श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेष न्यूरोलाॅजी शिविर का विकासनगर वासियों ने उठाया लाभ
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेष न्यूरोलाॅजी शिविर का विकासनगर वासियों ने उठाया लाभ
शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून की ओर से विकासनगर में न्यूरोलाॅजी के मरीजों के लिए विशेष निःशुल्क शिविर लगाया गया। शिविर में लकवा, माइग्रेन, पुराना सिर दर्द, नसों की कमजोरी, नसों की बीमारियों सहित न्यूरोलाॅजी की विभिन्न समस्याओ के बारे में वरिष्ठ न्यूरोलोजिस्ट डाॅक्टरों ने परामर्श दिया। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। काफ़ी संख्या में मरीज विशेष न्यूरोलॉजी शिविर का लाभ उठाने के लिय पहुंचे.
शिविर में पंजीकृत मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंप के नियमानुसार भर्ती सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं
रविवार को श्री गुरु राम राय पब्...









