Saturday, April 4News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये      

मुख्यमंत्री धामी ने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये    

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की परिस्थितियों को देखते हुए चारधाम यात्रा, उत्तराखंड में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और बांधों और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतेजाम किये जाएं। उन्होंने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग करने के बाद, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे राज्य के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएं, सीमांत क्षेत्रों में होन...
स्थानीय उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का भी हिस्सा हैं   

स्थानीय उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का भी हिस्सा हैं  

उत्तराखंड
स्थानीय उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का भी हिस्सा हैं   अब देश - विदेश से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को एयरपोर्ट में ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद मिल सकेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में "हाउस ऑफ हिमालयाज" स्टोर का शुभारंभ किया। इस स्टोर के खुलने से राज्य के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी एवं स्थानीय उत्पादों की बिक्री से राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी। राज्य सरकार को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के अथक प्रयासों से हाउस ऑफ हिमालयाज के स्टोर विभिन्न एयरपोर्ट में खोले जाने से उत्तराखंड के इस अंब्रेला ब्रांड को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा इन उत्पादों ...
जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारक ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ      

जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारक ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ    

उत्तराखंड
जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारक ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ   देहरादून दिनांक 06 मई 2025, (सूवि), जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारकः बन रहे ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ करा दिया गया है। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में दुर्घटना के कारण तथा यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर समिति द्वारा सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया था जिसके सापेक्ष यह कार्य किया गया है। ग्रेट वैल्यू चौक में ब्रहमकमल के कारण चौक की गोलाई अधिक है, जिससे यातायात हो रहा था प्रभावित, सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में सुधारीकरण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में आईएसबीटी सड़क सुरक्षा सुधारीकरण एवं ड्रेनेज कार्य अपने अंतिम चरण में जिसकामाननीय मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। यातायात के दृष्टिगत...
मुमुख्यमंत्री धामी ने  पहले गंगोत्री और फिर यमुनोत्री धाम में पहुंच, यात्रा तैयारियों का जायजा लिया   

मुमुख्यमंत्री धामी ने  पहले गंगोत्री और फिर यमुनोत्री धाम में पहुंच, यात्रा तैयारियों का जायजा लिया  

उत्तराखंड
मुमुख्यमंत्री धामी ने  पहले गंगोत्री और फिर यमुनोत्री धाम में पहुंच, यात्रा तैयारियों का जायजा लिया   उत्तराखंड की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली चारधाम यात्रा जोर शोर से शुरू हो गई है। यात्रा के पहले ही दिन से यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारों धामों से लेकर प्रमुख यात्रा पड़ावों तक लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी कपाट खुलने के दिन चारों धामों में मौजूद रहने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बने हैं। चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिन पहले गंगोत्री और फिर यमुनोत्री धाम में पहुंच, यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। यमुनोत्री धाम में इससे पहले कोई भी सीएम, कपाट खुलने के दिन नहीं पहुंच पाए थे। इसी तरह सीएम धामी दो मई को केदा...
जैविक उत्पादों की ब्रांडिंग के साथ मार्केटिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए : केन्द्रीय कृषि मंत्री      

जैविक उत्पादों की ब्रांडिंग के साथ मार्केटिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए : केन्द्रीय कृषि मंत्री    

उत्तराखंड
  जैविक उत्पादों की ब्रांडिंग के साथ मार्केटिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए : केन्द्रीय कृषि मंत्री   केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास देहरादून में कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उत्तराखंड के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रोहिला भी उपस्थित थे। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों तक वैज्ञानिकों की पहुंच सुनिश्चित कराए जाने के लिए वैज्ञानिकों की 2 हजार टीमें बनाई जा रही हैं। वैज्ञानिकों की टीमें देश के प्रत्येक जनपद में जाकर वहां की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से उत्पादन में वृद्धि, किसानों को आधुनिक खेती ...
प्रत्येक ड्रापआउट एवं स्ट्रीट चिल्ड्रन्स को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का है लक्ष्यःडीएम   

प्रत्येक ड्रापआउट एवं स्ट्रीट चिल्ड्रन्स को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का है लक्ष्यःडीएम  

