के साथ समझौता इस दिशा में बड़ा कदम      

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- कौशल विकास और विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण से उत्तराखण्ड के युवा विदेशों में नौकरी कर रहे, जर्मन इनोवेशन हब के साथ समझौता इस दिशा में बड़ा कदम    

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा- कौशल विकास और विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण से उत्तराखण्ड के युवा विदेशों में नौकरी कर रहे, जर्मन इनोवेशन हब के साथ समझौता इस दिशा में बड़ा कदम   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मन स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन, के मध्य लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर किये गये। इसका उद्देश्य उत्तराखण्ड को कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी, नवाचार आधारित स्टार्टप जैसे क्षेत्रों से जोड़ना है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान...