Sunday, July 5News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महासू देवता मन्दिर में भगवान महासू के दर्शन व पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महासू देवता मन्दिर में भगवान महासू के दर्शन व पूजा अर्चना की

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लखवाड़ (चकराता) स्थित महासू देवता मन्दिर में भगवान महासू के दर्शन व पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महासू देवता से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं प्रदेश के उन्नति की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए जौनसारी पारंपरिक नृत्य में प्रतिभाग किया। मंगलवार को जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के दौरे पर रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लखवाड़ और लखस्यार के महासू देवता मंदिर व हनोल मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान ग्रामीणों ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया. सीएम धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं। इस दौरान सीएम धामी ने वहां उपस्थित मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए जौनसारी पारंपरिक नृत्य में प्रतिभाग किया।...
पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी सेना में बनी मेजर,खुशी से गदगद हुए पिता कहा आज मेरे लिए गौरव का दिन

पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी सेना में बनी मेजर,खुशी से गदगद हुए पिता कहा आज मेरे लिए गौरव का दिन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी को भारतीय सेना में मेजर पद पदोन्नति मिली है। बेटी को पदोन्नति मिलने से डॉ निशंक गदगद है। अपने लिए गौरव का दिन बताते हुए उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए अपार गौरव एवं गर्व से अभिभूत करने वाला दिवस है। आज अंतरराष्ट्रीय हिला दिवस होने के साथ ही बेटी श्रेयसी निशंक की भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई है। देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। बेटी ने देवभूमि की परंपरा को आगे बढ़ाया यहां औसतन प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर राष्ट्र को अपनी सेवाएं समर्पित करता है। मुझे अपार खुशी है कि मेरी बेटी ने देवभूमि की इस स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है। हमारी बेटियां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज तथा राष्ट्र को आगे बढ़ा रही ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित, 26 विषयों के लिए आयोजित रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट में कई प्रदेशों के परीक्षार्थियों ने किया प्रतिभाग

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित, 26 विषयों के लिए आयोजित रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट में कई प्रदेशों के परीक्षार्थियों ने किया प्रतिभाग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित 26 विषयों के लिए हुई लिखित परीक्षागुणवत्तायुक्त शोध विवि की प्राथमिकता देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मंगलवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। 26 विषयों के लिए आयोजित रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट में कई प्रदेशों के परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्रदास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय में गुणात्मक रिसर्च को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। शोधकार्य किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान होते हैं। हमारी कोशिश है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय अपने शोधकार्यों के लिए देश और दुनिया में जाना जाए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ) यू.एस.रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश हो रही है। हमारी कोशिश है कि विश्वविद्यालय में ऐसे...
उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत नहीं मिला तो बढ़ सकती है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की भूमिका,जाने पूरी खबर

उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत नहीं मिला तो बढ़ सकती है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की भूमिका,जाने पूरी खबर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में भाजपा अगर बहुमत के आंकड़े से पहले ठहर जाती है तो फिर पूर्व सीएम डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और निशंक की मुलाकात के सियासत के गलियारों में यही मायने निकाले जा रहे हैं। विजयवर्गीय को भाजपा के सियासी प्रबंधक के तौर पर जाना जाता है। पार्टी हाईकमान ने कई प्रदेशों में उन्हें इस रूप में इस्तेमाल भी किया। हालांकि, वे कई बार असफल भी हुए। कांग्रेस, विजयवर्गीय को उत्तराखंड में 2016 में अपनी पार्टी में हुई बगावत का सूत्रधार मानती है। अब चुनाव के नतीजे आने से पहले विजयवर्गीय की उत्तराखंड में दस्तक से सियासी हलचल बढ़ गई है। इस दौरान डॉ.निशंक के साथ उनकी बैठक के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। निशंक को भी सत्ता प्रबंधन में माहिर माना जाता है। लंबा राजनीतिक करिअर होने से विपक्ष के साथ ही निर्दलीयों से भी उनके करीबी संबंध रहे ...
उत्तराखंड:यहाँ नौकरी करना चाहती थी विवाहिता, सास ने मना किया तो फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

