एसजीआरआर विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2025 में पारस और प्राची चमके, कुलसचिव अग्रवाल ने विजेताओं का हौसला बढ़ाया
एसजीआरआर विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2025 में पारस और प्राची चमके, कुलसचिव अग्रवाल ने विजेताओं का हौसला बढ़ाया
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2025 के पांचवें दिन मैदान ने खेल प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखा। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के जयघोष से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। हर खिलाड़ी अपनी सीमा को तोड़ते हुए ‘हर कदम जीत की ओर’ का संदेश दे रहा था। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से पारस रावत ने और बालिका वर्ग से स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की प्राची ने फिनिशिंग लाइन को सबसे पहले छूकर सबका दिल जीत लिया। उनकी जीत ने यह साबित कर दिया कि “सफलता उन्हीं को मिलती है, जो हार नहीं मानते।”400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में महेन्द्र ने बाजी मारी, जबकि बालिका वर्ग में खुशी चैहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी के नवीन और स्कूल ऑफ नर...









