कुम्भ तैयारी पर संत समाज ने जताया संतोष, कहा ‘इतिहास रचेगा उत्तराखंड’
कुम्भ तैयारी पर संत समाज ने जताया संतोष, कहा ‘इतिहास रचेगा उत्तराखंड’
संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद — ‘देवभूमि के धर्म-संरक्षक’ की उपाधि
उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष: देशभर के संतों ने धामी सरकार के सांस्कृतिक संरक्षण व विकास कार्यों की सराहना की
मुख्यमंत्री आवास में आध्यात्मिक संगम — आशीर्वाद, शुभकामनाएँ और सांस्कृतिक दृष्टि का सम्मान
उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक सौहार्द का केंद्र बन गया, जब देशभर के प्रमुख संतों एवं धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और अध्यात्मिक समृद्धि के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की।
संत समाज ने प्रदेश के लिए सकारात्मक बदलाव, विरासत संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक मानकों को सुदृढ़ करने वाले निर्णयों की प्रशंसा करते हुए मुख्यम...