उत्तराखंड:यहाँ नौकरी करना चाहती थी विवाहिता, सास ने मना किया तो फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
खबर हरिद्वार से जहाँ घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टता घरेलू कलह बताया है। हालांकि पुलिस ने मृतका के पति से बात कर मामले में और भी जानकारी जुटा रही है ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि रविवार शाम को भूमानंद अस्पताल से सूचना मिली कि विवाहिता सोनिया (26) निवासी नयागांव को उसके पति मिथुन अस्पताल में मृत अवस्था में लाए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला के गले पर निशान हैं। पुलिस ने महिला के पति मिथुन से पूछताछ की तो उसने बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी का सिडकुल की एक कंपनी में इंटरव्यू था। रविवार शाम को उसकी पत्नी कमरे में से जब काफी देर तक नहीं निकली तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तो...
देहरादून : ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले का आयोजन 22 मार्च को ( जय गुरु महाराज जी की ) यहा सबकी मनोकामनाएं होती है पूरी

देहरादून : ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले का आयोजन 22 मार्च को ( जय गुरु महाराज जी की ) यहा सबकी मनोकामनाएं होती है पूरी

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
देहरादून : ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले का आयोजन 22 मार्च को ( जय गुरु महाराज जी की ) यहा सबकी मनोकामनाएं होती है पूरी इस बार ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले का आयोजन 22 मार्च को होगा. कोविड महामारी नियंत्रित होने के बाद इस बार विदेशी श्रद्धालुओं के देहरादून आने की उम्मीद है. इसके साथ ही मेला क्षेत्र में इस बार दुकानें भी सजेंगी. देहरादून: ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर देहरादून में श्री दरबार साहिब प्रबन्धन की बैठक आयोजित हुई. बैठक में महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए 22 मार्च को श्री झण्डे जी के आरोहण के साथ ही ऐतिहासिक पवित्र मेले का शुभारंभ हो जाएगा. श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी की ओर से मेला आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. विदेशी संगत भी पहुंचेंगी देहरादून: बैठक में केसी जुयाल ने जानकारी दी कि इस साल लाखों की...
श्री झण्डे जी मेले की तैयारियों को लेकर श्री दरबार साहिब में हुई मेला आयोजन समिति की बैठक, श्री झण्डे जी मेले में जुटेंगी लाखों संगतें

श्री झण्डे जी मेले की तैयारियों को लेकर श्री दरबार साहिब में हुई मेला आयोजन समिति की बैठक, श्री झण्डे जी मेले में जुटेंगी लाखों संगतें

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री झण्डे जी मेले में जुटेंगी लाखों संगतें श्री झण्डे जी मेले की तैयारियों को लेकर श्री दरबार साहिब में हुई मेला आयोजन समिति की बैठक पूरे स्वरूप में होगा मेला आयोजन, बाजार सजेगा, देश विदेश से भारी संख्या में संगतों के पहुंचने का अनुमान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के निर्देशानुसार मेला आयोजन समिति ने मेला आयोजन की रूपरेखा की तैयार देहरादून। ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को श्री दरबार साहिब प्रबन्धन की महत्वपूर्णं बैठक आयोजित हुई। 22 मार्च 2022 को ऐतिहासिक श्री झण्डे जी का आरोहण होगा , 22 मार्च को श्री झण्डे जी के आरोहण के साथ ही ऐतिहासिक पवित्र मेले का शुभारंभ हो जाएगा।   श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की ओर से मेला आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्दश जारी कर दिए गए हैं। यह जानकरी श्री झण्डा जी मेल...
उत्तराखंड में भाजपा की फिर बनेगी सरकार या कांग्रेस के हाथ लगेगी बाजी, जाने क्या कहते हैं एग्जिट पोल

