Sunday, August 9News That Matters

उत्तराखंड

मार्च 2023 तक 18 लाख लोगों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य: डॉ0 धन सिंह रावत

मार्च 2023 तक 18 लाख लोगों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य: डॉ0 धन सिंह रावत

Featured, उत्तराखंड
मार्च 2023 तक 18 लाख लोगों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य: डॉ0 धन सिंह रावत *‘जन आरोग्य अभियान’ में तेजी लाने के दिये निर्देश* *गांव-गांव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंसीएचओ* देहरादून, 15 अक्टूबर 2022 राज्य स्तरीय जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत मार्च 2023 तक प्रदेश भर के 18 लाख लोगों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में तेजी लाने के लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश गये गये हैं साथ ही ऐसे जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है जहाँ अभियान की रफ्तार बेहद सुस्त है। अभियान के तहत अभी तक 4 लाख लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग (स्वास्थ्य परीक्षण) की जा चुकी है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राज्य स्तरीय ‘जन आरोग्य अभियान’ की सफलता को देखते हुये इस अभियान के तहत मा...
खटीमा पहुंचते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धान मण्डी का औचक निरीक्षण किया  किसानों के धान के एक-एक दाने का तौल सुनिश्चित हो : सीएम

खटीमा पहुंचते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धान मण्डी का औचक निरीक्षण किया किसानों के धान के एक-एक दाने का तौल सुनिश्चित हो : सीएम

Featured, उत्तराखंड
खटीमा पहुंचते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धान मण्डी का औचक निरीक्षण किया किसानों के धान के एक-एक दाने का तौल सुनिश्चित हो : सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचते ही कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और हमारे किसानों का धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी हैं। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने तथा प्राथमिकता से प्रदेश के किसानों का धान ख...
जनता के सेवक  मुख्यमंत्री  ने सुनी जनता की समस्याएं..  अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये

जनता के सेवक मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं.. अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये

Featured, उत्तराखंड
आम जनता से भेंट कर मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्यायें... अधिकारी संवेदनशीलता के साथ करें जनता की समस्याओं का निराकरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी भी है। जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो इसके लिये जिलाधिकारियों को प्रतिमाह अपने-अपने जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने एवं बीडीसी की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये ग...
आईएसबीटी का दुबारा निरीक्षण किया जाएगा..यदि तब तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुख्यमंत्री धामी

आईएसबीटी का दुबारा निरीक्षण किया जाएगा..यदि तब तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुख्यमंत्री धामी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों, टिकट बुकिंग काउंटर, एवं कैंटीन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का निरीक्षण किया एवं यात्रियों से बातचीत भी की आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि स्वच्छता व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो संबंधित अधिकारियों एवं जो कंपनी इस व्यवस्था को देख रही है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आईएसबीटी पर शुद्ध पेयजल की पूरी व्यवस्था कि जाय। शौचालयों में स्वच्छता एवं पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आईएसबीटी का दुबारा निरीक्षण किया जाएगा। यदि तब तक ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व यूसैक के बीच बहुउद्देश्यीय बिन्दुओं पर करार   दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान के अन्तर्गत हिमालयन चुनौतियों को जानने समझने का मिलेगा अवसर

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व यूसैक के बीच बहुउद्देश्यीय बिन्दुओं पर करार दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान के अन्तर्गत हिमालयन चुनौतियों को जानने समझने का मिलेगा अवसर

Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व यूसैक के बीच बहुउद्देश्यीय बिन्दुओं पर करार दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान के अन्तर्गत हिमालयन चुनौतियों को जानने समझने का मिलेगा अवसर देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (यूसैक) उत्तराखण्ड के बीच को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। नई तकनीक के माध्यम से उत्तराखण्ड में वनाग्नि की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स बनाएंगे। वनाग्नि व भूमि कटान की समस्याओं को लेकर आधुनिक माॅडल्स पर काम करेंगे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डाॅ दीपक साहनी व उत्तराखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (यूसैक) उत्तराखण्ड के निदेशक प्रो. एम.पी.एस. बिष्ट ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर कैंपस में साइन हुए एमओयू के बारे में कुलसचिव डाॅ दीपक साहनी ने जानकारी दी कि उत्तराखण्...
राज्य के सभी विधायकों से मुख्यमंत्री धामी ने कहा : आप अपने अपने विधानसभा क्षेत्र की व्यापक जनहित से जुड़ी 10 औचित्यपूर्ण आवश्यक विकास योजनाओं के प्रस्ताव  बनाकर मुझे दे ..( सबको साथ लेकर चलते हैं धामी  )

राज्य के सभी विधायकों से मुख्यमंत्री धामी ने कहा : आप अपने अपने विधानसभा क्षेत्र की व्यापक जनहित से जुड़ी 10 औचित्यपूर्ण आवश्यक विकास योजनाओं के प्रस्ताव बनाकर मुझे दे ..( सबको साथ लेकर चलते हैं धामी )

