Friday, April 3News That Matters

उत्तराखंड

काशीपुर में बहुउद्देशीय शिविर के दौरान जनता की समस्याऐं सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी      

काशीपुर में बहुउद्देशीय शिविर के दौरान जनता की समस्याऐं सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी    

उत्तराखंड
काशीपुर में बहुउद्देशीय शिविर के दौरान जनता की समस्याऐं सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी   शनिवार को प्रदेश के कृषि, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विकासखण्ड काशीपुर के सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया और शासन स्तर के प्रकरणों पर प्राथमिकता पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। अपने सम्बोधन में सरकार की उपलब्धि रेखांकित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की सरकार, जनता के द्वार नारे को आत्मसात करते हुए कार्य कर रही है। हमने ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त करने का संकल्प लिया है। काबीना मंत्री ने कहा कि पिछले 3 वर्षो में 23 हजार से अधिक युवाओं को स्थायी रोजगार देने का काम धामी सरकार ने कि...
योग केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है      

योग केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है    

उत्तराखंड
  योग केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है     श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नित्य की भांति श्री दरबार साहिब में प्रातः योगाभ्यास किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने अपने संदेश में कहा कि योग हज़ारो साल पुरानी एक आध्यात्मिक और शारीरिक विद्या है। नियमित योगाभ्यास को न सिर्फ शरीर की मजबूती बल्कि मन की शांति के लिए भी अपनाया जाता है। आज के बदलते परिवेश में तनाव अनेक रोगों का कारण बन रहा है। योग साधना से मस्तिष्क व शरीर तनाव मुक्त रहते हैं, मानव अशांति व रोगों से बच सकता है। योग संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है। योग से व्यक्ति के विचार सात्विक होते हैं। शास्त्रों में मानव के ल...
कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के अध्यापकों, कार्मिकों, विद्यार्थियों, एनसीसी के कैडेटों तथा उधमसिंह नगर जनपद से पधारे नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।   

कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के अध्यापकों, कार्मिकों, विद्यार्थियों, एनसीसी के कैडेटों तथा उधमसिंह नगर जनपद से पधारे नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।  

उत्तराखंड
  कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के अध्यापकों, कार्मिकों, विद्यार्थियों, एनसीसी के कैडेटों तथा उधमसिंह नगर जनपद से पधारे नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के अध्यापकों, कार्मिकों, विद्यार्थियों, एनसीसी के कैडेटों तथा उधमसिंह नगर जनपद से पधारे नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। योगाभ्यास के बाद कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग की जननी भारत ने इसे विश्व पटल पर लाया है। आज देश के 175...
2014 में प्रधानमंत्री जी के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र संघ में 177 से ज्यादा देशों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दी : धामी      

2014 में प्रधानमंत्री जी के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र संघ में 177 से ज्यादा देशों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दी : धामी    

उत्तराखंड
  2014 में प्रधानमंत्री जी के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र संघ में 177 से ज्यादा देशों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दी : धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी विदेशी राजनयिकों और सुप्रसिद्ध योगाचार्य का स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान सभी को प्रतीक चिन्ह और उत्तराखंडी टोपी देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मेक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के उपस्थित राजदूत व अन्य उच्चधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड योग और आयुष की वैश्विक राजधानी है। प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के नेतृत्व और आग्रह पर पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2014 में प्रधा...
भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल      

भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल    

उत्तराखंड
भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल     भराड़ीसैंण। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत / उच्चायुक्त/ प्रतिनिधि शुक्रवार दोपहर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली से भरी वादियाँ, स्वच्छ वातावरण देखा तो वो सभी अभिभूत नज़र आए। उन्होंने गैरसैंण की तारीफ करते हुए इस क्षेत्र को अद्भुत और हर रूप से समृद्ध स्थल बताया। *छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से हुआ अतिथियों का स्वागत* जब 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और प्रतिनिधि भराड़ीसैंण, गैरसैंण पहुंचे, तो उनके स्वागत में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। छोलिया नृत्य और पारंपरि...
उपाध्यक्ष ने आम जनता की सुविधा हेतु कार्यालय में मानचित्र स्वीकृति व शमन संबंधित जानकारी के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए      

उपाध्यक्ष ने आम जनता की सुविधा हेतु कार्यालय में मानचित्र स्वीकृति व शमन संबंधित जानकारी के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए    