उत्तराखंड
  प्रत्येक ड्रापआउट एवं स्ट्रीट चिल्ड्रन्स को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का है लक्ष्यःडीएम     देहरादून 05 मई, 2025(सू.वि.), जनपद में बाल भिक्षावृत्ति निवारण तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु मा0 सीएम के मार्गदर्शन एवं डीएम सविन बसंल के प्रयासों से साधुराम इन्टर कालेज में स्थापित, नवनिर्मित राज्य के पहले आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर स्थापित किया गया, जो कि सड़क पर बिखरते बचपन को संवारने के लिए पहला अभिनव कार्य किया है। सदियों से भिक्षावृति उन्मूलन कार्य में एक के बाद एक योजना आते गए किंतु कोई योजना धरातल पर पकड़ नहीं बना सका। जिलाधिकारी सविन बंसल ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन को लेकर एक कारगर माइक्रो प्लानिंग का सृजन किया। जिसमें बच्चे को रेस्क्यू के साथ -साथ उनकी बौद्धिक विकास के अनुरूप स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण मुहैया करना आदि अनेकों क्रिया-कलाप, जिसमें विषय विश...
केदारनाथ में उमड़ा भक्तों का तांता, दो दिनों में 55 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे   

केदारनाथ में उमड़ा भक्तों का तांता, दो दिनों में 55 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे  

उत्तराखंड
केदारनाथ में उमड़ा भक्तों का तांता, दो दिनों में 55 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे   देहरादून। सुप्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा इस वर्ष नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। दो दिनों में ही 55 हजार 374 श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन को पहुंच चुके हैं। आज शनिवार को 25 हजार 220 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए जबकि शुक्रवार को यात्रा का श्रीगणेश होने पर 30 हजार 154 यात्री केदार धाम पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक यात्रा की व्यापक तैयारियां की हैं। बेहतर यात्रा प्रबंधन को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। यात्रियों ने उत्तराखंड सरकार की सराहना की है। बता दें कि 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। दो मई को केदार धाम के कपाट भी भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। रव...
श्री दरबार साहिब ने ठोका 25 करोड़ का दावा सोशल मीडिया पर मामला चर्चा का विषय बना   

श्री दरबार साहिब ने ठोका 25 करोड़ का दावा सोशल मीडिया पर मामला चर्चा का विषय बना  

उत्तराखंड
श्री दरबार साहिब ने ठोका 25 करोड़ का दावा सोशल मीडिया पर मामला चर्चा का विषय बना देहरादून.श्री गुरू राम राय दरबार साहिब, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व अधिकारियों को ब्लैकमेल करने वाले अमित तोमर को कोर्ट से करारा झटका व तमाचा लगा है। माननीय कोर्ट ने तुरंत प्रभाव से अमित तोमर के आपत्तिजनक, अशोभनीय पोस्ट पर रोक लगा दी है। श्री दरबार साहिब के व्यवस्थापक श्री मधुसुदन सेमवाल ने अमित तोमर पर पच्चीस करोड़ की मानहानि का दावा ठोक दिया है। अमित तोमर पिछले कुछ समय से अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर श्री दरबार साहिब, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व अधिकारियों को ब्लैकमेल कर रहा था, और मनगढंत व झूठी अफ़वाह फैलाकर पैसे ऐंठना चाह रहा था। पहले उसने मातावाला बाग में पेड काटने का मुद्दा उठाया कि श्री मधुसूदन सेमवाल ने पेड़ कटवाये. इस आरोप को वन विभाग की टीम ने खारिज कर दिया और अब श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पर आरोप...
मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा के लिए आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री से सबकी सकुशल यात्रा की प्रार्थना की      

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा के लिए आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री से सबकी सकुशल यात्रा की प्रार्थना की    

देहरादून
  मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा के लिए आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री से सबकी सकुशल यात्रा की प्रार्थना की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025“ के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत किया एवं श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिए ले जा रही 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के लिए आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री से सबकी सकुशल यात्रा की प्रार्थना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉ...
कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रुड़की वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी   

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रुड़की वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी  

उत्तराखंड
कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रुड़की वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रुड़की में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 1518 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिये। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में रुड़की के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। दिनांक 03 मई 2025 शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा, विधायक रुड़की, विशिष्ट अतिथि अनीता अग्रवाल, नगर पालिका ...