उत्तराखंड में भाजपा की फिर बनेगी सरकार या कांग्रेस के हाथ लगेगी बाजी, जाने क्या कहते हैं एग्जिट पोल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार दोबार बनेगी या कांग्रेस के हाथ बाजी लगेगी इसको लेकर सभी वोटरों से लेकर सभी राजनैतिक दलों ने मंथन करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब सबकी नजर एक्जिट पोल पर टिकी गई हैं। विभिन्न मीडिया माध्यमों और सर्वे एजेंसियों की ओर से किए गए एक्जिट पोल पर सबकी नजरें हैं। इससे उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में सियासी हवा का अंदाजा लग सकता है।   - एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल की बात मानें तो कांग्रेस के हाथ 32-38 सीटें आ रही हैं, जबकि भाजपा को 26-32 सीटों पर संतुष्ट होना पड़ेगा आप को दो, जबकि अन्य राजनैतिक दल तीन से 11 सीटें जीत सकते है। ऐसे में दोनों ही राजनैतिक दलों में कांटे की टक्कर साफतौर से देखी जा सकती है।   रिपब्लिक- P-MarQ का अनुमान भाजपा को सीटें: 29-34 कांग्रेस को सीटें: 33-38 बसपा को सीटें: 1-3...
उत्तराखंड:यहाँ शादी में शामिल होने पहुंचे युवक की चाकू से गोदकर  हत्या,बचाव को आए भाई पर भी वार,आरोपी फरार

उत्तराखंड:यहाँ शादी में शामिल होने पहुंचे युवक की चाकू से गोदकर हत्या,बचाव को आए भाई पर भी वार,आरोपी फरार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
ख़बर रुद्रपुर से जहाँ रविवार की देर रात शादी समारोह में आए युवक की चाकू से गौदकर निर्मम हत्या कर दी। भाई पर हुए कातिलाना हमले को देखकर जब छोटा भाई बीच बचाव को आया। तो उस पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया और पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर हत्यारोपियों की तालाश शुरू कर दी। लेकिन सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो आरोपियों सहित छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सुबह होने पर बाजार चौकी में मृतक परिवार के लोगों का तांता लगा रहा। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात को मोहूनगर मिलकखानम रामपुर निवासी संजय पाल के जीजा गुडडू के रिश्तेदार शिवनगर निवा सी चंद्रसेन की बेटी की शादी थी। रिश्तेदारी में शादी का निमंत्रण मिलने के बाद स...
उत्तराखंड:यहाँ प्राइवेट बस पलटी,सड़क पर मची चीख-पुकार,तीस से ज्यादा लोग थे सवार

उत्तराखंड:यहाँ प्राइवेट बस पलटी,सड़क पर मची चीख-पुकार,तीस से ज्यादा लोग थे सवार

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड के सितारगंज से किच्छा की ओर जा रही प्राइवेट बस वीरेंद्रनगर मोड़ में खंती में पलट गयी। बस के पलटते ही चीख-पुकार शुरू हो गयी। घटना के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गये। सोमवार को सुबह खटीमा-किच्छा मार्ग में चलने वाली बस सितारगंज से सवारियां भरकर किच्छा की ओर रवाना हुई। यात्रियों के अनुसार, बहुत तेज स्पीड से चल रही बस वीरेंद्रनगर मोड़ पर अनयंत्रित होकर खंती में पलट गयी। बस पूरी भरी हुई थी। बस में सवार यात्रियों के अनुसार 10 से अधिक सवारियां खड़ी थी। कुल 45 से 50 सवारियां थी। सभी यात्री चोटिल हो गये। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू, एसएसआई योगेश कुमार, 112 का पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गये। सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। जिनमें 12 घायलों को 108 के दो वाहनों व पुलिस के वाहन से अस्पताल लाया गया। जबकि अन्य चोटिल सवारियों के परिजन निजी अस्पतालों में ल...