Featured, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी विधायकगणो से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की व्यापक जनहित से जुड़ी 10 औचित्यपूर्ण आवश्यक विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्राथमिकता के क्रम में तैयार करते हुए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उत्तराखण्ड में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड राज्य का दशक होगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है। उत्तराखण्ड में प्रत्येक क्षेत्र का योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध रूप से विकास किये जाने की दृष्टि से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास“ के तहत पार्टी सीमा से उपर उठकर उत्तराखण्ड राज्य के विकास में सभी विधायकगणो से सहयोग का अनुरोध करते हुए पत्र ...
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सड़कों के भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजे की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपर सचिव न्याय एवं अपर सचिव राजस्व की एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए। यह समिति 15 दिनों में राष्ट्रीय राजमार्गो के अतिरिक्त अन्य सड़कों में भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के सरलीकरण हेतु सुझाव देगी।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सड़कों के भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजे की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपर सचिव न्याय एवं अपर सचिव राजस्व की एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए। यह समिति 15 दिनों में राष्ट्रीय राजमार्गो के अतिरिक्त अन्य सड़कों में भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के सरलीकरण हेतु सुझाव देगी।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सड़कों के भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजे की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपर सचिव न्याय एवं अपर सचिव राजस्व की एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए। यह समिति 15 दिनों में राष्ट्रीय राजमार्गो के अतिरिक्त अन्य सड़कों में भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के सरलीकरण हेतु सुझाव देगी। मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा  के दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने राज्य में डम्पिंग जोन हेतु उचित भूमि की कमी की समस्या के समाधान के लिए इनोवेटिव तथा वृक्षारोपण जैसे पर्यावरण हितैषी उपायों की संभावनाओं पर गम्भीरता से अध्ययन करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। श्रीमती रतूड़ी ने पी डब्ल्यू डी की सड़कों पर शहरी क्षेत्रों में आवासीय मकानों एवं दुकानों के अतिक्रमण के कारण, रैम्प बनाये जाने से नाली निर्माण या मार्ग रख-रखाव में आ रही कठिनाइयों के समाधान हेतु नगर निकाय...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व आईआईटी रूडकी के बीच एमओयू दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान को जानने समझने का मिलेगा अवसर

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व आईआईटी रूडकी के बीच एमओयू दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान को जानने समझने का मिलेगा अवसर

Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, पहाड़ की बात
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व आईआईटी रूडकी के बीच एमओयू दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान को जानने समझने का मिलेगा अवसर   देहरादून श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (आई.आई.टी.) रुड़की के बीच मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। बायलेट्रल कोऑपरेशन इन साइंटिफिक रिसर्च एण्ड एजुकेशन व शोध के कई अन्य महत्वपूर्णं बिन्दुओं के आदान प्रदान को लेकर दोनों संस्थानों के बीच एमओयू साइन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डॉ उदय सिंह रावत व इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (आई.आई.टी.) रुड़की की ओर से निदेशक प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। मंगलवार को इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (आई.आई.टी.) रुड़की में साइन हुए एमओयू के बारे में कुलपति डॉ उदय सिंह रावत ने कहा कि एमओयू के तहत स्टु...

बर्फ़बारी के बीच केदारनाथ धाम पहुँचे सीएम धामी, निर्माणकार्यों का लिया जायज़ा..पीएम मोदी के सम्भावित दौरे को लेकर तैयारियों लिया फ़ीडबैक

उत्तराखंड, Featured, देहरादून
*बर्फ़बारी के बीच केदारनाथ धाम पहुँचे सीएम धामी, निर्माणकार्यों का लिया जायज़ा* *पीएम मोदी के सम्भावित दौरे को लेकर तैयारियों लिया फ़ीडबैक* *चारधाम यात्रा ने पार किया चालीस लाख का आँकड़ा* प्रधानमंत्री मोदी के सम्भावित दौरे को देखते हुए ख़राब मौसम और बर्फ़बारी के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों से बातचीत की। इसके साथ ही अधिकारियों को प्रधानमंत्री मोदी के सम्भावित दौरे की तैयारियों का फ़ीड बैक भी लिया। प्रधानमंत्री मोदी खुद केदारनाथ निर्माणकार्यों की मॉनिटरिंग करते हैं ऐसे में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ़ शब्दों में संकेत भी दे दिए हैं कि पुनर्निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जेल विकास बोर्ड के रिवाल्विंग फण्ड स्थापित करने पर सहमति देते हुए शुरूआती 1 करोड़ रूपये की धनराशि जारी करने के निर्देश दिए है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जेल विकास बोर्ड के रिवाल्विंग फण्ड स्थापित करने पर सहमति देते हुए शुरूआती 1 करोड़ रूपये की धनराशि जारी करने के निर्देश दिए है

Featured, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जेल विकास बोर्ड के रिवाल्विंग फण्ड स्थापित करने पर सहमति देते हुए शुरूआती 1 करोड़ रूपये की धनराशि जारी करने के निर्देश दिए है   इस रिवाल्विंग फण्ड की मदद से जहां एक ओर कैदियों में इन्टरप्रिन्योरशिप व स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा दूसरी ओर सरकारी विभागों में उत्पादों की आपूर्ति अधिक से अधिक राज्य के कारागारों से सुनिश्चित करवाने के प्रयास किए जाएंगे। मंगलवार को सचिवालय में जेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री. पुष्कर सिंह धामी ने जेलों की आधुनिकीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य की समस्त जेलों में विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से न्यायालयों के समक्ष कैदियों के पेशी की व्यवस्था किये जाने हेतु जेलों में वीसी हॉल तथा तकनीकी विकास की एक कार्ययोजना जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए।  आईजी कारागार श्रीमती व...