उत्तराखंड
  उपाध्यक्ष ने आम जनता की सुविधा हेतु कार्यालय में मानचित्र स्वीकृति व शमन संबंधित जानकारी के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए   आज दिनांक 19.06.2025 को उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिरकण द्वारा प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक ली गयी जिसमें उपाध्यक्ष महोदय द्वारा निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा कार्यवाही की गयीः- 1. प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत में मानचित्र शमन हेतु प्रत्येक माह में 02 बार शमन कैम्प लगायें व प्रथम कैम्प ऋषिकेश व द्वितीय कैम्प विकास नगर में लगाये जाने के जाने के निर्देश दिये व इस क्रम में प्राधिकरण के विभिन्न स्थानों पर कैम्प लागाये जाय। 2. आम जन मानश की सुविधा हेतु कार्यालय में पृथक से एक हैल्प डैस्क स्थापित किया जायेगा जिसमें को मानचित्र स्वीकृति शमन व प्राधिकरण की आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायीं जायेगी। 3. लैण्ड पूलिंग तहत भूमि क्रय क...
मुख्यमंत्री धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया   

मुख्यमंत्री धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया  

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया   मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है। यह हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने सदैव मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा है और हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ योग है। यही कारण है कि आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन गया ...
घोड़ा-खच्चर संचालन से हुई 67 करोड़ से अधिक की आय      

घोड़ा-खच्चर संचालन से हुई 67 करोड़ से अधिक की आय    

उत्तराखंड
  घोड़ा-खच्चर संचालन से हुई 67 करोड़ से अधिक की आय   श्री केदारनाथ धाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ के दर्शन को देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है वहीं स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ती हुई यात्रा से लगातार लाभ मिल रहा है। बाबा के कपाट खुले 48 दिनों का समय पूर्ण हो चुका है और इसी अवधि में घोड़े- खच्चर, हेली, डंडी- कंडी सहित होटल एवं रेस्तरां व्यापारियों ने करीब तीन अरब का कारोबार कर लिया है। स्थानीय व्यापारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों से लेकर टैक्सी संचालन या अन्य किसी भी व्यवसाय से जुड़े लोगों को बढ़ती यात्रा का पूरा लाभ मिल रहा है। वहीं बढ़ती यात्रा के लिहाज से शासन प्रशासन भी अपनी व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त कर रहा है। *11 लाख 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन* वर्ष 2025 ...
तीर्थाटन बना आजीविका का साधन, चारधाम यात्रा से पूरे राज्य में बढ़ी हलचल

तीर्थाटन बना आजीविका का साधन, चारधाम यात्रा से पूरे राज्य में बढ़ी हलचल

उत्तराखंड
    तीर्थाटन बना आजीविका का साधन, चारधाम यात्रा से पूरे राज्य में बढ़ी हलचल   चारधाम यात्रा में इस बार अब तक करीब 32 लाख यात्री पहुंच चुके है। अच्छी बात यह है तीर्थयात्री अब चारधामों के साथ ही अन्य मंदिरों / तीर्थ स्थलों में भी पहुंच रहे हैं। जिससे चारधाम यात्रा मार्ग की तरह, अन्य स्थानों पर भी आर्थिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। उत्तराखंड में स्थित चारों धामों में प्रतिवर्ष यात्रा काल के दौरान लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस यात्रा सीजन में ही चारधाम और हेमकुंड के लिए कुल पंजीकरण की संख्या 44 लाख से अधिक हो चुकी है। इसमें यमुनोत्री धाम के लिए 713456, गंगोत्री के लिए 780554, केदारनाथ के लिए 1443513, बद्रीनाथ के लिए 1336923 और हेमकुंड के लिए 169180 पंजीकरण हुए हैं, जिसमें से अब तक करीब 32 लाख तीर्थयात्री यात्रा पूरी कर चुके हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर इसका सकारात्मक आर्थिक प्...
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रमिक सुविधा केन्द्र में श्रमिकों को कई प्रकार की सुविधाऐं मिलेगी   

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रमिक सुविधा केन्द्र में श्रमिकों को कई प्रकार की सुविधाऐं मिलेगी  

उत्तराखंड, देहरादून
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रमिक सुविधा केन्द्र में श्रमिकों को कई प्रकार की सुविधाऐं मिलेगी बुधवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के मालसी में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिक सुविधा केन्द्र का उद्घाटन किया। अब इस केन्द्र के माध्यम से श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर काबीना मंत्री ने कई श्रमिक लाभार्थियों को सामान भी दिया। उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रमिक सुविधा केन्द्र में श्रमिकों को कई प्रकार की सुविधाऐं मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की पुत्रियों की शिक्षा, उनके विवाह, ईलाज और दुर्घटना होने पर विभिन्न प्रकार के लाभ श्रमिकों को दिए जाएंगे। काबीना मंत्री ने श्रमिकों से केन्द्र में आकर अपने पंजीकरण कराते हुए विभिन्न यो...